शिमला मिर्च आलू (Shimla Mirch Aloo Recipe)

भरवां शिमला मिर्च हम पिछली बार बना चुके हैं. आज हम शिमला मिर्च आलू की सब्ज़ी (Capsicum Potato Recipe) बनायें. इसे आप तुरत फुरत झट पट बना सकते हैं.
Read - Shimla Mirch Aloo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shimla Mirch Aloo Recipe
- शिमला मिर्च -------- 250 ग्राम
- आलू -------- 250 ग्राम
- तेल -------- 1 टेबिल स्पून
- हींग -------- 1 पिंच
- जीरा -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च --------- 2 (बारीक कटी हुई )
- हल्दी पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -------- एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक -------- स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां -------- एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Shimla Mirch Aloo Recipe
शिमला मिर्च अच्छी तरह धो लें, डंठल और बीज हटाकर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. आलू छील लें, और एक आलू के 8 टुकड़ों में काट लें. ( छोटे और पतले आलुओं की अपेक्षा बड़े टुकड़ों में कटे हों तो पकने के बाद उनका स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ).
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चला दें, और कटे हुये आलू डालें और 2 मिनिट चलाते हुये भूनें, ढककर धीमी आग पर 5 मिनिट पकने दीजिये, खोइये और चला दीजिये, 2-3 मिनिट फिर से ढककर धीमी आग पर पकने दीजिये, आलू हल्के से पक गये है, अब कटे हुये शिमला मिर्च, और नमक डाल दें. सब्जी को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनें.
अब सब्जी को ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट तक पकने दें. ( धीमी आग पर पकी हुई सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ). ढक्कन खोलें, सब्जी को चलायें, और आलू को दबा कर देखें, यदि आलू अभी नहीं पके हैं, सब्जी को ढककर फिर से 4- 5 मिनिट के लिये पकने दे. सब्जी को फिर से चैक करें, अब आलू नरम हो गये हैं, यानि कि शिमला मिर्च आलू की सब्जी बन चुकी है. सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला(ओपसनल) और हरा धनियां मिला दें.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, और परांठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
समय - 25 मिनिट. 4 लोगों के लिये.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha madhulika ji
Maine aapki recipe dekhkar
Sabzi aur khana banana seekh
Liya hai.mujhe ab Akshar business ke silsile me foreign
Me rahna padega
Aapki awaz aur recipes bahut
Hee achchee hai.
Thanks for guide me
Laxminarayan saini
निशा: लक्ष्मीनारायण जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: शिवाजी जी, धन्यवाद.
Itna easy way me maine dher sari recipie sikh li.
Now life is changed.
Heartly thanks to you.
निशा: कृ्पा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. ये सब आपकी मेहनत का ही परिणाम है.
Thanks Nisha jii
निशा: त्यागी जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: पान्डे जी, बीज खाने में अच्छे नहीं लगते हें.
निशा: रविकांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिशभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:सुरभी जी, आप इस रैसिपी को बनाईये और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिये.
निशा: सद्दाम जी, इसमें पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
Maine aap ki recipe try kiya aur bahut achchhi lgi
Thanks miss for this.
निशा: राजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृ्ष्णा जी, आलू के नरम होने के बाद अमचूर पाउडर डालकर मिलाना है, ये रेसिपी में दिया हुआ है.
निशा: प्रिया जी, ये सब्जी हमने बिना पानी डाले ही धीमीं आग पर पकाई है, सब्जी को आप ढककर धीमी आग पर पकायें, और सब्जी को चलाते समय जब भी लगे कि सब्जी में पानी की आवश्यकता हैं, 1-2 टेबल स्पून पानी डाल कर मिलदें.
निशा: पंचू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, आप, शिमला मिर्च आलू की सब्जी में आलू और शिमला मिर्च डालना आवश्यक है.
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक प्रकार के समोसा रेसिपी उपलब्ध है, वह आप देख सकती हैं. काजू के समोसा यानि कि आलू की स्टफिंग में काजू डालकर बनाये हुये या कुछ अलग हैं बतायें.
निशा: नवदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिंकू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुमारी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: शेजिमा जी, वेबसाइट पर अनेक रेसिपी उपलब्ध है आप इसमें से सिलेक्ट करके बनाये और अपने फ्रेन्ड को खिलायें, वे अवश्य खुश होंगे.
निशा: आप इसमें टमाटर डाल सकते हैं.
nisha g thx .. kya ap muje idli banane ki vidi bta skti hai
निशा: इडली बनाने की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर दी हुई हैं आप वहां से देख कर सीख सकती हैं.