तवा पुलाव - Tawa Pulao Recipe - Mumbai Style Tava Pulav

तवा पुलाव मुंबई का स्ट्रीट फूड है, बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बहुत पसन्द किया जाता है, इसे घर में आसानी से बना सकते हैं.
Read - Tawa Pulao Recipe - Mumbai Style Tava Pulav Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Tawa Pulao Recipe
- चावल - 1 कप (200 ग्राम) पके हुए
- टमाटर - 400 ग्राम (बारीक कटे हुए)
- उबले आलू - 2 (300 ग्राम)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- हरी मटर - 1 कप
- मक्खन - 2-3 टेबल स्पून (50-60 ग्राम)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- पाव भाजी मसाला - 2 छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Mumbai Style Tava Pulav
तवा पुलाव बनाने के लिए पैन गरम कीजिए. पैन में 2-3 टेबल स्पून बटर डालकर मेल्ट होने दीजिए. बटर के मेल्ट होने पर अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए.
मसाला भून जाने पर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डाल कर भूनें. टमाटरों को ढककर 2-3 मिनिट पका लीजिए. तब तक उबले हुए आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिए.
टमाटरों को चैक कीजिए, टमाटर पक चुके हैं, टमाटरों को थोडा़ सा मैश कर लीजिए. अब शिमला मिर्च और मटर के दाने डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए. सब्जी को ढककर 2 मिनिट पका लीजिए ताकि शिमला मिर्च और मटर नरम होकर तैयार हो जाएं.

सब्जी को चैक कीजिए, मटर नरम होकर तैयार हैं, सब्जी को हल्का सा मैश कर लीजिए. सब्जी में लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को मैश करते हुए मिला लीजिए.
सब्जी में ½ कप पानी डालकर मिला दीजिए . सब्जी को थोडा़ सा और मैश कर लीजिए. अब आलू डालकर मिलाते हुए मैश कीजिए.
सब्जी बनकर तैयार है, इसमें चावल डालकर अच्छे से मिला दीजिए. सब्जी और चावल को अच्छे से मिलने तक पका लीजिए. तवा पुलाव बनकर तैयार है. इसे प्लेट में निकाल लीजिए.
गरमा गरम स्वादिष्ट तवा पुलाव को हरे धनिये से सजाएं. तवा पुलाव को दही या रायते के साथ परोसिये और खाईये
- 3-4 सदस्यों के लिए
- समय - 35 मिनिट
कमेंट (57)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा जी, चावल उबाले हुए ही लेने हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्राजकता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i love you, as my mother you are ..
thankyou
thank you so much ., for your best recepies share to us ..
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dish Jo ki indore me guru kripa hotel sarwate bus stand per serve hoti h
निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नरेश जी, मेरी न कोई बुक है और न मैं कोई क्लास लेती हूं आप मेरा सारा काम मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सतेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai Janna chati Hun ki kiya pineapple dal kar pulao bana sakte hai .....plz aap hame recipe batae...plz
निशा: मोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Adhiktr jb b m inhe bnati hu to ache se nh ban pate msale chavlo k sath mix nh hote h....I mean cooker k andr charo trf to shi bnte h but mid me se fike rh jate h...so plzz uhh suggest me ...
निशा: पल्लवी जी, मैं ये पुलाव कुकर में बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बासमती चावल सबसे अच्छे होते हैं, चावल को पानी में आधा घंटा भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी चावल से हटा दीजिये, चावल को कुकर में बना रहे हैं तो चावल से दुगना पानी चावल के साथ डालें और 2 छोटे चम्मच तेल या घी डाल दें, 1 सीटी आने तक पकायें, आधा प्रेशर निकाल दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने तक चावल को कुकर में ही रहने दीजिये, खिले खिले चावल बन कर तैयार हो जायेंगे.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried this recipe yesterday. Mere husband ko bahut acha laga. unhone kaha shop se zyaada ghar ka tawa pulav tasty he.
Thank u so much maam..love you..
Sincerely appreciate ur efforts and hardwork.
Regards,
Swetha
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.