मिक्स वेज उत्तपम Vegetable Uthappam Recipe

खाने में मिली जुली सब्जियों का स्वाद समेटे, लेकिन पेट के लिये एकदम हल्का वेज उत्तपम. आप चाहें तो नाश्ते में बनायें या लंच डिनर या फिर इस पर थोड़ी चटनी लगाकर स्कूल जा रहे बच्चे के टिफिन में रख दें.
Read - Vegetable Uthappam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Uthappam
- उत्तपम बैटर
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- पत्तागोभी- छोटा सा भाग (बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया- 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- उत्तपम सेकने के लिए
विधि - How to make Vegetable Uthappam
दाल चावल के घोल में नमक डालकर अच्छे से मिक्स होने तक मिला लीजिए. सारी सब्जियों, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया को एक प्याले में डालकर मिला लीजिए.
नानस्टिक तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर कलछी से चारों ओर फैलाइये.

2 टेबल स्पून घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से गोल-गोल एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर थोड़ी सब्जियां लेकर एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये और हल्का सा इन्हें चम्मच से दबा दीजिए. थोड़ा सा तेल उत्तपम के चारों ओर और 1 छोटी चम्मच तेल उत्तपम सब्जियों के ऊपर डालिये, कलछी से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.
उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक सेक कर पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को सेक कर प्लेट में निकालिये. सारे उत्तपम इसी तरीके से बना लीजिये.
गरम गरम वेज उत्तपम (Vegetable Uthappam) को मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी या भुने चने की चटनी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आप प्याज पसन्द करते हैं तो सब्जियों में 1 कप प्याज बारीक काट कर मिला लीजिये.
- ठंडे तवे पर घोल ना डालें वरना यह चिपक जाएगा.
- सब्जियों को उत्तपम के घोल में चम्मच से दबा ज़रूर दे इससे यह उत्तपम में अच्छे से चिपक जाती है.
- सब्जियां आप अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार ले सकते हैं जैसे कि मटर, बीन्स, पत्तागोभी.
Vegetable Uthappam Recipe video - Vegetable Uthappam Recipe Video
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सिंह जी, बैटर में उरद दाल डालनी होती है, और इसे फरमेन्ट होने में इतना समय लग जाता है. सिर्फ चावल के आटे से बने उत्तपम का स्वाद इतना अच्छा नहीं आता. सूजी या अन्य आटे से इन्सटेन्ट उत्तपम बनाये जाते हैं.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, बैटर में सब्जियां मिलाकर, मिश्रण को तवे पर डालकर उत्तपम बना सकते हैं
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उत्तपम को मोटा फैलाइये, निचली तरफ से एक दम कुरकुरा सिक जाय तभी पलटिये सब्जी नहीं गिरेगी.
Nisha ji mujhe kachodi ki receipe batayiye plz
निशा: निशा जी, बचे हुये बैटर को फ्रिज में रख दीजिये, दूसरे दिन इससे दोसा या उत्तपम जो चाहें बनायें, और बैटर में नमक या मिर्च थोड़ा और अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं.
निशा: स्वेता जी, नानस्टिक तवा से तो चीला बड़े आराम से निकलता है, उसकी पोलिस अगर सही है तो एसा नहीं होना चाहिये, तवे पर तेल डालकर पहले चिकन कीजिये, नेपकिन पेपर से एक्स्ट्रा चिकनाई हटा दीजिये, और तवे को पहले गरम कीजिये, हल्का ठंडा कीजिये, चीला फैलाइये, गैस फिर से तेज कर दीजिए, और चीला थोड़ी देर में अपने आप ही निकलने लगता है, प्लीज ट्राई, अगर वह ठीक काम नहीं करता तो दुकान दार से शिकायत की जा सकती है.
निशा: प्रकाश जी, आपको भी नव वर्ष की ढेरों शुभकामानायें.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
iska video share kare please
निशा: प्रवीन जी, इसका वीडियो तो बना हुआ है, रेसिपी के फोटो के ऊपर वीडियो का सिम्बल है उसे क्लिक करके वीडियो देखा जा सकता है.
निशा: स्वीटी जी, सांभर की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: तरुना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुहानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, वेज विरियानी की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेज बिरियानी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: दिपाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयुश जी, वेबसाइट पर अनेक रेसिपी उपलब्ध है, आपको जो भी पसन्द हो टिफिन में ले जा सकते हैं.
निशा: अनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निमशाह, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जाग्रिति जी, दाल चावल का पेस्ट पहले ही बना कर तैयार होगा, इसके बाद ही उत्त्पम बन सकेंगे.
Happy New Year to you.
I am big fan of you. Everyday I see your site. After that I feel fresh. I like to spent time with your website. from your receipes, I tried three or four, result of them was excellent. Everybody appreciated.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पिता जी, अगर हम कोई इस तरह का सेमिनार करेंगे, तो आपको जरूर बनायेंगे.
thanks ise net pe dalne ke liye