सेब का जैम – Apple Jam Recipe

घर में बना हुआ स्वादिष्ट सेब का जैम बच्चे ब्रेड, केक स्लाइस या परांठे के ऊपर रख कर बड़े प्यार से खाना पसन्द करेंगे. सेब का जैम बनाना बड़ा ही आसान है. तो आइये सेब का जैम बनाये.
Read - Apple Jam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Apple Jam
- सेब - 1 किग्रा. ( 4- 5 सेब )
- पानी - 100 ग्राम (आधा कप )
- चीनी - 800 ग्राम (चार कप )
- छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक पीस लीजिये) यदि आप चाहें
- नीबू का रस - एक टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
विधि - How To Make Apple Jam - Apple Jam Receipe
सेब को धोइये, सुखाइये या कपड़े से पोंछ लीजिये और छील लीजिये. छिले सेब के बीज निकाल कर गूदे को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.
किसी भारे तले के बर्तन में सेब के टुकड़े और पानी डालिये और ढककर उबालने रखिये, उबाल आने पर धीमी आग पर (10 मिनिट) जब तक उबलने दीजिये या तब तक सेब के टूकड़े नरम न हो जायं.

सेब नरम होने के बाद मैस करने वाले चमचे से सेब को अच्छी तरह मैस कीजिये.
मैस किये गये सेब में चीनी डालिये और चमचे से अच्छी तरह चलाकर चीनी को मिला दीजिये, जैम को पकने दीजिये, मैस करने की आवश्यकता हो तो अभी जैम को मैस कर सकते हैं, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से जैम को चलाते रहिये ताकि जैम तले में न लगे (जैम के टैस्ट के लिये कि वह पक गया है चम्मच से थोड़ा सा जैम किसी प्लेट में गिराइये, चम्मच से जैम एक साथ गिरना चाहिये, पानी अलग से न गिरे, प्लेट में गिरे जैम से भी पानी अलग नहीं होना चाहिये). आग बन्द कर दीजिये.
दूसरे तरीके से
सेब का जैम इस तरह भी बनाया जा सकता है, सेब के टुकड़ों को मिक्सर से पीस लीजिये और चीनी मिला कर आग पर पकाने रख दीजिये. थोड़ी थोड़ी देर में जैम को चमचे से चलाते रहिये और जैम के पूरी तरह बनने तक जैम को पकाइये.
सेब के जैम को ठंडा होने के बाद, नीबू का रस और पिसी हुई इलाइची जैम में डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
स्वादिष्ट सेब का जैम तैयार है. ये जैम आप अभी भी बच्चों को खाने के लिये दे सकते हैं लेकिने दूसरे दिन जैम का असली स्वाद मिलता है जो और भी अच्छा हो जाता है.
एकदम ठंडे सेब के जैम को स्टरलाइज्ड कांच के जार या बोटल में भर कर रख लीजिये. इसे फ्रिज में रखकर 6 महिने तक उपयोग कर सकते हैं.
कमेंट (149)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विनय जी, फूड कलर एक पिंच डाला जा सकता है, और आप एक चुकन्दर भी साथ में कद्दूकस करके डालकर पका सकते हैं इससे भी अच्छा कलर आ जाता है.
निशा: बिलकुल जी आप इसे उपयोग में ला सकते हैं.
निशा: प्लीज आप इसका वीडियो देख लीजिये, और ट्राई कीजिये, इसे बनाना इतना सरल है कि आप पहली ही बार में अच्छा जैम बना लेंगे.
निशा: ज्योति जी, धन्यवाद.
निशा: पार्था जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
मुझै अपने साथ काम करने का मौका दे मैम
धंनयवाद
निशा: धर्मेन्द्र जी, माफ कीजिएगा. मैं आपका कमेन्ट समझ नहीं पा रही. कृ्प्या थोड़ा विस्तार से बताइए.
निशा: शहनाज जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: शमशाद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Baccho ko best nutrition ke liye koun sa jam acha hoga
निशा: वर्मा जी, जैम को बिना फ्रिज में रखे एक सप्ताह तक यूज किया जा सकता है.
I also want to know have u got any food carving books
For study and tools pls tel how I can buy and farm where
Regards
Ajay vaid
Param Hans catering services
निशा: अजय जी, मेरी कोई बुक नही है, मेरी रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर ही हैं.
निशा: मीनाक्षी जी हां बना सकते हें.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya ham chini ki jagah gud (jaggry) use kar sakte hy
Anser me plz
निशा: रघुवंशी जी, नीबू का रस डालने से जैंम और स्वादिष्ट हो जाता है.
निशा: जी हां
M apki likhi hui bahut sari recipe try kr chuki hu.. Jo sbko psnd b ati h. M jb kuch new bnane ka sochti hu apko Search krti hu.
Bahut easy way m explain Krte h ap
Thnku u so much :-*
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा जी प्लीज आप जैली बनाने की रेसिपी भी बताइये।
Apple ke jam ke liye apple kaise chahiya , kache apple , thode se kache apple ya , ache se pake hue lal apple
निशा: राज जी, एपल जो हम खाते हैं वही एपल जैम के लिये यूज करते हैं, अगर एपल कम मीठे है तो भी कोई बात नहीं जैम में चीनी होने के कारण वह मीठा हो जाता है.
mam hamra jam hard bana please hame eska karn batae
Nishaji pleas bataiye jam me nimbu kyu dala jata hai
निशा: रजनी जी, जैम में नीबू डालने से चीनी के क्रिस्टल नहीं बनते और जैम ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है.
madam pl batey ki apple stru kya hota hai without sugar batey hai kyoki mujhey raw food khana mana hai pl kheerey ki sabzi bhi batey
निशा: रंजना जी, ये एपल फिल्ड पेस्ट्री है, इसमें शुगर कम यूज होती है. मैं आपके लिये खीरे की सब्जी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा मेडम ,
नमस्ते , आपके द्वारा बताई विधी से मैने सेव जेम बनाया जो स्वाद मे बहूत ही लाजवाब है |
Thank you madam
निशा:उदयसिंह जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mix fruit jam kese banaye
निशा: प्रवीन जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.