तवा पुलाव - Tawa Pulao Recipe - Mumbai Style Tava Pulav

तवा पुलाव मुंबई का स्ट्रीट फूड है, बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बहुत पसन्द किया जाता है, इसे घर में आसानी से बना सकते हैं.
Read - Tawa Pulao Recipe - Mumbai Style Tava Pulav Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Tawa Pulao Recipe
- चावल - 1 कप (200 ग्राम) पके हुए
- टमाटर - 400 ग्राम (बारीक कटे हुए)
- उबले आलू - 2 (300 ग्राम)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- हरी मटर - 1 कप
- मक्खन - 2-3 टेबल स्पून (50-60 ग्राम)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- पाव भाजी मसाला - 2 छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Mumbai Style Tava Pulav
तवा पुलाव बनाने के लिए पैन गरम कीजिए. पैन में 2-3 टेबल स्पून बटर डालकर मेल्ट होने दीजिए. बटर के मेल्ट होने पर अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए.
मसाला भून जाने पर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डाल कर भूनें. टमाटरों को ढककर 2-3 मिनिट पका लीजिए. तब तक उबले हुए आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिए.
टमाटरों को चैक कीजिए, टमाटर पक चुके हैं, टमाटरों को थोडा़ सा मैश कर लीजिए. अब शिमला मिर्च और मटर के दाने डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए. सब्जी को ढककर 2 मिनिट पका लीजिए ताकि शिमला मिर्च और मटर नरम होकर तैयार हो जाएं.

सब्जी को चैक कीजिए, मटर नरम होकर तैयार हैं, सब्जी को हल्का सा मैश कर लीजिए. सब्जी में लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को मैश करते हुए मिला लीजिए.
सब्जी में ½ कप पानी डालकर मिला दीजिए . सब्जी को थोडा़ सा और मैश कर लीजिए. अब आलू डालकर मिलाते हुए मैश कीजिए.
सब्जी बनकर तैयार है, इसमें चावल डालकर अच्छे से मिला दीजिए. सब्जी और चावल को अच्छे से मिलने तक पका लीजिए. तवा पुलाव बनकर तैयार है. इसे प्लेट में निकाल लीजिए.
गरमा गरम स्वादिष्ट तवा पुलाव को हरे धनिये से सजाएं. तवा पुलाव को दही या रायते के साथ परोसिये और खाईये
- 3-4 सदस्यों के लिए
- समय - 35 मिनिट
कमेंट (57)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kal Mene dam aalu banaya
Bahut delicious tha
Thanks
निशा: विद्या जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
SAT SHREE AKAL JI
MAM AAPKISARI RECIPY HI ACHI HAI. BUT MAINE TAWAPULAW BANAYE BOHAT HI SWAD BNE JI THANKYOU JI.
निशा: राजवंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीबा जी, धन्यवाद.
निशा: महेश जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिराग जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम जल्दी ही रेसिपी बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: शाहिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine apki website se kafi sari recipes try ki hai n sbko vahut pasand bhi aayi
Aaj maine Daahi wale aalo banaya tha sbne tarif ki ..infact father in law bole ki ye sbji restaurant se aayi hai kya
Thanks once again ...
निशा: रीतू जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीरा जी, सराहना भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: प्रेमलता जी, आप निराश मत होइए. आप अपने पति के पसंद के व्यंजन बनाने की कोशिश कीजिए, उन्हें पसंद ज़रूर आएंगे.
निशा: सैफ जी, हां आप इसे बिना शिमला मिर्च के भी बना सकते हैं.
निशा: वंदना जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: अनस जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहन जी, धन्यवाद.
निशा: जीतू जी, पुलाव के लिए बासमती चावल अच्छा रहता है.
निशा: ताज जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकते हैं.
निशा: डा. समरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लोचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तारा जी, इसमे चावल पका कर लिये गए हैं.
निशा: महेश जी, मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक रेसिपी हैं, उन्हैं आप देखें और बनायें, आप बहुत जल्दी अच्छा खाना बना लेंगें.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
main aaj bahut proud fill kar rahi hun ki aap ki bataye recipe se main apane family ko roj naya dis or cook bana ke deti hun. meri family se mujhe bahut hi pyar milata.
mam aap se request hai ki new recipe bhi upload kare . agar main nahi search kar pai to kya mere email par new recipe alert mil sakata hai.
Best Regard
निशा: वन्दना जी, अभी तो आपको रेसिपी इसी तरह से ही देखनी होगीं, आगे हम कोशिश करेंगे कि आपको इमेल भेज कर रेसिपी के बारे में बताया जाय.
निशा: भावेश जी, आप अच्छा खाना बना लेते हैं, मुझे खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद. आप खाना बनाने में अपनी वाइफ से मदद ले सकते हैं दोंनो मिलकर खाना बनायें, और इस तरह वह भी अच्छा खाना बनाना शुरू कर देंगी.
निशा: कविता जी, तवा राइस में टमाटर अधिक यूज किये जाते हैं लेकिन आप चाहें तो टमाटर कम डाल सकती हैं.