सेब का जैम – Apple Jam Recipe

घर में बना हुआ स्वादिष्ट सेब का जैम बच्चे ब्रेड, केक स्लाइस या परांठे के ऊपर रख कर बड़े प्यार से खाना पसन्द करेंगे. सेब का जैम बनाना बड़ा ही आसान है. तो आइये सेब का जैम बनाये.
Read - Apple Jam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Apple Jam
- सेब - 1 किग्रा. ( 4- 5 सेब )
- पानी - 100 ग्राम (आधा कप )
- चीनी - 800 ग्राम (चार कप )
- छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक पीस लीजिये) यदि आप चाहें
- नीबू का रस - एक टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
विधि - How To Make Apple Jam - Apple Jam Receipe
सेब को धोइये, सुखाइये या कपड़े से पोंछ लीजिये और छील लीजिये. छिले सेब के बीज निकाल कर गूदे को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.
किसी भारे तले के बर्तन में सेब के टुकड़े और पानी डालिये और ढककर उबालने रखिये, उबाल आने पर धीमी आग पर (10 मिनिट) जब तक उबलने दीजिये या तब तक सेब के टूकड़े नरम न हो जायं.

सेब नरम होने के बाद मैस करने वाले चमचे से सेब को अच्छी तरह मैस कीजिये.
मैस किये गये सेब में चीनी डालिये और चमचे से अच्छी तरह चलाकर चीनी को मिला दीजिये, जैम को पकने दीजिये, मैस करने की आवश्यकता हो तो अभी जैम को मैस कर सकते हैं, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से जैम को चलाते रहिये ताकि जैम तले में न लगे (जैम के टैस्ट के लिये कि वह पक गया है चम्मच से थोड़ा सा जैम किसी प्लेट में गिराइये, चम्मच से जैम एक साथ गिरना चाहिये, पानी अलग से न गिरे, प्लेट में गिरे जैम से भी पानी अलग नहीं होना चाहिये). आग बन्द कर दीजिये.
दूसरे तरीके से
सेब का जैम इस तरह भी बनाया जा सकता है, सेब के टुकड़ों को मिक्सर से पीस लीजिये और चीनी मिला कर आग पर पकाने रख दीजिये. थोड़ी थोड़ी देर में जैम को चमचे से चलाते रहिये और जैम के पूरी तरह बनने तक जैम को पकाइये.
सेब के जैम को ठंडा होने के बाद, नीबू का रस और पिसी हुई इलाइची जैम में डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
स्वादिष्ट सेब का जैम तैयार है. ये जैम आप अभी भी बच्चों को खाने के लिये दे सकते हैं लेकिने दूसरे दिन जैम का असली स्वाद मिलता है जो और भी अच्छा हो जाता है.
एकदम ठंडे सेब के जैम को स्टरलाइज्ड कांच के जार या बोटल में भर कर रख लीजिये. इसे फ्रिज में रखकर 6 महिने तक उपयोग कर सकते हैं.
कमेंट (149)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
There is a queston HOW & WHEN WE CAN ADD LEMON IN APPLE JAM ,
What is the max. time to use it if not stored in fridge or cold places
Regds.
Anand Mani
निशा: आनन्द, जैंम के हल्का गरम रहने पर नीबू का रस डालकर मिला दीजिये, जैंम को बाहर रख कर तो 12 - 15 दिन खाया जा सकता है, इसको फ्रिज में रखकर 2-3 माह तक और भी अधिक रखा जा सकता है.
hme ye recepi bhut pasnd ayi ...
निशा: दौलत जी, सोडियम बेन्जोएट या एसीटिक एसिड लिया जा सकता है, 1 किग्रा. एपल के जैम के लिये 1 छोटी चम्मच प्रजरवेटिब की डालकर मिला दीजिये.
निशा: उपेन्द्रा जी, एपल जैम गोल्डन कलर का होता है, पिंक कलर का जैम हो सकता है कि एपल की अलग वैरायटी के कारण हो.
निशा: टीना जी हां चाशनी को आप जैम बनाने में यूज कर सकती है, चाशनी को शरबत बनाने में भी यूज कर सकते हैं.
I made many recipes as suggested by you and in most of them got success. I like your way of cooking.
L made Black Jamun Jam but it becme rubber like and after cooling has become very hard. Please tell me how to make Jamun Jam.
Thanks.
निशा: राजकुमार, जैम को ज्यादा पका लिया जाय तब एसा हो सकता है.
Aaj mene first time web site dekhi aur apple jam banay and mere husband aur baccho ko bahut aacha laga..Thank you so much,,,
निशा: रश्मि, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
ka ras milana jaruri ha ya nahi
निशा: रनवीर, जैम में नीबू का रस मिलाना आवश्यक है, इससे जैंम स्वादिष्ट बनता है और जैम की चीनी जमती नहीं हैं.
thnks
निशा: काजल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनुका, मैं कोशिश करूंगी.
Maine jam banaya...bahut hi achha bana hai.colour and taste bhi bhut achaa hai... lekin thanda hone k baad jam bahut thick ho gaya hai..bread per theek tarah se spread nahi ho pa raha... Can u please help??
निशा: रचना 1 टेबल स्पून नीबू का रस मिला दीजिये, बहुत अधिक सूखा हो रहा हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी डालिये और उबाल आने तक पका लीजिये, जैम अच्छा हो जायेगा.
निशा: नीला, जैम पूरी तरह से पका है तो बाहर भी रखा जा सकता है, लेकिन जैम को फ्रिज में रखें तो और अच्छा है, इसे साल भर तक रखा जा सकता है.
निशा: एकता, बहुत बहुत धन्यवाद.
कृपया मिक्स्ड फ्रूट जैम की रेसिपी भी बतायें।
धन्यवाद
निशा: कान्ता, जी हां इसी प्रकार आम का जैम भी बनाया जा सकता है.
निशा: अनुश्री, मैं जल्दी ही मिक्स फ्रूट जैम बनाने का तरीका लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: धर्मिष्ठा जी, इसमें प्रिजरवेटव डालने की आवश्यकता नहीं है.
In the process of making apple jam, instead of boiling apple with water if it boiled in microwave oven and then in the iron kadhai mess the apple with sugar and prepare the jam. in this process use of water can be avoided and jam will be last long as there is no other things are added except suger.
Please reply.
निशा: राजपूत जी, आपका सुझाव अच्छा है, धन्यवाद.