मिक्स वेज उत्तपम Vegetable Uthappam Recipe

खाने में मिली जुली सब्जियों का स्वाद समेटे, लेकिन पेट के लिये एकदम हल्का वेज उत्तपम. आप चाहें तो नाश्ते में बनायें या लंच डिनर या फिर इस पर थोड़ी चटनी लगाकर स्कूल जा रहे बच्चे के टिफिन में रख दें.
Read - Vegetable Uthappam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Uthappam
- उत्तपम बैटर
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- पत्तागोभी- छोटा सा भाग (बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया- 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- उत्तपम सेकने के लिए
विधि - How to make Vegetable Uthappam
दाल चावल के घोल में नमक डालकर अच्छे से मिक्स होने तक मिला लीजिए. सारी सब्जियों, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया को एक प्याले में डालकर मिला लीजिए.
नानस्टिक तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर कलछी से चारों ओर फैलाइये.

2 टेबल स्पून घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से गोल-गोल एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर थोड़ी सब्जियां लेकर एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये और हल्का सा इन्हें चम्मच से दबा दीजिए. थोड़ा सा तेल उत्तपम के चारों ओर और 1 छोटी चम्मच तेल उत्तपम सब्जियों के ऊपर डालिये, कलछी से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.
उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक सेक कर पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को सेक कर प्लेट में निकालिये. सारे उत्तपम इसी तरीके से बना लीजिये.
गरम गरम वेज उत्तपम (Vegetable Uthappam) को मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी या भुने चने की चटनी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आप प्याज पसन्द करते हैं तो सब्जियों में 1 कप प्याज बारीक काट कर मिला लीजिये.
- ठंडे तवे पर घोल ना डालें वरना यह चिपक जाएगा.
- सब्जियों को उत्तपम के घोल में चम्मच से दबा ज़रूर दे इससे यह उत्तपम में अच्छे से चिपक जाती है.
- सब्जियां आप अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार ले सकते हैं जैसे कि मटर, बीन्स, पत्तागोभी.
Vegetable Uthappam Recipe video - Vegetable Uthappam Recipe Video
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
dear nisha ji,,can we ferment this mixture in hot oven in winters to save time ? plz ans.
निशा: रमनदीप, जी हां कर सकते हैं.
निशा: अदिति, धन्यवाद, मैं अच्छी हूँ.
निशा: निति, आप 2/3 कटोरी (एक कटोरी थोड़ी खाली) दाल ले लीजिये.
निशा: रेखा, धन्यवाद.
निशा: रेनू, जी हां मैं लिखूंगी.
निशा: रेनू, आपको भी होली की शुभकामनायें, मैं बेसन की बर्फी की रैसिपी लिखूंगी.
निशा: विजेया, आपको भी मेरी होली की शुभकामनायें.
ye tave par bahut jyada chipak raha hai aur papad jaisa bana raha hai. iska kya reason ho sakta hai aur kaise theek hoga. please reply. aur aap please south indian recipes bhi likhiye na especially lemon rice.
Thank u for this yummy recipe n wishing you a very happy and colorful holi :)
निशा: मिनाक्षी, आपको भी होली की शुभकानायें. , तवा पर्याप्त गरम हो, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डालिये, उत्तपम को मोटा फैलाइये, निचली तरफ से एक दम कुरकुरा सिक जाय तभी पलटिये. सब्जी की तरफ से धीमी आग पर, हल्का ब्राउन होने तक सेकिये, उत्तपम नहीं चिपकेगा.
निशा: मीनाक्षी, आपको भी होली की शुभकामनायें.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद एकता
please mujhe rawa uttapam banana batayengi
निशा: मीनू, आपको भी होली की शुभकामनायें.
निशा: मिक्स, आपको भी होली की शुभकामनायें.
निशा: अरुणा आपको भी होली की शुभकामनाये
निशा: बस अगले सप्ताह के बाद
tandoor items ki recipe ka column alag banaye
निशा: अंजली आपको भी होली की शुभकामनायें. मुझे सेमिनार या कुकरीबुक के बजाय सिर्फ नेट पर ही लिखना अच्छा लगता है.