पोदीने की हरी चटनी, Pudine ki chutney,

पोदीने की चटनी (Pudina ki chatney) उत्तरी भारत में ज्यादा खाई जाती है. समोसे, कचौड़ी, पकोड़े के साथ और खाने के साथ खाते हे. पोदीना चटनी आप कच्चे आम की खटाई या दही के साथ बना सकते है, पोदीना चटनी (Pudine ki Chutney) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आईये आज पोदीने की चटनी (Pudine ki chatney) बनाते हैं
Read - Pudine ki chutney In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for podina ki chutney
- पोदीना के पत्ते - एक कप
- हरी मिर्च 2-3
- दही या कच्चे आम के टुकड़े - आधा कप
- भुना हुआ जीरा आधी छोटी चम्मच
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- नमक स्वादानुसार( आधा छोटी चम्मच)
विधि - How to make podina ki chutney
पोदीने के पत्ते अच्छी तरह साफ करके धो लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धोइये और टुकड़े कर लीजिये.

पोदीने के पत्ते, हरी मिर्च, नमक, भुना हुआ जीरा और दही मिलाकर बारीक पीस लीजिये.
अगर आप इस चटनी को कच्चे आम की खटाई के साथ बना रहे हैं तब एक कच्चे आम को छील कर टुकड़े बना लीजिये और ये आम के टुकड़े, पोदीना, हरी मिर्च, भुना जीरा और नमक सभी को मिलाकर बारीक पीस लीजिये, चटनी को प्याले में निकाल लीजिये.
स्वादिष्ट पोदीना चटनी (podine ki chatni) तैयार है. ये पोदीना चटनी आप लन्च या डिनर या फिर समोसे कचौरी किसी के साथ परोसिये और खाइये. पोदीना की चटनी को आप अपने फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक प्रयोग में ला सकते हैं.
कमेंट (101)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i'll wait for ur ans..
khushi
thanx
निशा: खुशी, हरी चटनी की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर हरी चटनी लिखकर या चटनी कालम में क्लिक करके रैसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: अनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hare dhaniye ki chutney bina kisi khattai ke batayein jo ki purane jamane mein banai jati thi.
Thanks
ek baar mene blender mai peesa to vo mota hi pisa or chutney nahi bani.
निशा: प्रकाश, मिक्सी के साथ में छोटा जार रहता है, उसमें चटनी बारीक पिसती है.
निशा; मनीष, सांबर की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर सांबर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पल्लवी आपको भी हमारा प्यार और धन्यवाद.
insted of puting black salt it should be salt
mai b pudine ki chutni har baar try karti hu par utni achchi nai banti hai please give sm tips kya mujhe pudine ki quantity kam rakhni chahiye
निशा: श्वेता, आपने बिलकुल सही कहा है, पोदीना कम कर दीजिये, ज्यादा पोदीना से चटनी में कड़वाहट आ जाती है.
निशा: प्रियंका, चटनी में खटाई ज्यादा डालें, आप चाहें तो चटनी में 1 छोटी चम्मच गुड़ या चीनी का भी प्रयोग किया जा सकता है.
निशा: चटनी में थोड़ी खटाई, चाहे वह नीबू की हो या आम की हो, अमचूर पाउडर भी डाला जा सकता है, थोड़ा सा नमक और डालिये, चटनी अच्छी लगेगी.
निशा: बबिता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सोनिया, जी हां अवश्य डालिये.
!!!! kripya karke garlic chutney pesh kare !!!!
dhanyawad
निशा: सारिका, इमली की मीठी चटनी वेवसाइट पर दी हुई है आप सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती है.
निशा: शोभिका, दही पतला हो या ज्यादा डाल दिया हो तो चटनी पतली हो सकती है, चटनी में आप कच्चा नारियल या हरा धनिया,या और पोदीना मिला लीजिये, चटनी गाड़ी हो जायेगी.