शिमला मिर्च आलू (Shimla Mirch Aloo Recipe)

भरवां शिमला मिर्च हम पिछली बार बना चुके हैं. आज हम शिमला मिर्च आलू की सब्ज़ी (Capsicum Potato Recipe) बनायें. इसे आप तुरत फुरत झट पट बना सकते हैं.
Read - Shimla Mirch Aloo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shimla Mirch Aloo Recipe
- शिमला मिर्च -------- 250 ग्राम
- आलू -------- 250 ग्राम
- तेल -------- 1 टेबिल स्पून
- हींग -------- 1 पिंच
- जीरा -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च --------- 2 (बारीक कटी हुई )
- हल्दी पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -------- एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक -------- स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां -------- एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Shimla Mirch Aloo Recipe
शिमला मिर्च अच्छी तरह धो लें, डंठल और बीज हटाकर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. आलू छील लें, और एक आलू के 8 टुकड़ों में काट लें. ( छोटे और पतले आलुओं की अपेक्षा बड़े टुकड़ों में कटे हों तो पकने के बाद उनका स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ).
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चला दें, और कटे हुये आलू डालें और 2 मिनिट चलाते हुये भूनें, ढककर धीमी आग पर 5 मिनिट पकने दीजिये, खोइये और चला दीजिये, 2-3 मिनिट फिर से ढककर धीमी आग पर पकने दीजिये, आलू हल्के से पक गये है, अब कटे हुये शिमला मिर्च, और नमक डाल दें. सब्जी को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनें.
अब सब्जी को ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट तक पकने दें. ( धीमी आग पर पकी हुई सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ). ढक्कन खोलें, सब्जी को चलायें, और आलू को दबा कर देखें, यदि आलू अभी नहीं पके हैं, सब्जी को ढककर फिर से 4- 5 मिनिट के लिये पकने दे. सब्जी को फिर से चैक करें, अब आलू नरम हो गये हैं, यानि कि शिमला मिर्च आलू की सब्जी बन चुकी है. सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला(ओपसनल) और हरा धनियां मिला दें.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, और परांठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
समय - 25 मिनिट. 4 लोगों के लिये.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
How tomatotoes can be used in place of mango powder.
निशा:मनमोहन जी, आलू पकने के बाद एक टमाटर डालें, मिक्स करें और ढककर 1-2 मिनिट पकने दीजिये, टमाटर वाली शिमला मिर्च बन जायेंगी.
Thank you Nisha ji! Mai shimla mirch ,pyaz ki sabji moongfali ka powder dalkar bhi banati hun.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha aunty aapne aloo ko kadhai m daalne ke liye nhi bola h sirf shimla mirch daalne ke liye bola h isse koi confuse na ho jaye.
waise im a student nd maine saara khana banana apki site se seekha h thanku so much.
निशा: मुदित जी धन्यवाद, हमने इसे सही कर दिया है.
Mughe aapka sikhane ka trika bht achha lga.mughe cooking mein bht interst h lekin maine kuch alg se dishes kabhi try nhi ki.kya aapki ko recipe book bhi issue hui h.thanks
Isme thoda masala milaya jae toh kaisa rhega..kya simla mirch me tamatr daal kr bnaskte hai?
निशा: हूमा जी, हां आप अपनी पसन्द से मसाले डाल सकते हैं और टमाटर भी डालकर बना सकते हैं.
Kya hum es recipe me pyaz lahasun dal sakate hsi
निशा: माही जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: वैशाली जी, भरवां शिमला मिर्च रेसिपी मेरी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं. भरी हुई शिमला मिर्च को साबधानी से पलटना होता है, बहुत अच्छी बनेंगी.
Both simla mirch and potato should be added together or first potato then simla mirch.
Bhavana
as they are very easy to make and ingredient's are easily available.
निशा: मनमीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks so much for sharing :)
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विवेक जी हां अवश्य बनाया जा सकता है.
निशा: शंकर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा, थोड़ी सी मेहनत से सारी चीजें आसान हो जायेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, कशमीरी दम आलू वेबसाइट और चैनल दोंनो पर उपलब्ध है, प्लीज आप देख लीजिये और बनाइये, बहुत अच्छे बनते हैं, धन्यवाद.
निशा: राहुल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनु, आलू बिना उबाले ही ले लीजिये, आलू को तेल मसाले में डालकर ढककर 3-4 मिनिट पका लीजिये और अब शिमला मिर्च डालकर मिला दीजिये, शिमला मिर्च ज्यादा सोफ्ट नहीं होगीं.
wish me luck
निशा: मुजामिल, गुड लक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधा, भरवा शिमला मिर्च रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर भरवां शिमला मिर्च लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.