सेब का जैम – Apple Jam Recipe

घर में बना हुआ स्वादिष्ट सेब का जैम बच्चे ब्रेड, केक स्लाइस या परांठे के ऊपर रख कर बड़े प्यार से खाना पसन्द करेंगे. सेब का जैम बनाना बड़ा ही आसान है. तो आइये सेब का जैम बनाये.
Read - Apple Jam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Apple Jam
- सेब - 1 किग्रा. ( 4- 5 सेब )
- पानी - 100 ग्राम (आधा कप )
- चीनी - 800 ग्राम (चार कप )
- छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक पीस लीजिये) यदि आप चाहें
- नीबू का रस - एक टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
विधि - How To Make Apple Jam - Apple Jam Receipe
सेब को धोइये, सुखाइये या कपड़े से पोंछ लीजिये और छील लीजिये. छिले सेब के बीज निकाल कर गूदे को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.
किसी भारे तले के बर्तन में सेब के टुकड़े और पानी डालिये और ढककर उबालने रखिये, उबाल आने पर धीमी आग पर (10 मिनिट) जब तक उबलने दीजिये या तब तक सेब के टूकड़े नरम न हो जायं.

सेब नरम होने के बाद मैस करने वाले चमचे से सेब को अच्छी तरह मैस कीजिये.
मैस किये गये सेब में चीनी डालिये और चमचे से अच्छी तरह चलाकर चीनी को मिला दीजिये, जैम को पकने दीजिये, मैस करने की आवश्यकता हो तो अभी जैम को मैस कर सकते हैं, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से जैम को चलाते रहिये ताकि जैम तले में न लगे (जैम के टैस्ट के लिये कि वह पक गया है चम्मच से थोड़ा सा जैम किसी प्लेट में गिराइये, चम्मच से जैम एक साथ गिरना चाहिये, पानी अलग से न गिरे, प्लेट में गिरे जैम से भी पानी अलग नहीं होना चाहिये). आग बन्द कर दीजिये.
दूसरे तरीके से
सेब का जैम इस तरह भी बनाया जा सकता है, सेब के टुकड़ों को मिक्सर से पीस लीजिये और चीनी मिला कर आग पर पकाने रख दीजिये. थोड़ी थोड़ी देर में जैम को चमचे से चलाते रहिये और जैम के पूरी तरह बनने तक जैम को पकाइये.
सेब के जैम को ठंडा होने के बाद, नीबू का रस और पिसी हुई इलाइची जैम में डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
स्वादिष्ट सेब का जैम तैयार है. ये जैम आप अभी भी बच्चों को खाने के लिये दे सकते हैं लेकिने दूसरे दिन जैम का असली स्वाद मिलता है जो और भी अच्छा हो जाता है.
एकदम ठंडे सेब के जैम को स्टरलाइज्ड कांच के जार या बोटल में भर कर रख लीजिये. इसे फ्रिज में रखकर 6 महिने तक उपयोग कर सकते हैं.
कमेंट (149)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aam ka murabba banate samay chashni bhut tight ho gai hai, kya kare ki wo thik ho jaye
निशा: मुरब्बा में थोड़ा पानी उबाल कर मिला दीजिये, ठीक हो जायेगा.
Thanks
mene test kiya so testy....
निशा: अनू, कढ़ाई में थोड़ा सा पानी उबालें और जैम डालकर मिक्स करते हुये, पूरी तरह मिक्स होने तक पका लीजिये, एक नीबू का रस और मिला दीजिये, जैंम अच्छा हो जयेगा.
निशा: सोनिका जी, मैं एपल मुरब्बा बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: राधिका जी, जैम को प्रजर्व करने का काम चीनी करती है, लेकिन जैम को अच्छी तरह से पका लीजिये.
its urgent... plz
Thank you mam
निशा: अनुराधा जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रभा जी, नाश्पाती का भी इस तरह से जैंम बना कर रख सकते है.
निशा: दीपिका जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
aap recipe ko is prakar batati hai jaise koi School m teacher sikhate h. thank you ones again.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिंकी जी, चीनी की मात्रा सेब के पल्प के बराबर ले लीजिये.
निशा: सोनम,उसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: झनकार जी, बिलकुल इसी तरह चीकू जैम बना सकते हैं, चीनी की मात्रा चीकू के पल्प के बराबर ले लीजिये, 1/2 कि. ग्राम चीकू पल्प में 2-3 मीडियम साइज के नीबू का रस डाला जा सकता है.
kya yeh jam me sugar free daal sakte hain? kitni goli daal sakte hain?
diabetic patient ke liye ye recipe banane me nuksaan toh nai hai na?
निशा: शिखा, एपल तो मीठा होता है, आर्टीफीसिय स्वीटनर के वजाय उसे बिना स्वीटनर के जैम बनाकर खाया जा सकता है, जैंम बिना स्वीटनर के भी मीठा बनेगा.
निशा: कीर्ती जी, एपल जैंम के लिये एपल के वजन के बराबर चीनी डाली जाती है, कम चीनी होने से टेस्ट एसा ही रहेगा.
निशा: सविता, जी हां अवश्य डाल सकते हैं.