मिक्स वेज उत्तपम Vegetable Uthappam Recipe

खाने में मिली जुली सब्जियों का स्वाद समेटे, लेकिन पेट के लिये एकदम हल्का वेज उत्तपम. आप चाहें तो नाश्ते में बनायें या लंच डिनर या फिर इस पर थोड़ी चटनी लगाकर स्कूल जा रहे बच्चे के टिफिन में रख दें.
Read - Vegetable Uthappam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Uthappam
- उत्तपम बैटर
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- पत्तागोभी- छोटा सा भाग (बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया- 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- उत्तपम सेकने के लिए
विधि - How to make Vegetable Uthappam
दाल चावल के घोल में नमक डालकर अच्छे से मिक्स होने तक मिला लीजिए. सारी सब्जियों, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया को एक प्याले में डालकर मिला लीजिए.
नानस्टिक तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर कलछी से चारों ओर फैलाइये.

2 टेबल स्पून घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से गोल-गोल एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर थोड़ी सब्जियां लेकर एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये और हल्का सा इन्हें चम्मच से दबा दीजिए. थोड़ा सा तेल उत्तपम के चारों ओर और 1 छोटी चम्मच तेल उत्तपम सब्जियों के ऊपर डालिये, कलछी से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.
उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक सेक कर पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को सेक कर प्लेट में निकालिये. सारे उत्तपम इसी तरीके से बना लीजिये.
गरम गरम वेज उत्तपम (Vegetable Uthappam) को मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी या भुने चने की चटनी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आप प्याज पसन्द करते हैं तो सब्जियों में 1 कप प्याज बारीक काट कर मिला लीजिये.
- ठंडे तवे पर घोल ना डालें वरना यह चिपक जाएगा.
- सब्जियों को उत्तपम के घोल में चम्मच से दबा ज़रूर दे इससे यह उत्तपम में अच्छे से चिपक जाती है.
- सब्जियां आप अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार ले सकते हैं जैसे कि मटर, बीन्स, पत्तागोभी.
Vegetable Uthappam Recipe video - Vegetable Uthappam Recipe Video
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तिया, मैं कोशिश करती हूँ.
i love ur guidelines
निशा: इंदिरा मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरुन्नम, बीन्स, फलियां होती हैं, इन्हैं फ्रेन्च बीन्स भी कह सकते हैं.
निशा: प्रतिक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महालक्ष्मी, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू, धूली उरद की दाल यूज करनी होती है.
निशा: सादा तवे पर भी दोसा और उत्तपम बनाये जा सकते हैं, लेकिन नोनस्टिक तवा पर इन्हैं बनाने में आसानी होती है.
n U R D BEST....
U r my Guru........
pranam guru ji... n thanx for u contribution in cooking world....
निशा: कोमल, बैटर की कनसिसटैन्सी पकोड़े के घोल की कनसिसटैन्सी जैसी होती है.
meri mom ka b'day a raha hai koi simple or tasty recipie batayen????????????????????????????????????????????????????????????????
waiting for ur reply Nisha ji...................
निशा: कोमल इन ढेर सारी रैसिपी से जो भी आपकी मोम को पसन्द हो बना दीजिये.
निशा: पुलकित, जी हां अवश्य.
निशा: जी मैं कोशिश करूंगी.
LOVE U MAM......LOVE U SO MUCH
U Change My Life
.
निशा: विभा, धन्यवाद.
निशा: अर्चना मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अतुलरितु, इसे कवर करने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: स्वाति, मैं सूजी के उत्तपम लिखूंगी.
निशा: नवनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशु, मैं एकदम अच्छी हूँ.
निशा: सोनू, सर्च बटन पर ढोकला लिखकर ढोकला बनाने की रैसिपी आप देख सकते हैं, रैसिपी पहले से ही वेवसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: पूनम, हम अवश्य लिखेंगे.