मेन्गो केक - Eggless Mango cake recipe

आम से हम आम का शेक, आमरस, पके आम की खट्टी मिट्ठी कढी, स्मूदी वगैरह तो बना चुके हैं, आज हम आम के पल्प से आम का केक बनायेंगे. आम के खास स्वाद वाला केक आपके परिवार के साथ साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आयेगा.
Read : Eggless Mango cake recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Mango cake
- मैदा - 1 कप ( 110 ग्राम)
- आम - 1 (300 ग्राम)
- कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
- पाउडर चीनी - आधा कप (100 गाम)
- दूध - 3-4 टेबल स्पून
- मक्खन - 1/3 कप ( 80 ग्राम)
- काजू - 2 टेबल स्पून
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
विधि: - How to make Eggless Mango cake
आम को काट कर उसका पल्प निकाल लीजिये, और फैंट लीजिये.
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये और 2 बार अच्छी तरह छान लीजिये. दूसरे बड़े प्याले में मक्खन, आम का पल्प और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फैट कर मिक्स कर दीजिये, पाउडर चीनी मिलाकर और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.
काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये. किशमिश के डंठल हटाकर कपड़े से पोंछ लीजिये.
ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट करने के लिये लगा दीजिये.
जिस कन्टेनर में केक बेक करना है उसे भी तैयार कर लीजिये. कन्टेनर में बटर या घी लगाकर चिकना कर लीजिये. बटर पेपर या सादा प्लेन पेपर बर्तन के तले के आकार का काट लीजिये और तले में पेपर डालकर उसके ऊपर भी थोड़ा बटर डालकर चिकना कर लीजिये.
आम का पल्प, कन्डेन्स्ड मिल्क में ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट यानि कि मैदा और बेकिंग पाउडर मिश्रण को डालकर अच्छी तरह गुठलियां खतम होने तक मिक्स कीजिये. मिश्रण में दूध मिलाकर भी मिक्स कर दीजिये. काजू और किशमिश भी मिला दीजिये. केक का मिश्रण तैयार है.

कन्टेनर जो पहले से तैयार है, उसमें मिश्रण डालिये और खटखटा कर एक जैसा कर लीजिये. ओवन गरम हो गया है, कन्टेनर को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि.से. पर 25 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 25 मिनिट बाद केक को चैक कर लीजिये चैक ऊपर से ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10-15 मिनिट के लिये और बेक कर लीजिये, और चैक कीजिये. केक ऊपर से ब्राउन हो गया है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कर लीजिये, चाकू केक के मिश्रण से चिपकना नहीं चाहिये, साफ चाकू रहे तो केक अन्दर से पूरी तरह बेक हो गया है, यानि कि केक बनकर तैयार है.
केक को ओवन से निकालिये और ठंडा होने दीजिये, केक को कन्टेनर से निकालने के लिये, केक के चारों ओर चाकू घुमाइये और केक को कन्टेनर से अलग कर दीजिये. कन्टेनर को प्लेट के ऊपर उलटा रखकर हल्का सा खटखटा दीजिये, केक प्लेट में निकल आयेगा, ऊपर लगा हुआ पेपर हटा दीजिये, अब अपने मन पसन्द टुकड़े में केक को काटिये और खाइये.
सुझाव:
- केक का मिश्रण बनाते समय ध्यान रखें कि केक का मिश्रण अधिक पतला और अधिक गाढ़ा न हो. केक का मिश्रण पतला हो जाता है तो केक एकदम फूलता है और बाद में पिचक जाता है. मिश्रण अगर अधिक गाढ़ा है तो केक फूलता है लेकिन थोड़ा कम फूलता है.
- केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट बेक कीजिये इसके बाद केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, अलग अलग ओवन में समय का थोड़ा थोड़ा फर्क हो सकता है.
कमेंट (164)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I want to ask that main jab bhi koi sa cake banati hun uska taste utna accha nahi aata & wo refrigerator mein rakhne par tight ho jata hai spongy nahi rehta. What could be the reason?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, फ्रिज में रखने पर के पहले से सख्त हो जाता है, सादा केक इसी तरह का होता है, जब केक को फ्रोस्टिंग किया जाता है तब उसमें मीठा पानी डाला जाता है जिससे वह और सोफ्ट हो जाता है.
kya mam aapki aaj kal koi recipe nhi aa rhi hai but why mam??? viase mam mai aapki bahut bdi fan hu kya aap mujhe aap apne group me joint kar skti hai mai bahut achhi cook hu or beauty hu aap kaise hai madam jiiiiiii...
निशा: रागवेन्द्रा जी, हमारे ग्रुप में प्रर्याप्त लोग है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा दोंनो अलग अलग हैं, सर्च बटन पर बेकिंग पाउडर लिखकर इसके लिये आर्टीकल सर्च कर सकते हैं जिसमें इनके बारे मे डिटेल जानकारी है. कुकर में केक ढोकला की तरह नहीं बनाया जाता है, कुकर में केक बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
I follow your receipes which are easy to make. Earlier, I had basic model of IFB oven, now I have IFB 38 SRC 1 model. My cakes used to come out well in earlier oven. I follow the same ingredients which I used to make before, but now my cake comes out hard as a biscuit. What is the cause of this. pl guide.
alka murugesan
निशा: अल्का, केक पूरी तरह फूला न हो तो हार्ड हो सकता है, या कुछ अधिक देर तक बेक किया जाय तो केक का ऊपर से हार्ड हो सकता है, तापमान अलग अलग ओवन में थोड़ा थोड़ा फरक रहता है, 2-3 बार बेक करेंगी तब आपको इस ओवन में कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: Phuntsok जी, अगर यीस्ट ने अच्छी तरह काम न किया हो, यानि आटा पूरी तरह नहीं फूला हो तो डोनट कम फूलते हैं.
निशा: माइक्रोवेव ओवन इसमें माइक्रोवेव और ओवन दोंनो काम करते हैं लेकिन माइक्रोवेव में सिर्फ माइक्रोवेव होता है.
निशा: अमिता, अधिक समय माइक्रोवेव करने से केक जल सकता है.
निशा: पिंकी, सिर्फ बेकिंग पाउडर डालकर भी केक बनाया जा सकता है, मात्रा थोड़ी ज्यादा कर दीजिये, 1 कप मैदा का केक बनाने के लिये 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर ले सकते हैं.
निशा: रंजना जी केक में चीनी कर सकते हें और ओइल या घी तो केक में ज्यादा नहीं डाला जाता है. अगर आप एग वाला केक बनायें तो वह और भी कम घी तेल में बन जाता है.
what is difference between chini powder and chini
निशा: प्रीती, चीनी को पीस लिया जाता है तब वह चीनी पाउडर बन जाती हैं.
निशा: दिव्यान्शी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर आप कोई भी मेटल के बर्तन यूज कीजिये, इसके लिये कांच के बर्तन की आवश्यकता नहीं है.
निशा: श्रुति, इसके लिये आप माइक्रोवेव मेन्यूअल देखेंगी तो आपको उससे सही जानकारी मिल जायेगी.
निशा: पुनीत, माइक्रोवेव में कांच या माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक या चीनी मिट्टी के बर्तन यूज कर सकते हैं, इन बर्तनों के ऊपर मैटल की कढ़ाई नही होनी चाहिये, लेकिन माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर यूज कर रहें हैं तो आप कोई भी मेटल यूज कर सकते हैं.
निशा: रश्मी, केक थोड़ा अधिक बेक होने पर किनारे से थोड़ा हार्ड हो सकता है, और केक को खुला छोड़ देने से हवा से हार्ड हो सकता है, केक ढका हुआ सही तरीके से रखा तो रखा केक हार्ड नहीं होना चाहिये.
we prepared cake using eno rather than baking soda and it had prepared in 5 minutes in oven at tah time it was soft but when we put it in refrigerator it became hard. where we are lacking please suggest.
निशा: किरन, केक के लिये बेकिंग पाउडर यूज कीजिये. केक के लिये ईनो फ्रूट साल्ट नहीं यूज करते.
निशा: सोनल, यदि कन्डेन्स्ड मिल्क 200 ग्राम डाला गया है, तब इसकी जगह 100 ग्राम मिल्क पाउडर और 100 ग्राम चीनी पाउडर ले लीजिये.
निशा: रजनी, केक कम पका है इसलिये बीच से कच्चा रह गया है, और अगर बेकिंग पाउडर कम हो या बेकिंग पाउडर अच्छी तरह काम न करे तो केक कम फूलता है, केक को ओवन में मिड रैक पर रख कर बेक कीजिये, केक कन्टेनर के नीचे जाली स्टेन्ड भी रखा जा सकता है.
निशा: प्रीती, केक पूरी तरह से बेक न हो तो वह हलवा जैसा निकल आता है, माइक्रोवेव में केक बहुत जल्दी बेक हो जाता है, अगली बार केक को चाकू डालकर चैक कर लीजिये, अगर चाकू से बैटर चिपकता है तो केक अभी बेक नहीं हुआ है, केक को और बेक करने की आवश्यकता है, केक से चाकू क्लीअर निकलना चाहिये.
Mam maine mango cake try kiya cooker me banaya, or bilkul perfectly or bahut he tasty bana, sabhi ko bahut pasand aya.... apki batayi hui recipe se first time mai apne hath ka bana hua perfect cake dekhkar khushi se jhoom gayi..... Thank you sooo much mam for being with us in kitchen all time.............
निशा: तब्बसुम, मैं भी आपकी खुशी से खुश हो रही हूँ, धन्यवाद.
निशा: अनु,केक के लिये बटर अच्छा रहता है, लेकिन एसा तो बिलकुल नहीं लग रहा है कि ये घी की वजह हो सकती है, केक के बीच से कच्चे रहने का कारण है हीट बीच में बहुत कम लग रही है, या केक का मिश्रण ज्यादा हो सकता है, प्लीज आप इसका कारण सोचिये आप को अवश्य समझ आयेगा.
aj maine fir se cake banaya and apne neighbours ko bhi khilaya bas mango cake nahi choclate cake banaya cooker me and perfect ban gya apne jo mere sawal ka jawab diya tha wo bht helpful raha.. so today i m so happy that i made cake perfectly..... credit goes to you.........
thankyou soooo much
निशा: अनुराधा, केक आपने बनाया है, क्रेडिट भी आपको मिलेगा,मुझे आपका कमेन्ट पढ़कर बहुत खुशी मिल गई है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पलक, बाटी ओवन में केक बिलकुल उसी तरह से बेक कीजिये जिस तरह आप बाटी बनाती है, लेकिन इसके लिये गैस धीमी रखें, केक को पहले 30 मिनिट बेक कीजिये और बाद में चैक करते हुये उसे बेक कीजिये.
निशा: दीपिका, बेकिंग पाउडर के बारे में डिटेल में जानने के लिये वेबसाइट के सर्च बटन पर बेकिंग पाउडर लिख कर बेकिंग पाउडर आर्टीकल सर्च कर सकती हैं.
i tried mango cake recipe yesterday.. or cake acha to bana tha but uska color waisa nahi tha jaisa apke cake ka hai video me and us cake ki edges bhi thodi hard thi or aisa lag raha tha k cake me ghee bhi zyada hai jabki maine ghee bht kam dala tha so pls tell me k kya reason ho sakta hai is sab ka... mai jab tak ye cake perfectly banana nahi seekh leti tab tak baar baar banaungi.. so pls ans..
thanks
निशा: अनुराधा, केक का कलर आम के पल्प के कलर के अनुसार थोड़ा डार्क या हल्का हो सकता है, केक किनारे से अगर हार्ड है तो बेकिंग समय थोड़ा कम कर लीजिये, घी की जगह मक्खन यूज कीजिये आप अच्छा केक अवश्य बना लेंगी.
निशा: कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का गाढ़ा मिश्रण है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, इसकी जगह, क्रीम, घर दूध से निकली ताजा मलाई, मिल्क पाउडर यूज कर सकते हैं.
निशा: मंजुला जी, माइक्रोवेव में केक बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव मोड पर बनाया है, आप उसे देख सकते हैं, कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह ही काम करता है इसमें केक बहुत अच्छा बनता है.