मैकरोनी क्रीमी पास्ता बिना क्रीम या चीज, घर के इन्ग्रेडियेन्ट्स से Indian Style Macaroni Veg Pasta

बच्चों को बाहर का खाना और चटपटा खाना बहुत पसंद होता है. इसलिये आज बच्चों के लिये खास हम बनाने जा रहे हैं मैक्रोनी वेज पास्ता. ये क्रीमी पास्ता घर की ही सामग्री से बिना क्रीम या चीज़ के बनकर तैयार हो जाएगा. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होगा, कि ये बच्चों के साथ-साथ आपको भी बहुत ही अच्छा लगेगा. तो आप भी इस आसान विधि के साथ भारतीय मैक्रोनी वेज पास्ता बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.
मैक्रोनी वेज पास्ता के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Macaroni Veg Pasta
नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच
तेल - Oil - 1 छोटी चम्मच
पास्ता - Macaroni Pasta - 1 कप
शिमला मिर्च - Green Capsicum - 1
पीली कैप्सिकम - Yellow Capsicum - 1
टमाटर - Tomato - 2
गाजर - Carrot - 1
तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - Green Chilli - 1, बारीक कटी हुई
अदरक - Ginger - 1/2 छोटी चम्मच, ग्रेटेड
काली मिर्च - Black Pepper - 1/2 छोटी चम्मच, कुटी हुई
चिली फ्लेक्स - Chilli Flakes - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच
टमाटर सॉस - Tomato Sauce - 4 बड़े चम्मच
मलाई - Malai - 1/4 कप
हरा धनिया - Coriander Leaves
मैक्रोनी पास्ता उबालने की विधि Process of boiling Macaroni Pasta
भगोने में 2.5 कप पानी, ½ छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच तेल डालिये. अब तेज़ फ्लेम पर इसे ढक कर उबाल आने दीजिए. उबाल आने पर 1 कप पास्ता इसमें डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए 9-10 मिनट मीडियम फ्लेम पर खुले पकाएं.
समय पूरा होने पर फ्लेम बंद करके इन्हें तुरंत छान कर छलनी में ही दूसरे बाउल पर रखें. इन्हें एक बार चला कर हल्का ठंडा होने दीजिए.
मैक्रोनी वेज पास्ता बनाने की विधि Process of making Macaroni Veg Pasta
गाजर को छील कर अच्छे से धो कर सुखाएं. इसी तरह हरी शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च और टमाटर को भी धो कर सुखाएं. अब इनको जैसे काटना चाहें काट लीजिए, याद रखिये शिमला मिर्च और टमाटर के बीज और बीच का हिस्सा हटाना है.
सब्जी काटने के बाद पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम तेल में 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च बीज हटा कर और ½ छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक डालिये. इन्हें हल्का भून कर इसमें कटी हुई गाजर, हरी शिमला मिर्च और पीली शिमला मिर्च डालिए.
इन्हें तेज़ फ्लेम पर 1 मिनट लगातार चलाते हुए भूनिए. फिर इसमें कटे हुए टमाटर डाल कर लगातार चलाते हुए ½ मिनट भूनिए. ½ मिनट बाद इसमें ½ छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च, ½ छोटी चम्मच चिली फ्लेक्स, ¾ छोटी चम्मच नमक और 4 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस डालिए. इन्हें अच्छे से मिलाएं.
फिर इसमें उबाली हुई मैक्रोनी डाल कर हल्के हाथ से मिलाएं. फिर ¼ कप मलाई डाल कर अच्छे से मिलाएं. अच्छे से मिल जाने पर इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल कर मिलाएं. इस तरह भारतीय मैक्रोनी वेज पास्ता बनकर तैयार हो जाएगा. इसे परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
मैक्रोनी पास्ता उबालते समय, इसे 9-10 मिनट के बाद चेक ज़रूर करना है. इसे ज़्यादा नहीं पकाना है.
मैकरोनी क्रीमी पास्ता बिना क्रीम या चीज, घर के इन्ग्रेडियेन्ट्स से Indian Style Macaroni Veg Pasta
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।