कुरकुरी जलेबी - Homemade Crispy Crunchy Juicy Jalebi without yeast

जलेबी उत्तर भारत की बहुत ही पसन्द की जाने वाली मिठाई है. आमतौर जलेबी के लिये बैटर एक दिन पहले से तैयार करना होता है. लेकिन हम बिना जलेबी के घोल को रखे या खमीर (yeast) के भी कुरकुरी रसीली जलेबी घर पर ही बना सकते हैं ओर वो भी एकदम आसानी से तैयार कर सकते हैं.
Read - Homemade Crispy Crunchy Juicy Jalebi without yeast In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for No Yeast Instant Jalebi
- मैदा- 1 कप (125 ग्राम )
- उड़द दाल- 1/4 कप (50 ग्राम ) भीगी हुई
- चीनी- 2 कप (450 ग्राम )
- रेड फूड कलर- ½ पिंच से भी कम
- बेकिंग पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- इलायची- 6-7
- नींबू - ½ या 1 छोटी चम्मच रस
- घी या रिफाइन्ड तेल- जलेबी तलने लिए
विधि - How to make Crispy Jalebi at home
जलेबी बैटर तैयार करें
उड़द दाल को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए. 2 घंटे बाद दाल से अतिरिक्त पानी हटा कर दाल को मिक्सर जार में डालें, दाल को पीसने के लिये जितना पानी आवश्यक हो मिलायें और बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.
मैदा को एक बड़े प्याले में लीजिए, बेकिंग पाउडर और रेड फूड कलर डालकर मिला लीजिए. अब मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मैदा की गुठलियां खत्म होने तक चिकना घोलकर बनाकर तैयार कर लीजिए.
मैदा के घोल में पीसी हुई उड़ड की दाल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए. बैटर को बहुत ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं करना हैं, बैटर तैयार हैं., इतना बैटर बनाने में 3/4 कप पानी का उपयोग हुआ है. जलेबी बनाने के लिए बैटर तैयार है.

जलेबी के लिए चाशनी बनाकर तैयार कीजिये.
इलायची को छीलकर, बीजों का पाउडर बना लीजिए.
चाशनी - Prepare Sugar Syrup for Jalebi
चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और डेढ कप पानी डालकर पकने के लिये रख दीजिए, चीनी को तब तक पकाइए, जब तक वह पूरी तरह से पानी में घुल न जाए., हर 1-2 मिनिट में चलाते रहें. चीनी पानी में घुलने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट और पका लीजिए.
अब इसे चैक कीजिये, चमचे से 1- 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये.
चाशनी में 1 छोटी चम्मच नींबू का रस मिला लीजिए, जिससे कि चाशनी जमेगी नहीं. इसमें कुटी हुई इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए, चाशनी बनकर तैयार हैं.
जलेबी बनायें.
जलेबी बनाने के लिए कड़ाही में घी डालकर गरम कीजिए. जलेबी बनाने के लिए एक कोन लीजिए, (आप चाहें तो सॉस की बोतल में बैटर भर कर बना सकते हैं या फिर कोई पालिथिन में बैटर भरकर जलेबी बनाई जा सकती है).

कोन को ग्लास के ऊपर रखकर बैटर को कोन में भर लीजिए. कोन को नीचे से बिलकुल छोटा सा काट लीजिए. मीडियम हाई गरम तेल होने पर, कोन को थोड़ा- थोड़ा दबाते हुए इसकी की धार को हाथ से -गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालिये, और जलेबी का आकार दीजिये, जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दीजिए.
जलेबी को पलट पलट कर अच्छी क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. जलेबी के क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने पर जलेबी को निकालकर कलछी पर रख लीजिए, जिससे उसका अतिरिक्त घी कड़ाही पर वापस चला जाए, और गरम जलेबी को तुरन्त चाशनी में डाल दीजिए. 1-2 मिनट तक जलेबी को चाशनी में डूबा रहने दीजिए, जलेबी के अन्दर चाशनी भर जाती है, उसके बाद उसे चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारी जलेबी तल कर चाशनी में डालकर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम स्वादिष्ट इंसटेंट जलेबी बनकर तैयार हैं, इसे परोसिये और इसके स्वाद का मजा लीजिए.
सुझाव
- जलेबी के लिए बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए.
- जलेबी तलने के लिए घी मीडियम से थोडा़ सा ज्यादा गरम होना चाहिए. अगर तेल कम गरम होगा तो जलेबी फूलेगी नहीं और अगर ज्यादा गरम होगा तो जलेबी जल्दी से जल जाएगी.
- जलेबी को हल्की गरम चाशनी में डुबायें, चाशनी जलेबी के अन्दर तुरन्त चली जायेगी और बहुत अच्छी जलेबी तैयार होंगीं.
- यह जलेबी को 8-10 घंटे बाद भी कुरकुरी बनी रहतीं हैं.
- 3-4 सदस्यों के लिए
समय - 65 मिनिट
कमेंट (93)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
first a fol i want to thank you for giving such a easy steps to make jalebi. i love to eat jalebis. this diwali i will make jalebis. wish you happyyyyy diwaliiiiii.
निशा: पुष्पांजली जी, आपको भी मेरी ओर से दीपावली की शुभकामनाएं.
निशा: देव जी, जलेबी का घोल ज्यादा पतला हो गया होगा. आप कृ्पया घोल बनाते समय पानी की मात्रा सही अनुपात में लीजिए. घोल न बहुत ज्यादा पतला और न अधिक गाढ़ा हो.
निशा: अक्षिता जी, बेसन डालकर जलेबी बना सकते हैं.
Ajj maine aapki btayi hoi jlebi ki recipe try ki really i cant belive k yeh maine bnayi hai really bhut swad bni...tq so mch nd lv u alot uuuuuuuuumah
निशा: रमन जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, ये जलेबी तुरन्त बैटर बना कर बनाई जाती हैं, ट्राई कीजिये और बनाइये बहुत अच्छी जलेबी बनती हैं.
निशा: पुष्पा जी, जलेबी मैदा से ही बनाएं. इसका स्वाद ज्यादा अच्छा होगा.
निशा: पलक जी, कुरकुरी जलेबी के लिए थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालना आवश्यक होता है. मेरे वेबसाइट और चैनल पर हरी मिर्च का अचार उपलब्ध उसे आप देख सकती हैं.
निशा: नंदीनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, आप रेसिपी में दी गई इन्ग्रीडियेन्ट के बराबर ही मात्रा ले लीजिये, और बनाइये जलेबी मुझे लग रहा है कि इतनी जलेबी आपके लिये ठीक रहेंगी.
निशा: रंजना जी, सफेद उड़द दाल लेनी है.
muje aapki har recipe bahut achi lagati h . aur sabse achi baat h ki aap bahut hi easy language me batati h .
thank u so much itni achi recipe k liye. Mam app ne jalebi me urad dal us ko kuch or v bolte hai plz batao . Thank u so much mam
निशा: कुलजिन्दर जी, इसे उरद दाल ही बोला जाता है, ये धुली उरद दाल व्हाइट कलर की दाल होती है. साबुत उरद को दाल मखनी बनाने के लिये यूज किया जाता है.
favourite methai me se he.Unhone bola ab ghar pe hi banaya karo.
Thank you Nisha Ji.
निशा: अमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
nisha ji maine aapki site se dekhkar kai cheeje banai hai sabhi bilkul acchi tareh ban jaate hai...
thanks nisha ji....love you...
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I made jalebi last night by following your recipe. I was really surprised , jalebi was so yummy,crispy and crunchy.l was very happy because I had tried two times before now with other recipes but in vain.I thought I am not able to make it ,I was upset but your recipe is amazing.My will of making yummy jalebi has come true only because of you. Thanks a lot Nisha mam.I am very grateful to you.
निशा: मुस्कान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बैटर पतला होने से या घी कम गरम होने से एसा हो सकता है
muje aapki har recipe bahut achi lagati h . aur sabse achi baat h ki aap bahut hi easy language me batati h .
thank u so much itni achi recipe k liye
निशा: शानु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, जलेबी ठंडी होकर हल्की सोफ्ट हो जाती है, लेकिन ये क्रिस्पी जलेबी दूसरे दिन भी उतनी सोफ्ट नहीं होती है, अच्छी लगती है, आप प्लीज इसके लिये वीडियो देखिये और फिर से ट्राई कीजिये, 2 दिन तक भी जलेबी बहुत अच्छी लगती है.
निशा: गगन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, ये तो ठीक है कि जलेबी गरमा गरम बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन ये जलेबी अगर अच्छी बनी है और पूरी क्रिस्पी है, तब ये एक दिन बाद भी उतनी क्रिस्पी नहीं, लेकिन अच्छी लगती हैं.
निशा: उषा जी, मीडियम और मीडियम हाई आंच रखें.
How r u ?? Bhut hi easy recipe lag rhi h jalebi vally daa soak karke rakhi hui h bas thori der me banane jaa rhi hu. Ma'am bht achaa lag rha h apki recipe dekh kar try karne me and baad me hui kamiyo ka hall puchhane me. I can not go out to learn cooking i hv some problem. But mam u r giving a very gud hobby and solutions to us thankyou very much. M jalebi bana ke batati hu agar koi prob hui to.
And also mam mere ko rasgulle ki jo prob lem h vo mene vaha likhi h plz solution bata de
Thank you and i love u ma'am
निशा: गगन जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आप ये रेसिपी बनाती है, आपने अवश्य ही अच्छी जलेबी बनाई होंगी, रसगुल्ला के बारे में आप रिप्लाई भी मिल गया होगा, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप इन्हैं बहुत अच्छा बनायेंगी.
Just saw jalebi recipe w/o yeast. Will try soon. Thanks for wonderful recipe & explanations shown in u tube
निशा: सुजाता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.