वनीला आइसक्रीम - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe

📅 14 अगस्त 2014 👁 10.8 लाख बार देखी गई 💬 276 कमेंट ★ 3.3 (17555)


घर में नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स से बनी बेसिक वनीला आइसक्रीम (Eggless Vanilla Ice Cream) की बात ही अलग है. आईये आज बिना किसी आइसक्रीम मेकर के वनीला आइसक्रीम बनाते हैं.

Read - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vanilla Ice Cream

  • हैवी क्रीम - 1 कप
  • फूल क्रीम दूध - 1 कप
  • वनीला ऎसेंस - ½ छोटी चम्मच
  • कार्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
  • पाउडर चीनी - 1/2 कप (70 ग्राम)

विधि - How to Make Vanilla Ice Cream Recipe

दूध को बर्तन में डालकर गर्म करने रख दीजिए, थोड़ा सा दूध, 2-3 टेबल स्पून दूध गिलास में बचा लीजिये.
गिलास में बचे दूध में कार्न फ्लोर मिलाकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये.

दूध में उबाल आने पर इसमें कार्न फ्लोर का घोल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और चमचे से लगातार चलाते हुए दूध को 5-6 मिनिट गाढा़ होने तक पका लीजिए (बर्तन के तले तक चमचे को ले जाकर के चलाना है जिससे दूध बर्तन के तले पर न लगे).

दूध के गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और दूध को ठंडा होने दीजिए.
क्रीम को व्हिप कर लीजिए, क्रीम के प्याले को दूसरे प्याले के ऊपर रखें जिसमें आइस क्यूब रखे हों, इलेक्ट्रिक हैन्ड ब्लेंडर की मदद से क्रीम को 2 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच वनीला एसेंस डालकर 1 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब पाउडर चीनी डालकर 1 मिनिट ओर व्हिप कर लीजिए. ठंडे किए दूध को इसमें डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 1 .5 से 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दीजिए.

2 घंटे बाद मिश्रण को फ्रिजर से निकाल कर एक बार फिर से 3-4 मिनिट के लिए व्हिप कर लीजिए, और अब मिश्रण को कंटेनर में डालकर, 5-6 घंटे के लिए फ्रिजर में जमने के लिए रख दीजिए.

बहुत ही अच्छी वनीला आइसक्रीम (eggless vanilla ice cream recipe) जमकर तैयार है, फ्रिजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी वनीला आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर कर सर्व कीजिये और खाइये.

Eggless Vanilla Ice Cream Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (17555 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (276)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Richa
KyA hum mixi ka use Kar Sakte h
NishaMadhulika
Yes Richa aap mixer pr km speed pr use kar skte hai
Bahut badiya recipe
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
charu
hi maam
ice xream mein ice jam jati hai
aisa kya kiya jaaye ki ice cream mein ice na jame
NishaMadhulika
चारू जी, आइसक्रीम को 2 घंटे जमने के बाद उसे फैट लीजिये, जमने रखें, और 2 घंटे के बाद फिर से फैट लीजिये, आइसक्रीम को एअर टाइट कन्टेनर में जमाइये, बहुत अच्छी सोफ्ट आइसक्रीम बनेगी और इसमें बर्फ भी नहीं जमेगी.
Ruby
Can I use malai instead of cream if yes than how
NishaMadhulika
रुबी जी, मलाई को वैसे ही उपयोग में लाएं जैसे क्रीम को किया गया है.
पूनम
बहुत ठीक विधि बतायी आपने, अब मैं भी बच्चों को उनकी मनपसंद आइस्क्रीम घर पर ही खिला सकूँगी
NishaMadhulika
पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिएगा.
vijay kumar
Mam humko samaj me nahi aa raha hai corn flou kiaya hota hai aur dhanbad me kha milaga aur isme sugar dalna hai na please mam help me
निशा: विजय जी, कार्न फ्लोर मक्की का स्टार्च होता है, ये आपको हर जगह किराना स्टोर पर मिल जाता है.
Sonam
Hello, muje pouchna tha ke Jo ceam cake ke icing ke lye use hoti hi vhoi cream use ker sakte hi pls rply
निशा: सोनम जी, आइसक्रीम के लिये लो फैट क्रीम यूज की जाती है.
man
yummmmm..............

निशा: नमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shraddha
I like ur this receipe mam I will try it . Mam tell me ki ice cream mix use karke ice cream kaise banaye hai
Ruchi chhabra
Corn flour ki Jagah par kuch or dal sakte h

निशा: आप इसमें कस्टर्ड पाउडर डाल सकते हैं
Paramjit
Nisha ji
Corn flour ki jagah or kucchh use kr skte h ? Or heavy cream ki jagah kya hum fresh cream use kr skte h kya ?

निशा: परमजीत जी, कार्न फ्लोर के बदले कस्टर्ड पाउडर डाल सकते हैं. डेयरी पर मिलने वाली हैवी क्रीम या अमूल की फ्रेस क्रीम ली जा सकती है.
Paramjit
Nisha ji .
Maine vanilla ice cream bnayi lekin vaisi nhi bnni jaisi bazar me bnnti h. Or ice cream me ice bhi jmmi hui h kyu ?

निशा: परमजीत जी, आइसक्रीम को 2 घंटे जमने के बाद उसे फैट लीजिये, जमने रखें, और 2 घंटे के बाद फिर से फैट लीजिये, आइसक्रीम को एअर टाइट कन्टेनर में जमाइये, बहुत अच्छी सोफ्ट आइसक्रीम बनेगी
Rajbir godara
Ice cream melt jaldi ho jati hai
निशा: राजबीर जी, इतनी गर्मी है आइसक्रीम जल्दी ही मेल्ट होगी.
manisha
Mam agar hmare pas electric blender ni h to kya ham hath she mila skte h kya cream ko

निशा: मनीषा जी, कर सकते हैं लेकिन इसमें समय बहुत समय लग जाता है.
poonam
vanila insese kaha se milta he

निशा: पूनम जी, ये आपको किसी भी अच्छे किराना स्टोर से मिल जाएगा.
Swati
Can we use ready made ice cream mixture with ice cream machine?
निशा: स्वाती जी हां आप यूज कर सकती हैं.
pranita
Didi icream banate samay ager electrik hand blender nahi ho ghar py to kya mixer my crim vip ker sakte hy ky

निशा: प्रनिता जी, व्हिप क्रीम को हैंन्ड ब्लेन्डर की मदद से ही अच्छी तरह बनाया जा सकता है.
Rajkumar mandal
Good formula ice crem banane ka mam

निशा: राजकुमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hema
Can we use home made cream plZ reply

निशा: हेमा जी, हां अवश्य ले सकते हैं, लेकिन इसमें घी की मात्रा अधिक होने से उतना अच्छा नहीं लगता.
Linu
Hello mam.mera ice cream apki that's bana nahi nahi. Fuffy nahi hua.sakat bana h. Or cream bhi fuffy nahi hua me mixer me kiya h. Kyu nahi hua mam?

निशा: हैवी क्रीम ली जाए, आइसक्रीम को 2 घंटे जमने के बाद उसे फैट लीजिये, जमने रखें, और 2 घंटे के बाद फिर से फैट लीजिये, आइसक्रीम को एअर टाइट कन्टेनर में जमाइये, बहुत अच्छी सोफ्ट आइसक्रीम बनेगी.
juhi
Ma'am dudh Ki malai ko grider me grind karke heavy cream bna k use kar Sakti Hu kya?

निशा: जूही जी, दूध की मलाई में अधिक घी रहता है और इसे व्हिप करने से इसका मक्खन निकल आता है.व्हिप क्रीम हैवी क्रीम से ही अच्छी बनती है.
Soni Gupta
Nisha ji Maine ice creme jmayi lekin vo jmi nhi to plz btaye ab use kya Kru.

निशा: सोनी जी, गर्मी के दिनों में फ्रिज को बार बार खोलने से आइसक्रीम जमने में समय अधिक लग जाता है. आप परेशान न हों कुछ ओर समय के लिए इसे फ्रिजर में रखे रहने दीजिए ये अच्छे से जम कर तैयार होगी.
kavita
madam mai jab ice cream banati ho toh ban toh jaati h par us par ice kyu jam jaati h plz bataye

निशा: कविता जी, आइसक्रीम को एअर टाइट डिब्बे में जमायें तो आइसक्रीम में आइस क्रिस्टल नहीं आयेंगे.
vinod Kumar
DI ice cream jamane ki liya frize ka tempture kitne par set karta hai ki hamari ice cream jam jay pl sent me my mail add.

निशा: विनोद जी, तापमान सैट करने की आवश्यकता नहीं. आप आइस्क्रीम को फ्रिजर में सैट होने के लिए रख दीजिए इसके लिए उतना तापमान ही ठीक होता है जितना बर्फ को जमने के लिए होता है.
tanuvyas
Ager icecream Ko jamane ki tray nai ho to kis m jamaye icecream Ko plsssssssssssssssssssss mam btaye

निशा: तनु जी, आप इसे किसी भी एयर टाइट कंटेनर में जमा सकती हैं.
Lovely sharma
Helo mam...
Courn folwer ke badle kya mai koi or powder use kar sakti hu? Chawal ke ata etc....

निशा: लवली जी, चावल का आटा नहीं डाल सकते
Shazia
Mam Ghar ki cream se ice cream nahi ban PA rahi hai cream whip hone ke bajay wo makkhan ban ja raha h jaisa hum ghee banane ke liye karte h.
निशा: शाजिया जी, एसा हो जाता है क्रीम व्हिप करने के लिये हैवी क्रीम यूज करें, ये डेयरी से आप बोल कर लीजिये.
sachin
Make a betterscotch
निशा: सचिन जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
ayush kumar
Bahut achchha hai ice cream se bhi achchha

निशा: आयुष जी, धन्यवाद.
Shailendra
Namste Mam mai Shailendra siwan Bihar se mai apani family ko Ice cream bana kr khilana chahat hun pr yahan cream nhi milta hai corn powder mil jayega mere ghar refretor hai but blender nhi hai ghar me avilable chiz k istemal se tast and soft Ice cream banana sikhayen.