कुरकुरी जलेबी - Homemade Crispy Crunchy Juicy Jalebi without yeast

📅 14 जून 2016 👁 10.4 लाख बार देखी गई 💬 93 कमेंट ★ 4.1 (5610)

जलेबी उत्तर भारत की बहुत ही पसन्द की जाने वाली मिठाई है. आमतौर जलेबी के लिये बैटर एक दिन पहले से तैयार करना होता है. लेकिन हम बिना जलेबी के घोल को रखे या खमीर (yeast) के भी कुरकुरी रसीली जलेबी घर पर ही बना सकते हैं ओर वो भी एकदम आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Read - Homemade Crispy Crunchy Juicy Jalebi without yeast In English

आवश्यक स‌ामग्री - Ingredients for No Yeast Instant Jalebi

  • मैदा- 1 कप (125 ग्राम )
  • उड़द दाल- 1/4 कप (50 ग्राम ) भीगी हुई
  • चीनी- 2 कप (450 ग्राम )
  • रेड फूड कलर- ½ पिंच से भी कम
  • बेकिंग पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • इलायची- 6-7
  • नींबू - ½ या 1 छोटी चम्मच रस
  • घी या रिफाइन्ड तेल- जलेबी तलने लिए

विधि - How to make Crispy Jalebi at home

जलेबी बैटर तैयार करें
उड़द दाल को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए. 2 घंटे बाद दाल से अतिरिक्त पानी हटा कर दाल को मिक्सर जार में डालें, दाल को पीसने के लिये जितना पानी आवश्यक हो मिलायें और बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

मैदा को एक बड़े प्याले में लीजिए, बेकिंग पाउडर और रेड फूड कलर डालकर मिला लीजिए. अब मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मैदा की गुठलियां खत्म होने तक चिकना घोलकर बनाकर तैयार कर लीजिए.
मैदा के घोल में पीसी हुई उड़ड की दाल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए. बैटर को बहुत ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं करना हैं, बैटर तैयार हैं., इतना बैटर बनाने में 3/4 कप पानी का उपयोग हुआ है. जलेबी बनाने के लिए बैटर तैयार है.


जलेबी के लिए चाशनी बनाकर तैयार कीजिये.
इलायची को छीलकर, बीजों का पाउडर बना लीजिए.

चाशनी - Prepare Sugar Syrup for Jalebi
चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और डेढ कप पानी डालकर पकने के लिये रख दीजिए, चीनी को तब तक पकाइए, जब तक वह पूरी तरह स‌े पानी में घुल न जाए., हर 1-2 मिनिट में चलाते रहें. चीनी पानी में घुलने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट और पका लीजिए.

अब इसे चैक कीजिये, चमचे से 1- 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये.

चाशनी में 1 छोटी चम्मच नींबू का रस‌ मिला लीजिए, जिससे कि चाशनी जमेगी नहीं. इस‌में कुटी हुई इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए, चाशनी बनकर तैयार हैं.

जलेबी बनायें.
जलेबी बनाने के लिए कड़ाही में घी डालकर गरम कीजिए. जलेबी बनाने के लिए एक कोन लीजिए, (आप चाहें तो सॉस की बोतल में बैटर भर कर बना सकते हैं या फिर कोई पालिथिन में बैटर भरकर जलेबी बनाई जा सकती है).


कोन को ग्लास के ऊपर रखकर बैटर को कोन में भर लीजिए. कोन को नीचे से बिलकुल छोटा सा काट लीजिए. मीडियम हाई गरम तेल होने पर, कोन को थोड़ा- थोड़ा दबाते हुए इसकी की धार को हाथ से -गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालिये, और जलेबी का आकार दीजिये, जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दीजिए.

जलेबी को पलट पलट कर अच्छी क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. जलेबी के क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने पर जलेबी को निकालकर कलछी पर रख लीजिए, जिससे उस‌का अतिरिक्त घी कड़ाही पर वापस चला जाए, और गरम जलेबी को तुरन्त चाशनी में डाल दीजिए. 1-2 मिनट तक जलेबी को चाशनी में डूबा रहने दीजिए, जलेबी के अन्दर चाशनी भर जाती है, उसके बाद उसे चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारी जलेबी तल कर चाशनी में डालकर तैयार कर लीजिए.

गरमा गरम स्वादिष्ट इंसटेंट जलेबी बनकर तैयार हैं, इसे परोसिये और इसके स्वाद का मजा लीजिए.

सुझाव

  • जलेबी के लिए बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए.
  • जलेबी तलने के लिए घी मीडियम से थोडा़ सा ज्यादा गरम होना चाहिए. अगर तेल कम गरम होगा तो जलेबी फूलेगी नहीं और अगर ज्यादा गरम होगा तो जलेबी जल्दी से जल जाएगी.
  • जलेबी को हल्की गरम चाशनी में डुबायें, चाशनी जलेबी के अन्दर तुरन्त चली जायेगी और बहुत अच्छी जलेबी तैयार होंगीं.
  • यह जलेबी को 8-10 घंटे बाद भी कुरकुरी बनी रहतीं हैं.
  • 3-4 सदस्यों के लिए
    समय - 65 मिनिट

Quick Crispy Crispy Crunchy Juicy Jalebi Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (5610 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (93)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

riti
टिप्पणीnisha ji i try this cook kyunki mujhe eshe banane me intreast hai
NishaMadhulika
riti जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chinki
Mam aapne baking powder 1/3 tsp bataya h mere pass measurements spoons hai but 1/3 tsp nhi h to 1/3 spoons ko measure kaise karo kya 1/3 tsp 1/4 tsp ka aadha hota h ya jadya
NishaMadhulika
Chinki जी, 1/3 tsp 1/4 tsp से थोड़ा ज्यादा होता है.
priti
vry nyc
NishaMadhulika
priti जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Kailashkumar
हमने पहली बार बनाया बहुत बढीया बनी । धन्यवाद नीसाजी।
NishaMadhulika
Kailashkumar , अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
dipa
Nishaji maine ek comment bheja tha reply nahi mila muze. please send reply. maine 24 hour ferment kar ke jalebi banayi thi , per dusre din naram bani.kya wajah hai jalebi next day naram hone ki. please give the tips
NishaMadhulika
dipa , मिश्रण में खमीर अच्छे से नहीं हुआ इसलिए ऎसा हुआ.
sweta
ye jalebi turant bna skte h ya ghol ko kuch granted chodna h?
NishaMadhulika
श्वेता जी, बैटर को रखने की जरुरत नही है, आप उसी समय जलेबी बना सकते हैं.
Bahut hi aasan tarike s ap ne jalebi banani shikha di thank u so much
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
pooja
Jalebi my baking powder ki jageh kuch or use kr skte ha?
NishaMadhulika
पूजा जी, इसमें आप बेकिंग पाउडर या यीस्ट का उपयोग भी कर सकती हैं.
Digamber kansara
खान पिन की सामगरी
divya
Nisha Ji actually dal rat se hi pani m gla Di thi to kya m usko use m le skti hu mean 2 hours se kch jyada hi ho gya h. Plz reply
निशा: दिव्या जी हाँ अवश्य ले सकती हैं.
darshan jangid
jalebi to milk aur maide ki hoti h pr aap to daal aur maide ki bta rhe ho..

निशा: दर्शन जी, जलेबी को आप बहुत तरीके से बना सकते हैं, मैद से बनी जलेबी भी मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं आप उसे भी देख सकते हैं.
arunkrshaw
जेलेबि कुरकुरे केसे बनता हे

निशा: जलेबी के लिए बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए.जलेबी तलने के लिए घी मीडियम से थोडा़ सा ज्यादा गरम होना चाहिए. इससे जलेबी क्रिस्पी बनती है, और अच्छी बनती है.थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छी बनायेंगे.
Arpita Shrivastav
namaste nisha ji,
Instant jalebi ki yeh recip mujhee bohot pasand ayu, jald hi isse try karugi,
Nisha ji apse request hai ki hame "imarti" banana bhi sikhaye. Mujhe bohot pasand hai.
Thanks Nisha ji :)

निशा: अर्पिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Pooja singh
Nisha mam Mene apke bataye tarike se jalebi banayi bahot achhi Bani thank u so much. Bus chasni thodi gadi ho gayi thi or nimbu ka ras dalne k Baad bhi chasni thodi jam gayi thi. Please bataye ki agli Baar kya Karu ki chasni jame naa ?

निशा: पूजा जी, चाशनी में जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. अधिक गाढ़ी होने पर ऎसा हो जाता है.
साहिल दूबे
मैम, यदि बैटर बच जाये तो इससे कुछ और नहीं बना सकते। वैसे जलेबीयाँ तो बहुत स्वादिष्ट बनी।

निशा: साहिल जी, आप इन्हें बूंदी बनाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं, पकोड़ियां या मीठा चीला बना कर यूज कर सकते हैं.
dipa
udad dal aur baking powder se kya hota hai? buttermilk mein bhigokar kaise banaya jata hai
निशा : दीपा जी, उरददाल और बेकिंग पाउडर दोंनो ही जलेबी को क्र्स्पी बनाते हैं.
Abhishek kumar
thankyou nesa ji aap itna sara recipi jante kaisa hain aapka jawab nahi

निशा: अभिषेक जी, मुझे खाना बनाना बहुत अच्छा लगता है इसी कारण मैं नई-नई रेसिपी ट्राई करती हूं और आप सभी के लिए कुछ नया करने की कोशिश भी रहती है.धन्यवाद.
maidan singh
Maam,All other recipe add curd ,but your recipe says urad daal why ?
Thanks
निशा: मैदान सिंह जी, ये जलेबी अलग तरह की हैं, आप इन्हैं ट्राई करके देखें, बहुत अच्छी बनती हैं.
Sadhana
I'm very interested in cooking and this recipe helped me a lot to make crispier jalebi without yeast

निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Damanpreet
muje j btao ki urd dal jaroori ha kya?

निशा: दमनप्रीत जी, इससे जलेबी क्रिस्पी बनती है, और अच्छी बनती है. बिना दाल के जलेबी बना सकते हैं, उसके लिये रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकती हैं
Ritu
Hello nisha ji aapki recepie Maine try ki but meri jalebi Ghee mei dalne se phel ek dum malpue jaise ho gae hai isa ku

निशा: रितू जी, बैटर पतला होने से ऎसा हो सकता है.
Uma mantan
I like it.

निशा: उमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepti
Nisha ji mene aapki bataai hui "Jalebi" k method ke har ek step ko follow kiya.... And u know what..??
Mujhe bahut hi achha result mila

निशा: दीप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepti
Nisha ji mene aapki bataai hui "Jalebi" k method ke har ek step ko follow kiya.... And u know what..??
Mujhe bahut hi achha result mila

निशा: दिप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
PREETI
nisha ji me aapki recipe dekti hu aur unhe try karne ki kosish bhi karti hu ye kurkuri jalebi bhi try kari thi kal lekin shape nahi aa paya lekin aacha lagata h jab me aapki batatai gai recipes ko ghar par try karti hu
निशा: प्रीती जी, आप हमें इतना प्यार करती हैं बहुत बहुत धन्यवाद, कभी कोई रेसिपी अच्छी नहीं बनती है तो परेशान न हो फिर से बनायें थोड़ी सी मेहनत से सारी चीजें सोल्व हो जाती है.
Vidya
Thanks for the recipe

निशा: विद्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
jagdish
ghar par aisi jalabi nahi banti hai

निशा: जगदीश जी, जलेबी के लिए बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए.जलेबी तलने के लिए घी मीडियम से थोडा़ सा ज्यादा गरम होना चाहिए. जलेबी को हल्की गरम चाशनी में डुबायें, चाशनी जलेबी के अन्दर तुरन्त चली जायेगी और बहुत अच्छी जलेबी तैयार होंगीं. थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छी बनायेंगे.

Bina ghosh
1 kg मैदा- की कुरकुरी रसीली जलेबी बनाने की विधि हिंदी में आवश्यक स‌ामग्री?
Renu jain
Kurkuri jalebi and khamir wali jalebi main kya difference mana jaay.
निशा: रेनू जी,जलेबी तो दोंनो ही अच्छी हैं, लेकिन कुरकुरी जलेबी तुरन्त बनाई जा सकती है और खमीर वाली जलेबी के लिये मैदा पहले तैयार करके रखनी होती है और खमीर डालना होता है.
Ganesh kewat
Hollo nisha ji ye Jo aapne jalebi ki recipes batai hai ,to mera sawal hai ki Jo bina yest ki jalebi banti hai usme thoda khata swad aata hai kya,jaise yest wale jalebi me aata hai? ... thanks
निशा:गनेश जी, ये कुरकुरी जलेबी में उस तरह का खट्टा स्वाद नहींं आता, लेकिन ये जलेबी स्वाद उनसे कम नहीं होती.