मेन्गो केक - Eggless Mango cake recipe

📅 22 जून 2013 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 164 कमेंट ★ 3.8 (8580)


आम से हम आम का शेक, आमरस, पके आम की खट्टी मिट्ठी कढी, स्मूदी वगैरह तो बना चुके हैं, आज हम आम के पल्प से आम का केक बनायेंगे. आम के खास स्वाद वाला केक आपके परिवार के साथ साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आयेगा.

Read :  Eggless Mango cake recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Mango cake

  • मैदा - 1 कप ( 110 ग्राम)
  • आम - 1 (300 ग्राम)
  • कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
  • पाउडर चीनी - आधा कप (100 गाम)
  • दूध - 3-4 टेबल स्पून
  • मक्खन - 1/3 कप ( 80 ग्राम)
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच

विधि: - How to make Eggless Mango cake

आम को काट कर उसका पल्प निकाल लीजिये, और फैंट लीजिये.

मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये और 2 बार अच्छी तरह छान लीजिये. दूसरे बड़े प्याले में मक्खन, आम का पल्प और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फैट कर मिक्स कर दीजिये, पाउडर चीनी मिलाकर और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.

काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये. किशमिश के डंठल हटाकर कपड़े से पोंछ लीजिये.
ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट करने के लिये लगा दीजिये.

जिस कन्टेनर में केक बेक करना है उसे भी तैयार कर लीजिये. कन्टेनर में बटर या घी लगाकर चिकना कर लीजिये. बटर पेपर या सादा प्लेन पेपर बर्तन के तले के आकार का काट लीजिये और तले में पेपर डालकर उसके ऊपर भी थोड़ा बटर डालकर चिकना कर लीजिये.

आम का पल्प, कन्डेन्स्ड मिल्क में ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट यानि कि मैदा और बेकिंग पाउडर मिश्रण को डालकर अच्छी तरह गुठलियां खतम होने तक मिक्स कीजिये. मिश्रण में दूध मिलाकर भी मिक्स कर दीजिये. काजू और किशमिश भी मिला दीजिये. केक का मिश्रण तैयार है.


कन्टेनर जो पहले से तैयार है, उसमें मिश्रण डालिये और खटखटा कर एक जैसा कर लीजिये. ओवन गरम हो गया है, कन्टेनर को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि.से. पर 25 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 25 मिनिट बाद केक को चैक कर लीजिये चैक ऊपर से ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10-15 मिनिट के लिये और बेक कर लीजिये, और चैक कीजिये. केक ऊपर से ब्राउन हो गया है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कर लीजिये, चाकू केक के मिश्रण से चिपकना नहीं चाहिये, साफ चाकू रहे तो केक अन्दर से पूरी तरह बेक हो गया है, यानि कि केक बनकर तैयार है.

केक को ओवन से निकालिये और ठंडा होने दीजिये, केक को कन्टेनर से निकालने के लिये, केक के चारों ओर चाकू घुमाइये और केक को कन्टेनर से अलग कर दीजिये. कन्टेनर को प्लेट के ऊपर उलटा रखकर हल्का सा खटखटा दीजिये, केक प्लेट में निकल आयेगा, ऊपर लगा हुआ पेपर हटा दीजिये, अब अपने मन पसन्द टुकड़े में केक को काटिये और खाइये.

सुझाव:

  • केक का मिश्रण बनाते समय ध्यान रखें कि केक का मिश्रण अधिक पतला और अधिक गाढ़ा न हो. केक का मिश्रण पतला हो जाता है तो केक एकदम फूलता है और बाद में पिचक जाता है. मिश्रण अगर अधिक गाढ़ा है तो केक फूलता है लेकिन थोड़ा कम फूलता है.
  • केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट बेक कीजिये इसके बाद केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, अलग अलग ओवन में समय का थोड़ा थोड़ा फर्क हो सकता है.

Eggless Mango Cake Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (8580 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (164)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nilima
Behen g aap cake k upar icing banana aur usko cake k upar kaise lagate hai ye kab sikhayengi ??
निशा: नीलिमा, मैं जल्दी ही करूंगी.
Hina
Aunty kyua hum ye cake microwave main bhi itna fluffy bana sakte hai agar haan to microwave main banane ka kya tarika hai ??
निशा: हिना, माइक्रोवेव में हमने एपल स्पंज केक बनाया है, उसे आप देख लीजिये, सारे केक माइक्रोवेव में उसी प्रकार बनायेंगे.
anu
can we use ghee instead of butter.
निशा; अनू जी हां आप घी भी यूज कर सकती हैं.
Alka
mam,mene 180degree pe 30 minutes cook kiya,brown crust bahut achha aa gya tha,par beech me bilkul geele.10 mnt aur bake kar ke check kiya,par wo vesa hi gila tha,jesa batter ready kiya tha,fir mene usko dusre bowl me nikal ke microwave kiya 4 minutes to wo bus khane layak ho gya tha..par achaa bread wala texture nahia aya
निशा: अल्का आपने केक अच्छा बना लिया, बहुत बहुत धन्यवाद. केक को बेक होने में अलग अलग ओवन में थोड़ा अलग अलग समय लगता है, 35- 60 मिनिट तक लग जाते हैं, 30 मिनिट के बाद केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, आप केक को अच्छा बेक कर लेंगे.
Madhur Shende
The batter has become a liquid rather than an a thick paste . I am writing this while baking the cake ( after two rounds of 25 mins each at 180 the cake is still sticky. the batter is liquid because of the thin pulp of the mango type used . Should I have added more maida to make a tighter batter.
निशा: मधुर, आपका केक तो बन चुका होगा, लेकिन अगर आप फिर कभी बनायें बैटर पतला हो रहा तो दूध बिलकुल मत डालिये और आप सही कह रहे हैं उसमें थोड़ी सी मैदा भी मिलाई जा सकती है.
samiksha
mousi ji es mein koun sa mango use kare taki cake accha bane aapne es mein dashari aam use kiya hai kya??? pls bataye??
निशा: समीक्षा, हमने सफेदा आम यूज किया है, आप दशहरी आम यूज कीजिये केक अच्छा बनेगा.
komal
nisha g,mango cake ke batter mei milk dalne pr usme milk phat gyda?plz btaye aisa kyo hua.
निशा: कोमल दूध गरम हो तो वह फट सकता है.
Shreya
Mam,thanks a lot..............
khurshid
hello mam kal mera sister ka birthday hay may unhea kuch spacial banakar khilana chata hu kya banaau ..taki ho happy hojaye
mea aasani sea bana bhi lu ..
निशा: खुर्शीद, आपकी बहन जो खाना पसन्द हो उनके लिये आप वही चीज बनाकर दीजिये, वे खुश हो जायेंगी, धन्यवाद.
Preeti Sharma
Mam kya baking powder or baking soda dono ka use karege cake banane main
pata nahi ku but mujhe baking soda acha nahi lagta kya eno fruit salt use kar sakte hai baking soda ki jagah
निशा: प्रीती, केक के लिये बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर ही यूज करते हैं.
Ratan
Nisha ji, apna bataya ki hum condensed milk ki jgah powder milk aur sugar equal use kr skta ha. Mujha ya janana ha ki when we r using powdered milk nd sugar instead of condensed milk. We hav to add another part of sugar(as ingrediant) or not.
निशा: रतन जी,हां अलग से सुगर केक में डाली गई है, उसे तो डालना ही है, धन्यवाद.
nisha raj
nisha ji agar cake pura nahi pake to iska koi solution hei
निशा: निशा, केक को चैक करके उसे 160-170 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये और बेक कर लीजिये और फिर चैक कर लीजिये.
Ratan
Mam! Agar cake bda banana ho to baking powder, baking soda ki matra same rahegi ya badegi.
निशा: रतन, जी इन्ग्रीडियेन्ट ज्यादा होने पर बेकिंग पाउडर की मात्रा भी उसी मात्रा के हिसाब से बढ़ जायेगी.
Ratan
Namaste Nisha ji, plz bataea ki ghar ma pda(left over) ka istemaal kisi recipe ma kia ja skta ha.
xyz
We get English translation also. No need of you to translate it in English. Hope you understand.
Shreya
mam,condensed milk & baking powder use karna jaroori hai ? Iske jagah kuch aur use nahi kar sakte ?
निशा: श्रेया, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम या घर के दूध से निकली मलाई यूज कर सकते हैं लेकिन बेकिंग पाउडर तो यूज करना है.
minakshi
Madam,
hum baking powder ke badle eno dal sakte hai kya, agar ha to kitna or baking soda jo normal hum khane me soda use karte hai wahi wala soda na. Or condensed milk kaise banta hai. Bus itna bata dijiye me cake banana chahti hu pls.
निशा: मीनाक्षी, केक के बैटर में ईनो फ्रूट साल्ट नहीं डाल सकते है. बेकिंग सोडा वही खाने वाला सोडा है. कन्डेन्स्ड मिल्क बनाने के लिये मैं वीडियो करने की कोशिश करूंगी.
shivendra
Nisha ji ,
Thank you a lot . Meri chocolate cake bhi acchi ban gayi. Iska saara credit aapko jaata hai. Thankyou a lot.
निशा: शिवेन्द्र जी, क्रेडिट तो आपको ही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
shivendra
Nisha ji you are very best lady and chef of the world aapke sujhaav dene ke baad cake accha bana thank you very much....
निशा: शिवेन्द्र जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
shilpi singh
mam maine cooker me cake banaya,cake bahot hi accha bana tha.mai iska poora credit aapko deti hoon.thanku mam.

निशा: शिल्पी, मेहनत आपने की है और ये क्रेडिट भी आपका है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Alka
aur mam ye b btaiye ki agr ghar ka bna makkan use kar rahe hai to malayi ki quantity kitni hogi,ya simply amul butter use kar le?
निशा: अल्का, कोई भी बटर यूज कीजिये, मात्रा बराबर ही होगी.
Alka
ok mam thanku,malayi ki quantity condensed milk ke jitni hi hogi?

निशा: मलाई की मात्रा कन्डेन्स्ड मिल्क से आधी लीजिये और उतनी ही मात्रा में चीनी और ले लीजिये, यानी कि मलाई और चीनी की मात्रा कन्डेन्स्ड मिल्क के बराबर होनी चाहिये.
Seema
Cake pe jelly kaise set karate hain
निशा: सीमा, बाजार से जैली पैक में आती है और डिब्बे पर ही इन्सट्रक्सन्स भी दिये होते है, उन्हैं देखें और बनायें जैली सैट हो जायेगी.
shivendra
nisha ji maine cake cooker se banaya but woh ekdum bekaar bana please kuch bataiye... saari mehnat bekaar chali gayi please kuch kariye.. mai apne birthday ke liye cake banaane ki practice kar raha tha but sab bekaar ban gaya mera birthday 7 july ko hai please kuch sujhaav de jisse mai doosro ke birthday me bhi cake banaa sakoon...
निशा: शिवेन्द्र जी, केक के लिये इन्ग्रीडियेन्ट बराबर नाप कर लीजिये, और दिये गये तरीके को अपनायें, केक बहुत अच्छा बनेगा, थोड़ी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम्स दूर हो जायेंगे.
shilpi singh
mam,kya hum butter ki jagah ghee use kar sakte hain?

निशा: शिल्पी जी हां केक के लिये घी आप यूज कर सकती हैं.
preet
.i want to know at which option should i set my oven...micro...convection or grill?
निशा: प्रीत, कन्वेक्सन मोड पर सैट कर लीजिये, कन्वेक्सन मोड पर केक अच्छा बनता है.
Priyanka
Mam, kya hm koi v cake Bati wali oven me bna skte h ? Jaise cookies bnate h.
निशा: प्रियंका, जी हां अवश्य बना सकते हैं.
Shweta
if any hame condensed milk ki bajay milk powder use karna he to uski quanity milk powder aur condensed milk ki same hogi ya nahi?

निशा: श्वेता, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर यूज कर रहे हैं तब 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क के बदले 100 ग्राम मिल्क पाउडर और 100 ग्राम पाउडर चीनी ले लीजिये.
sunil thakur
nisha ji mango ka palp kaise banate h, plzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
bataiyena
निशा: सुनील आम को छिलकर उसका गूदा निकाल लीजिये और उसे मिक्सर से पीस कर पेस्ट बना लीजिये, मेन्गो केक तैयार है.
mohita
hello nisha mam,
aap ki banai hui sab recipe bahut aachi hoti hai .mai hamesha try karti hoon aur mango cake bhi mai jaroor banaogi.
thank u
निशा: मोहिता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.