पोदीने की हरी चटनी, Pudine ki chutney,

पोदीने की चटनी (Pudina ki chatney) उत्तरी भारत में ज्यादा खाई जाती है. समोसे, कचौड़ी, पकोड़े के साथ और खाने के साथ खाते हे. पोदीना चटनी आप कच्चे आम की खटाई या दही के साथ बना सकते है, पोदीना चटनी (Pudine ki Chutney) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आईये आज पोदीने की चटनी (Pudine ki chatney) बनाते हैं
Read - Pudine ki chutney In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for podina ki chutney
- पोदीना के पत्ते - एक कप
- हरी मिर्च 2-3
- दही या कच्चे आम के टुकड़े - आधा कप
- भुना हुआ जीरा आधी छोटी चम्मच
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- नमक स्वादानुसार( आधा छोटी चम्मच)
विधि - How to make podina ki chutney
पोदीने के पत्ते अच्छी तरह साफ करके धो लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धोइये और टुकड़े कर लीजिये.

पोदीने के पत्ते, हरी मिर्च, नमक, भुना हुआ जीरा और दही मिलाकर बारीक पीस लीजिये.
अगर आप इस चटनी को कच्चे आम की खटाई के साथ बना रहे हैं तब एक कच्चे आम को छील कर टुकड़े बना लीजिये और ये आम के टुकड़े, पोदीना, हरी मिर्च, भुना जीरा और नमक सभी को मिलाकर बारीक पीस लीजिये, चटनी को प्याले में निकाल लीजिये.
स्वादिष्ट पोदीना चटनी (podine ki chatni) तैयार है. ये पोदीना चटनी आप लन्च या डिनर या फिर समोसे कचौरी किसी के साथ परोसिये और खाइये. पोदीना की चटनी को आप अपने फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक प्रयोग में ला सकते हैं.
कमेंट (101)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगिता जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
mujko ye jan na hai ki burgur mein gareen souce kis ki banti hai
meri shop hai fast food ki so plzz helpe me
निशा: सुमित जी, आप मेरी वेबसाइट पर दी हुई दोनों प्रकार से बनी हुई हरी चटनी का उपयोग बर्गर में कर सकते हैं.
Pudine ki kuch alg recipe ho to plez dikha dena nd pudine ki chutney is nice recipe
I like green chatnii
Hi............
nisha ji
podine ki chatni ki koi or recipe btaiye
निशा: सिमरन जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Nisha ji .apnay yah ne batya h ki pudine ki chutni may dahi kitna dalna h .plz iska reply jaror kriyga
निशा: बिन्दू जी, दही कम ही डालना होता है, इतनी चटनी के लिये 1/4 - 1/2 कप दही लिया जा सकता है.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरनजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
For how long we can keep this chutney in fridge .
Thanks
निशा: निलय जी, मैं बिना लहसन प्याज के खाना बनाती हूँ, मेरे परिवार में बिना प्याज का खाना ही पसन्द किया जाता है.
निशा: सपना जी, आप खटाई छोड़ कर चटनी में सारी चीजें डाल कर चटनी बना सकती है.
निशा: अनीता, आप किस तरह की इडली बनाना चाहती है, अपना सवाल उसी पर लिखेंगी तो मुझे उत्तर देने में आसानी होती है. सूजी के इडली के लिये कह रही हैं तो इनो साल्ट की जगह खाने का सोडा डाला जा सकता है.
निशा: अनीता जी हां मैं पूरी कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा जी हां मैं बनाऊंगी.
निशा: प्राती जी, बहुत बहुत धन्यवाद,
निशा: गीता, गर्मी के मोसम में 2 दिन तक खा सकते हैं.
निशा: दीपा, टमाटर डाले जा सकते हैं, लेकिन टमाटर वाली चटनी 1 दिन में ही खतम कर देनी होती है, दही, आम और नीबू से बनाइ गई चटनी 3-4 दिन तक फ्रिज में रखकर खायी जा सकती है.
meri pudine ki chutney bahut patli bani hai aur us mein bareek-2 patte bhi dikh rahe hai..pls advise
निशा: शिल्पा, चटनी में पानी अधिक डालने से चटनी पतली बनेगी, और चटनी को बारीक पीसेंगी तो पत्ते भी नहीं दिखाइ देंगे.
निशा: लता जी, आपको तारीफ मिली, हमें बहुत अच्छा लग रहा है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभा, कच्चे आम से बनी मीठी चटनी या सूखे आम की खटाई से बनी मीठी चटनी यानि कि सोंठ दोंनो ही वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Green chutney is coriander base plus palak. Palak add only if u wanna make loads of chutney else coriander should do.
For increasing consistency u can add either of following:
Almonds
Walnuts
Flax seeds
Chana( that we eat in winters for time pass)
For little smoothie type feel add thick non sour curd.
If u want to make it sweet add either of following:
Dry dates
Gur
Kishmish
If u wanna add pungency add onion.
Rest u can add jeera, ginger etc depends upon ur taste.
If u don't want curd u may squeeze a lemon or add raw mango.
Plain green chutney is coriander+ green chilli+ salt+ little curd.