कश्मीरी दम आलू - Kashmiri Dum Aloo Recipe

आकार में छोटे, आलू स्वाद में थोड़े अलग, तीखे, मसाले दार कश्मीरी दम बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें ग्रेवी के साथ बिना ग्रेवी के दोनों तरह से बना सकते हैं.
Read - Kashmiri Dum Aloo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kashmiri Dum Aloo
- छोटे आलू - 14-15 (500 ग्राम)
- दही - 1 कप
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची - 4 पाउडर बना लीजिये
- लोंग - 3 पाउडर बना लीजिये
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (देगी मिर्च ) - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
विधि - How to make Kashmiri Dum Aloo
आलू को अच्छी तरह धोकर कुकर में 1 सीटी आने तक उबाल लीजिये, आलू ज्यादा देर तक नहीं उबालना है, आलू हाफ कुक रहें. कुकर का थोड़ा प्रेशर निकाल दीजिये, अब प्रेशर खतम होने पर आलू कुकर से निकाल लीजिये और छील लीजिये. छिले आलू को चारों ओर से फोर्क कर लीजिये, सारे आलू फोर्क करके तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिये रख दीजिये, तेल गरम होने पर जितने आलू कढ़ाई में आ जाय उतने आलू कढ़ाई में डालकर मीडियम हाई गैस पर आलू को पलट पलट कर चारों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, सारे आलू तल कर निकाल लीजिये.

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर सारा तेल निकाल लीजिये. कढ़ाई के तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर और हल्दी पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ा भूनिये और फैंटा हुआ दही डाल दीजिये, लगातार तब तक चलाइये जब तक कि दही में अच्छी तरह अबाल आ जाय, अब सोंफ पाउडर, जिंजर पाउडर, लोंग पाउडर, इलाइची पाउडर, लालमिर्च पाउडर और चीनी भी डाल दीजिये, दही अच्छी तरह उबल रहा है, नमक और गरम मसाला डाल कर मिलाइये, अब तले हुये आलू डाल कर, आलू मसाले में अच्छी तरह मिला दीजिये. सब्जी को ढककर 5 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये, आलू के अन्दर सारे मसाले जब्ज हो जायेंगे. बहुत ही अच्छी सब्जी बनकर तैयार है.
कश्मीरी दम आलू को प्याले में निकाल लिजिये, हरे धनिये ऊपर से डालिये और गार्निस कर दीजिये. कशमीरी दम आलू को चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जी को ग्रेवी वाली बनाना चाहते हैं, तो इसमें दही में उबाल आने के बाद , एक कप पानी डाल दीजिये और उबाल आने तक चलाते हुये पकायें, आलू , मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 45 मिनिट
कमेंट (97)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, कश्मीरी दम आलू में दही डाला जाता है, आप चाहें अपने स्वाद के अनुसार बिना दही के भी दम आलू बना सकते हैं.
निशा: खुशी जी, कशमीरी दम आलू को इसी तरह बनाया जाता है, आप कच्चे आलू से सब्जी को कुकर में बना सकती है, थोड़े छोटे आलू छील कर तैयार कर लीजिये, और सारे इन्हीं मसालों के साथ कुकर में बनाइये, ये सब्जी भी अच्छी बनेगी.
निशा: अमित जी, इसका टेस्ट तो बहुत अच्छा होता है.
निशा: नित्या जी, नमक सबसे बाद में डाला जाता है.
निशा: स्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, आप दही नहीं पसन्द करते हैं तो क्रीम यूज कीजिये, मलाई भी यूज कर सकते हैं लेकिन उसे फिर कम डालें क्यों उसमें घी ज्यादा होता है.
maine aapki dum aloo ki subji banai yeh kamal ki thi ghar me bhaut hi pasand ki gaye.aapki her recipe he kamal ki hoti he.thank u very much.
निशा: सीमाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीमा जी हां डाली जा सकती है.
Mere husband bangoli he or me unke liye bengoli recepies sikhna chati hu.
निशा: धर्मिष्ठा जी, मैं सिर्फ वेज खाना ही बनाती हूँ, उनके लिये मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aj maine ye sbji bnai,tasty bn
Kya hm isme mlai b dal skte h?
kya m onion, tomato n green chilli ka paste add kr skti hu kya
निशा: शमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुचि जी, क्लास अवश्य खोलिये,मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; जरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हाजरा जी, कभी एसा होता है कि पहली बार में कोई चीज एकदम परफैक्ट नहीं बनती, आप इसे फिर से बनाइये, आप बहुत अच्छा बनायेंगी, थोड़ी सी कोशिश से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
निशा: शुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.