कश्मीरी दम आलू - Kashmiri Dum Aloo Recipe

आकार में छोटे, आलू स्वाद में थोड़े अलग, तीखे, मसाले दार कश्मीरी दम बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें ग्रेवी के साथ बिना ग्रेवी के दोनों तरह से बना सकते हैं.
Read - Kashmiri Dum Aloo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kashmiri Dum Aloo
- छोटे आलू - 14-15 (500 ग्राम)
- दही - 1 कप
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची - 4 पाउडर बना लीजिये
- लोंग - 3 पाउडर बना लीजिये
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (देगी मिर्च ) - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
विधि - How to make Kashmiri Dum Aloo
आलू को अच्छी तरह धोकर कुकर में 1 सीटी आने तक उबाल लीजिये, आलू ज्यादा देर तक नहीं उबालना है, आलू हाफ कुक रहें. कुकर का थोड़ा प्रेशर निकाल दीजिये, अब प्रेशर खतम होने पर आलू कुकर से निकाल लीजिये और छील लीजिये. छिले आलू को चारों ओर से फोर्क कर लीजिये, सारे आलू फोर्क करके तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिये रख दीजिये, तेल गरम होने पर जितने आलू कढ़ाई में आ जाय उतने आलू कढ़ाई में डालकर मीडियम हाई गैस पर आलू को पलट पलट कर चारों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, सारे आलू तल कर निकाल लीजिये.

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर सारा तेल निकाल लीजिये. कढ़ाई के तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर और हल्दी पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ा भूनिये और फैंटा हुआ दही डाल दीजिये, लगातार तब तक चलाइये जब तक कि दही में अच्छी तरह अबाल आ जाय, अब सोंफ पाउडर, जिंजर पाउडर, लोंग पाउडर, इलाइची पाउडर, लालमिर्च पाउडर और चीनी भी डाल दीजिये, दही अच्छी तरह उबल रहा है, नमक और गरम मसाला डाल कर मिलाइये, अब तले हुये आलू डाल कर, आलू मसाले में अच्छी तरह मिला दीजिये. सब्जी को ढककर 5 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये, आलू के अन्दर सारे मसाले जब्ज हो जायेंगे. बहुत ही अच्छी सब्जी बनकर तैयार है.
कश्मीरी दम आलू को प्याले में निकाल लिजिये, हरे धनिये ऊपर से डालिये और गार्निस कर दीजिये. कशमीरी दम आलू को चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जी को ग्रेवी वाली बनाना चाहते हैं, तो इसमें दही में उबाल आने के बाद , एक कप पानी डाल दीजिये और उबाल आने तक चलाते हुये पकायें, आलू , मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 45 मिनिट
कमेंट (97)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maine aapke chilli paneer bnanen ki recipe you tube pe dekhi and tried it at home...i cook first time for my pregnant wife...it was an effort to feel her special...n i suceeded...wo bahut khush hui...and finally credit goes to u mam..thanks a lot.. :D
निशा: अरुन जी, आपने इतनी मेहनत करके इसे बनाया, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमन्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
THANKYOU
निशा: अमित, वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी है, और जल्दी बन जाती है लेकिन समय तो लगता है, नाश्ते में पोहा, उपमा, चीला, परांठा आसानी से बहुत जल्दी बन जाते हैं, जब आप रोजाना इन्हैं बनाते हैं तो आप बहुत जल्दी कर लेते हैं, लेकिन आदत बनाने में समय लग जाता है.
kya aap muje (sev-tamatar) sabji ki recipe batayengi jo ek Gujarati dish hai. maine kafi suna hai.pl. bataiye nishaji...............
निशा: प्रिया, मैं ये सब्जी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: श्रुति, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
humne ye guest ke liye banaya tha n sabne tareef ki. thanku so much mam.. apki recepies bahut achi hai
निशा: मालविका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शाएल, सब्जी कालम में या मेरे चैनल में ग्रेवी वाली सब्जी सर्च कर सकते हैं हो सकता है उसमें आपके काम का कुछ मिल सके, और मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं नई तरह की चीजें बनाती रहूंँ
निशा: खुशी, भरवां आलू की रेसिपी मैं जल्दी ही बनाऊंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz plz mra ans dijiye aap...
mjhe second tme try krni h ye receipe
निशा: हया, मुझे दुख है मैं आपका उत्तर देने में थोड़ी लेट हो गई, आपका उत्तर पहले सवाल के साथ दे दिया है.
mene receipe try ki but uska colour red ho gaya tha,aur sabji aisi nhi hui jaisi aapki dikhti h,sare masale ke sath dahi ke bi chote chote dane ban gaye the...
plz kuch bataye mri kaha gajti hui...
me ye receipe dubara try krna chahti hu..
aur ye degi mirch konsi hoti h
निशा: हया जी, देगी मिर्च MDH की पैक्ड मिल जाती है, ये कलर में लाल होती हैं और इसकी वजह से सब्जी का कलर भी हल्का लाल सा हो जाता है, मसाले को ज्यादा भूनने से कलर डार्क हो जाता है. मसाला भुनने के बाद दही डालें और लगातार चलाते हुये मसाले को तब तक भूनें जब तक उसमें अच्छी तरह उबाल न आ जाये और अब नमक डालें और आलू को डालकर सब्जी को पकने दीजिये. दही को फटने से बचाने के लिये, दही का नार्मल तापमान पर होना चाहिये, और उसका लगातार चलाते हुये पकाना बहुत आवश्यक है.
mujhe aapki sabhi recipe bhut pasnd aaai h, kafi try krti hu kuch alag recipe bnane ki but recipe ni milti bt aaj aapki site pta chali h...m very happy to see your site with lits of recipies
so aaj se he try kr dya maine to recipe banana,thanks Nisha ji
निशा: 1 कप दही = 225 ग्राम दही
निशा: शिखा जी, जिंजर पाउडर की जगह जिंजर पेस्ट डाला जा सकता है, आप वीडियो को देख लीजिये, मसाले बराबर नाप कर डालें और इसी तरीके से बनायें, सब्जी बहुत ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
निशा: हेमान्गी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि, दही ताजा होगा तो सब्जी का स्वाद बहुत अच्छा आयेगा, बिलकुल भी खट्टा नहीं होगा.
निशा: मोहम्मद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैली जी अवश्य डालिये, जीरा भूनने के बाद बारीक कटी हुई या पिसी हुई ओनियन डालकर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये और बिलकुल इसी तरह सब्जी बना लीजिये.
निशा; स्वाति जी, जीरा भूनने के बाद ओनियन गार्लिक का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, और इसी तरह से सारे मसाले डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
निशा: मंजू की अवश्य ले सकते हैं.
निशा: फरहा, बहुत बहुत धन्यवाद.