मेन्गो केक - Eggless Mango cake recipe

📅 22 जून 2013 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 164 कमेंट ★ 3.8 (8580)


आम से हम आम का शेक, आमरस, पके आम की खट्टी मिट्ठी कढी, स्मूदी वगैरह तो बना चुके हैं, आज हम आम के पल्प से आम का केक बनायेंगे. आम के खास स्वाद वाला केक आपके परिवार के साथ साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आयेगा.

Read :  Eggless Mango cake recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Mango cake

  • मैदा - 1 कप ( 110 ग्राम)
  • आम - 1 (300 ग्राम)
  • कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
  • पाउडर चीनी - आधा कप (100 गाम)
  • दूध - 3-4 टेबल स्पून
  • मक्खन - 1/3 कप ( 80 ग्राम)
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच

विधि: - How to make Eggless Mango cake

आम को काट कर उसका पल्प निकाल लीजिये, और फैंट लीजिये.

मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये और 2 बार अच्छी तरह छान लीजिये. दूसरे बड़े प्याले में मक्खन, आम का पल्प और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फैट कर मिक्स कर दीजिये, पाउडर चीनी मिलाकर और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.

काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये. किशमिश के डंठल हटाकर कपड़े से पोंछ लीजिये.
ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट करने के लिये लगा दीजिये.

जिस कन्टेनर में केक बेक करना है उसे भी तैयार कर लीजिये. कन्टेनर में बटर या घी लगाकर चिकना कर लीजिये. बटर पेपर या सादा प्लेन पेपर बर्तन के तले के आकार का काट लीजिये और तले में पेपर डालकर उसके ऊपर भी थोड़ा बटर डालकर चिकना कर लीजिये.

आम का पल्प, कन्डेन्स्ड मिल्क में ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट यानि कि मैदा और बेकिंग पाउडर मिश्रण को डालकर अच्छी तरह गुठलियां खतम होने तक मिक्स कीजिये. मिश्रण में दूध मिलाकर भी मिक्स कर दीजिये. काजू और किशमिश भी मिला दीजिये. केक का मिश्रण तैयार है.


कन्टेनर जो पहले से तैयार है, उसमें मिश्रण डालिये और खटखटा कर एक जैसा कर लीजिये. ओवन गरम हो गया है, कन्टेनर को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि.से. पर 25 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 25 मिनिट बाद केक को चैक कर लीजिये चैक ऊपर से ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10-15 मिनिट के लिये और बेक कर लीजिये, और चैक कीजिये. केक ऊपर से ब्राउन हो गया है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कर लीजिये, चाकू केक के मिश्रण से चिपकना नहीं चाहिये, साफ चाकू रहे तो केक अन्दर से पूरी तरह बेक हो गया है, यानि कि केक बनकर तैयार है.

केक को ओवन से निकालिये और ठंडा होने दीजिये, केक को कन्टेनर से निकालने के लिये, केक के चारों ओर चाकू घुमाइये और केक को कन्टेनर से अलग कर दीजिये. कन्टेनर को प्लेट के ऊपर उलटा रखकर हल्का सा खटखटा दीजिये, केक प्लेट में निकल आयेगा, ऊपर लगा हुआ पेपर हटा दीजिये, अब अपने मन पसन्द टुकड़े में केक को काटिये और खाइये.

सुझाव:

  • केक का मिश्रण बनाते समय ध्यान रखें कि केक का मिश्रण अधिक पतला और अधिक गाढ़ा न हो. केक का मिश्रण पतला हो जाता है तो केक एकदम फूलता है और बाद में पिचक जाता है. मिश्रण अगर अधिक गाढ़ा है तो केक फूलता है लेकिन थोड़ा कम फूलता है.
  • केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट बेक कीजिये इसके बाद केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, अलग अलग ओवन में समय का थोड़ा थोड़ा फर्क हो सकता है.

Eggless Mango Cake Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (8580 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (164)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pragya saxena
agar avon na ho toh cake kase bane please help me
deepak kumar
Condensed milk kya hai aur yah kaha milega..Maine naam bhi nahi suna hai
Monika verma
Can we make this cake in electric rice cooker?
Kanchan Satendra Gangwar
Above recipe is very simple in a house wife.

madhu
Mam Pls guide me......pls
madhu
Nhi bana....... Kacha tha android se or chat dal k dekhi to chipak b nhi rha tha.....last time chocolate cake dikhne me ghevar jsa Bna tha....getting disappointed
निशा: मधु जी, कभी चीजें अच्छी नहीं बनती हैं, लेकिन परेशान न हों जब आपका मन हो फिर से रेसिपी पढ़िये, देखिये और ट्राई कीजिये, आप अवश्य अच्छा केक बनायेंगी.
vibhuti
I made thid cake today..It was awsome.My family liked it. Thanks nisha mam...credit goes to only u.
vandita
I love your recepies nisha mam.
Thanx 4 sharing these with us.....
poonam
Nishaji
aagar kandenst milk ke badle sadha milk ues kare to uski quantity kitni honi chahiye
Shubham
Nishaji kya aap plz is cake ko cooker me kaise bnate hai bta skti hai kya??
निशा: शुभम, वेबसाइट पर चौकलेट केक और चैनल पर खजूर का केक हमने कुकर में बनाया है, सभी तरह के केक बिलकुल इसी तरह से कुकर में बनाये जा सकते हैं.
Rinki Nair
Nisha ji,

main jab bi cake banti hu,cake spongy k sath dikne main tasty b lagta hai pr taste m zero
mene sabi ingredient nap k daale the or Khusboo k liye mene a essence b dala tha.....plz solve kro meri problem
निशा: रिंकी जी, केक दिखने में अच्छा है और स्वाद में अच्छा नहीं है, क्या आप येही कह रही हैं. केक स्वाद में अच्छा न हो इससे तो एसा लगता है कि कहीं कोई इन्ग्रीडियेन्ट में खराबी है.
Deepika
i lile this cake recipie
itry to make acake bt still unsuccessful
bt nw thanhs alot for this recipie
plz tell me if microwave or oven are different
i have 20 ltr lg microwave
cn i try this cake in that plz reply fast
निशा: दीपिका जी, आप इसे माइक्रोवेव में बना सकते हैं, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में रेसिपी दी हुई है, बिलकुल उसी तरह ये केक भी माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है.
brijesh goyal
nisha ji oven prehit hone ka bad bina tamprachr set kare agar bake karte hai to kya baking achi nhi hoti hai almonium tin use karne ma dar lag raha he nisha ji answer aaj hi dedana plz cake banana he
निशा: ब्रजेश जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कोई भी मैटल यूज कर सकते हैं, आपके पास ब्लैक मैटल के बर्तन हों आप उन्हैं यूज कर सकते हैं, और अब तो डरने की कोई बात नहीं है, ब्लैक बर्तन तो माइक्रोवेव कुकिंग के लिये भी यूज करते हैं.
Dilkush gulzar
Hai mam, aap ki banai hui sab recpi bahut aachi hoti hai mai hamesha try karti hoon.grill oven my. myny chocalat cake bane acha howa hai mam thanks aur mango cake my mango ky jagah mango liqued use kar sakthy hai pl bathey aur myre bayti ko bahoothy pasandy hai pl mam
निशा: दिलकुश जी, मेन्गो लिक्विड आप किसे कह रही हैं, मेन्गो पल्प यूज किया जा सकता है.
nandita jain
mam mere pass microwave with grill he convection nhi... to kya isme cake ban sakta he???
निशा: नन्दिता जी, केक को माइक्रोवेव और माइक्रोवेव + ग्रिल दोंनो में बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक की रेसिपी उपलब्ध है, जिसे माइक्रोवेव में पकाया है, मैं माइक्रोवेव + ग्रिल पर केक बनाने की कोशिश करती हूँ, वैसे इस मोड पर केक 7-8 मिनिट में बेक होकर तैयार हो जाता है.
Manpreet Kaur
maam mango cake kukar vich kaise banega
निशा: मनप्रीत जी, केक का बैटर बनाकर केक को कुकर में उसी प्रकार बनाना है जिस तरह हमने खजूर का केक बनाया है, उसकी रेसिपी निम्न है.
Anju
Hi,cake mein kya dono baking powder aur baking ki jaroorat hai....kya sirf baking powder se kaam chal jayega fir
निशा: अंजू जी, केक को सिर्फ बेकिंग पाउडर डालकर बनाया जा सकता है.
kehkashan
Hello nisha ji
i m big fan of yours.
निशा: कहकशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rashid khan
Nisha ji pawderd sugar kya hoti hai bataye plzzzzZzz

निशा: राशिद जी, पाउडर शुगर यानी कि पिसी चीनी.


Aarti Sharma
Can I use olive oil instead of butter? If yes, then pls tell me the quantity
निशा: आरती जी, बटर की जगह उतनी ही मात्रा में ओलिव ओइल यूज कर सकते है.
Lata Netam
very nice yammy..............
Vinod Kumar
Madam, I tried the Mango cake reciepe and it came up very well and the entire family liked the cake. It was the first time I tried preparing cake and it came great. All credit goes to you. Thanks for sharing.
निशा: विनोद कुमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tulika
Mam apne measurement clear nai kiya h.100gm ka 1 cup hota h pr apki recipe m 1cup maida means 100 gm, then 1 mango 300gm, then condensed milk 1/2 cup 200gm diya h plz clear kijiye kaun si quantity. Se cake banaye cup wali ya gram wali plz reply.......i'm waiting for ur ans.........
निशा: तुलिका जी, मेन्गो केक के लिये आप उसका वीडियो देख लीजिये, मेजरमेन्ट ग्राम में या कप से किसी से भी ले सकते हैं.
poonam
Hello Mam
Thanking you, for all useful knowledge
divya
Mam mera cake fula hi ni mene pura measure krke hi chize dali thi..kya aam ka pulp pura 300gm lena tha ya fir pura aam ka weight 300gm hona tha..plss suggest
निशा: दिव्या जी, आम का पल्प थोड़ा कम या ज्यादा हो इससे केक के फूलने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, केक में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा ज्यादा पुराने न हों, क्यों अगर ये काम नहीं करेंगे तो केक नहीं फूलेगा.
aarti akhilesh
Hello nisha ji
Main hamesha hi apki recepies use kr k dishes bnati hu...n har baar mujhe taarif milti hai..b mango cake bnaya to vo beech se jal gya n hard ho gya...aur cut krne par vo layers ma nai tha halwa jaisa tha.....plz suggest me correction
निशा: आरती, केक जलने पर तो हार्ड होगा ही, लेकिन कच्चा रहने पर, और पूरी तरह न फूलने पर या फूल कर वापस पिचक जाने पर केक हलवा सा हो जाता है. जलना और कच्चा रहना तो आप ओवन के समय को कम और अधिक करके एडजैस्ट कर सकते हैं. बैटर पतला होने पर केक अच्छा नहीं फूलता या फूल कर
पिचक जाता है, तब वह बीच से हलवा सा हो जाता है, प्लीज अगली बार सारी चीजें नाप कर डालिये और बैटर पहले की अपेक्षा गाढ़ा रखिये, ओवन में 25 मिनिट के बाद केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेंगी.
Vikas
Hello Maa'm,

Thanks for the recipe. I was baking a cake first time and I Prepare this cake in pressure cooker for my guests and it was amazing in taste.
निशा: विकास, बहुत बहुत धन्यवाद.
mangla
Cookar m cake banane k liye can i use steel utensil ya ise aluminium utensil m hi banana hota h?
निशा: मंगला जी, कोई भी बर्तन लिया जा सकता है.
mangla
Kya cake ko microwave m banane se wo utna soft and fluffy hi raheg jitna ki oven m banane se rehta h?
I dont have oven, to kya m ise cookar m banaun ya simple microwave m?
निशा; मंगला जी, ओवन की बेकिंग और माइक्रोवेव बेकिंग में फर्क होता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक हमने माइक्रोवेव में बनाया है, सभी केक बिलकुल इसी तरह माइक्रोवेव में बनाये जा सकते हैं.
pihu
hello nisha ji,
मैंने केक ट्राई किया लेकिन ये उतना fluffy spongy नहीं बना जितना market में मिलता है। plz suggest me.