कुरकुरी जलेबी - Homemade Crispy Crunchy Juicy Jalebi without yeast

📅 14 जून 2016 👁 10.4 लाख बार देखी गई 💬 93 कमेंट ★ 4.1 (5610)

जलेबी उत्तर भारत की बहुत ही पसन्द की जाने वाली मिठाई है. आमतौर जलेबी के लिये बैटर एक दिन पहले से तैयार करना होता है. लेकिन हम बिना जलेबी के घोल को रखे या खमीर (yeast) के भी कुरकुरी रसीली जलेबी घर पर ही बना सकते हैं ओर वो भी एकदम आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Read - Homemade Crispy Crunchy Juicy Jalebi without yeast In English

आवश्यक स‌ामग्री - Ingredients for No Yeast Instant Jalebi

  • मैदा- 1 कप (125 ग्राम )
  • उड़द दाल- 1/4 कप (50 ग्राम ) भीगी हुई
  • चीनी- 2 कप (450 ग्राम )
  • रेड फूड कलर- ½ पिंच से भी कम
  • बेकिंग पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • इलायची- 6-7
  • नींबू - ½ या 1 छोटी चम्मच रस
  • घी या रिफाइन्ड तेल- जलेबी तलने लिए

विधि - How to make Crispy Jalebi at home

जलेबी बैटर तैयार करें
उड़द दाल को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए. 2 घंटे बाद दाल से अतिरिक्त पानी हटा कर दाल को मिक्सर जार में डालें, दाल को पीसने के लिये जितना पानी आवश्यक हो मिलायें और बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

मैदा को एक बड़े प्याले में लीजिए, बेकिंग पाउडर और रेड फूड कलर डालकर मिला लीजिए. अब मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मैदा की गुठलियां खत्म होने तक चिकना घोलकर बनाकर तैयार कर लीजिए.
मैदा के घोल में पीसी हुई उड़ड की दाल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए. बैटर को बहुत ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं करना हैं, बैटर तैयार हैं., इतना बैटर बनाने में 3/4 कप पानी का उपयोग हुआ है. जलेबी बनाने के लिए बैटर तैयार है.


जलेबी के लिए चाशनी बनाकर तैयार कीजिये.
इलायची को छीलकर, बीजों का पाउडर बना लीजिए.

चाशनी - Prepare Sugar Syrup for Jalebi
चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और डेढ कप पानी डालकर पकने के लिये रख दीजिए, चीनी को तब तक पकाइए, जब तक वह पूरी तरह स‌े पानी में घुल न जाए., हर 1-2 मिनिट में चलाते रहें. चीनी पानी में घुलने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट और पका लीजिए.

अब इसे चैक कीजिये, चमचे से 1- 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये.

चाशनी में 1 छोटी चम्मच नींबू का रस‌ मिला लीजिए, जिससे कि चाशनी जमेगी नहीं. इस‌में कुटी हुई इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए, चाशनी बनकर तैयार हैं.

जलेबी बनायें.
जलेबी बनाने के लिए कड़ाही में घी डालकर गरम कीजिए. जलेबी बनाने के लिए एक कोन लीजिए, (आप चाहें तो सॉस की बोतल में बैटर भर कर बना सकते हैं या फिर कोई पालिथिन में बैटर भरकर जलेबी बनाई जा सकती है).


कोन को ग्लास के ऊपर रखकर बैटर को कोन में भर लीजिए. कोन को नीचे से बिलकुल छोटा सा काट लीजिए. मीडियम हाई गरम तेल होने पर, कोन को थोड़ा- थोड़ा दबाते हुए इसकी की धार को हाथ से -गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालिये, और जलेबी का आकार दीजिये, जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दीजिए.

जलेबी को पलट पलट कर अच्छी क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. जलेबी के क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने पर जलेबी को निकालकर कलछी पर रख लीजिए, जिससे उस‌का अतिरिक्त घी कड़ाही पर वापस चला जाए, और गरम जलेबी को तुरन्त चाशनी में डाल दीजिए. 1-2 मिनट तक जलेबी को चाशनी में डूबा रहने दीजिए, जलेबी के अन्दर चाशनी भर जाती है, उसके बाद उसे चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारी जलेबी तल कर चाशनी में डालकर तैयार कर लीजिए.

गरमा गरम स्वादिष्ट इंसटेंट जलेबी बनकर तैयार हैं, इसे परोसिये और इसके स्वाद का मजा लीजिए.

सुझाव

  • जलेबी के लिए बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए.
  • जलेबी तलने के लिए घी मीडियम से थोडा़ सा ज्यादा गरम होना चाहिए. अगर तेल कम गरम होगा तो जलेबी फूलेगी नहीं और अगर ज्यादा गरम होगा तो जलेबी जल्दी से जल जाएगी.
  • जलेबी को हल्की गरम चाशनी में डुबायें, चाशनी जलेबी के अन्दर तुरन्त चली जायेगी और बहुत अच्छी जलेबी तैयार होंगीं.
  • यह जलेबी को 8-10 घंटे बाद भी कुरकुरी बनी रहतीं हैं.
  • 3-4 सदस्यों के लिए
    समय - 65 मिनिट

Quick Crispy Crispy Crunchy Juicy Jalebi Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (5610 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (93)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mansi
Hello maam, today I made jalebi for the first time using your recipe. It turned out to be yummy, juicy and super crunchy.
Fabulous , very easy and quick recipe.

निशा: मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mashaf qureshi
Nisha jii m ur big fan...
me apki hr recipie dekh kr try krti hu
Nan,noodles pakore,kofte,candy etc etc sbhii cheeze app bht achche say btate ho and bs mjhse khamand nahi bn pata actually spongy nai ho pata hai
Me kiya kru spongy bnane k liy?? plzz help me..
निशा: कुरैसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. खमन यानि कि ढोकला इसे बनाना बहुत ज्यादा आसाना है प्लीज आप वीडियो देख लीजिये, उसमें बताई हुई सावधानियां को अवश्य सुनें, रेसिपी को पढ़ सकते हैं, उसके नीचे भी सावधानियां दी गई है,बैटर थोड़ा गाढ़ा रखें, ईनो का यूज करें, आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगे.
Dhanraj chouhan
Respect Nisha Ji
35membars me liye kitne matra ki jarurat hogi plz batao
निशा: धनराज जी, 1.25 कि. मैदा से बनी जलेबी इतने सदस्यों के लिये हो जानी चाहिये.
anjali
Mam i love your recipe you r tooo gud thanku mam

निशा: अंजलि जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Sharanu
What is urad in Kannada

निशा: शरानु जी, उड़द को कन्नड़ में uddinabēḷe कहते हैं.
Balwinder
Nisha ji thanks for such delecious receipe. Jalebi made by me was too good except one thing that chashni(sugur syrup) was not fully soaked by jalebi due to which jalebi from inside was little bit sweetless. Why it ia so.

निशा: बलविन्दर जी, चाशनी ज्यादा गाढ़ी हो या जलेबियों को ठंडी चाशनी में डाला जाए, तब ऎसा हो सकता है. 1 तार की चाशनी बनाकर कन्सिस्टेन्सी ज़रूर चैक कर लें और जलेबियों को हल्की गरम चाशनी में डालें, चाशनी तुरंत जलेबियों के अंदर चली जाएगी और जलेबियां अच्छी मीठी तैयार होंगी.
Priya saxenA
Wow nisha ji mja aa gya.

निशा: प्रिया जी, धन्यवाद.
Sahar
Nisha ji... Kya hum urad dal ki jagah corn flour daal sakte hai jalebi ke batter me?

निशा: सहर जी, जलेबी उड़द दाल से ही कुरकुरी बनती हैं.
monika
mam, maine jlebi bnyi bilul wasi hi bt wo oil bhot jyda sock kr liya
family ne kha ki baking powder ki wazh se oil sock kiya h so its not relay helthy

निशा: मोनिका जी, बेकिंग पाउडर अधिक होने के कारण एसा हो सकता है, जलेविया बिलकुल भी ओइली नहीं बनती.
Noor
very nice jilabi Thanks to recipe

निशा: नूर जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Kanika
Maine bhi aaj jalebi try ki h
Bahut hi yummy bni h maza aa gya

निशा: कनिका जी, अपना अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
mota
uard ka dal milane se jalebiya narm narm bni ....crispi nhi hui q??

निशा: मोटा जी, उड़द की दाल डालने से ये नरम नही बनी. इसके अन्य कारण हो सकते हैं जैसे कि जलेबी को कम क्रिस्प होने तक तला गया हो, या तेज आग पर तल गया हो या चाशनी पतली रह गई हो.
salma Akhtar
hello Ma'am
thank you so much ma'am aapki every recipe bahut easy hoti hain even maine cooking aapke video se sekhi hai thanks a lot ma'am.

निशा: सलमा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Pradeep yadav
Very fine.

निशा: प्रदीप जी, धन्यवाद.
sonakshi Rawat
nisha ji Kya hum jalebi talne Ke liye oil Ka ues kar shakte Hai. pls reply.

निशा: सोनाक्षी जी, हां आप रिफाइन्ड अॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
vicky
Soo nice recipe and pls aad extra new Rajasthan recipe

निशा: विक्की जी, धन्यवाद. हम पूरी कोशिश करेंगे.
priti
Thank you nisha ji. ..jalebi bhut achi bni h..

निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...minakshi
Love u nisha ji

निशा: मीनाक्षी जी, धन्यवाद.
ROBIN KUMAR
ham golgappa bnana chahte .golgppa kurkuri nahi banti kripya kurkure kaise hoga bataye

निशा: रोबिन जी, आप गोलगप्पे को फूलने के बाद आग धीमी करके कुरकुरे होने तक तलेंगे तो वे कुरकुरे रहेंगे.
Gairi
Delicious jalebi. Nisha ji baking powder (Jo cake me dalta hai) and baking soda (Khane wala soda) kon sa dalna hai jalebi better me.

निशा: गैरी जी, इसमें बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करना है.
Mrs.seema parashar
jalebi ke ghol me khamir nahi hoga to jalebi kaise banegi

निशा: सीमा जी, हमने इसमें बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल किया है. इससे जलेबी अच्छी ही बनेगी.
preeti
nisha ji its really delicious

निशा: प्रीति जी, धन्यवाद.
Nazreen Ansari
Hello nisha ji ,mein apki jalaibi ki recipe se jalaibi bnayi thi pr wo soft ho gayi h crunchy nhi hui ,aise kya kami reh gayi h mujhe bataye.

निशा: नज़रीन जी, जलेबी को कम क्रिस्प होने तक तला गया हो, या तेज आग पर तल गया हो या चाशनी पतली होने पर भी जलेबी नरम हो सकती हैं.
ravina
kya urad daal k bjaay urad daal ka aata le sakte h?

निशा: रवीना जी, उरद दाल का आटा भी लिया जा सकता है.
Archi jain
Thank you Nisha mam,
Your recipe is so easy and I used it today. Jalebi's was so crunchy and yummy and my whole family liked it so much. I am a big fan of you and your recipe. Thank you so much.

निशा: आर्ची जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
reshma
Food colar dalna jaruri h kya..!

निशा: रेशमा जी, आप फूड कलर के बिना भी बना सकती हैं.
shalu
Red food color nahhi ho tab kya kare

निशा: शालू जी, आप बिना फूड कलर के भी बना सकती हैं, बस लाल रंग ही नहीं आएगा, स्वाद में तो कोई फर्क नही पड़ेगा.
arushi
nisha mam
your jalebi was very tasty and delicious and my family love it so much. It`s the first that I have cooked jalebi and I had made the best jalebi in my life.
निशा: आरुषि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti
hlo mam
mene jalebi try ki lekin bhut jada lose ho gyi kis kami ki wjh se esa hua
निशा: ज्योति जी, जलेबी को कम क्रिस्प होने तक तला गया हो या चाशनी पतली होने पर भी जलेबी नरम हो सकती हैं.
hetal
nisha is it important to add urad lentils in the mixture?
निशा: हेतल जी, इससे जलेबी क्रिस्पी बनती है, और अच्छी बनती है. बिना दाल के जलेबी बना सकते हैं, उसके लिये रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकती हैं.