मेन्गो केक - Eggless Mango cake recipe

आम से हम आम का शेक, आमरस, पके आम की खट्टी मिट्ठी कढी, स्मूदी वगैरह तो बना चुके हैं, आज हम आम के पल्प से आम का केक बनायेंगे. आम के खास स्वाद वाला केक आपके परिवार के साथ साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आयेगा.
Read : Eggless Mango cake recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Mango cake
- मैदा - 1 कप ( 110 ग्राम)
- आम - 1 (300 ग्राम)
- कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
- पाउडर चीनी - आधा कप (100 गाम)
- दूध - 3-4 टेबल स्पून
- मक्खन - 1/3 कप ( 80 ग्राम)
- काजू - 2 टेबल स्पून
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
विधि: - How to make Eggless Mango cake
आम को काट कर उसका पल्प निकाल लीजिये, और फैंट लीजिये.
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये और 2 बार अच्छी तरह छान लीजिये. दूसरे बड़े प्याले में मक्खन, आम का पल्प और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फैट कर मिक्स कर दीजिये, पाउडर चीनी मिलाकर और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.
काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये. किशमिश के डंठल हटाकर कपड़े से पोंछ लीजिये.
ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट करने के लिये लगा दीजिये.
जिस कन्टेनर में केक बेक करना है उसे भी तैयार कर लीजिये. कन्टेनर में बटर या घी लगाकर चिकना कर लीजिये. बटर पेपर या सादा प्लेन पेपर बर्तन के तले के आकार का काट लीजिये और तले में पेपर डालकर उसके ऊपर भी थोड़ा बटर डालकर चिकना कर लीजिये.
आम का पल्प, कन्डेन्स्ड मिल्क में ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट यानि कि मैदा और बेकिंग पाउडर मिश्रण को डालकर अच्छी तरह गुठलियां खतम होने तक मिक्स कीजिये. मिश्रण में दूध मिलाकर भी मिक्स कर दीजिये. काजू और किशमिश भी मिला दीजिये. केक का मिश्रण तैयार है.

कन्टेनर जो पहले से तैयार है, उसमें मिश्रण डालिये और खटखटा कर एक जैसा कर लीजिये. ओवन गरम हो गया है, कन्टेनर को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि.से. पर 25 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 25 मिनिट बाद केक को चैक कर लीजिये चैक ऊपर से ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10-15 मिनिट के लिये और बेक कर लीजिये, और चैक कीजिये. केक ऊपर से ब्राउन हो गया है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कर लीजिये, चाकू केक के मिश्रण से चिपकना नहीं चाहिये, साफ चाकू रहे तो केक अन्दर से पूरी तरह बेक हो गया है, यानि कि केक बनकर तैयार है.
केक को ओवन से निकालिये और ठंडा होने दीजिये, केक को कन्टेनर से निकालने के लिये, केक के चारों ओर चाकू घुमाइये और केक को कन्टेनर से अलग कर दीजिये. कन्टेनर को प्लेट के ऊपर उलटा रखकर हल्का सा खटखटा दीजिये, केक प्लेट में निकल आयेगा, ऊपर लगा हुआ पेपर हटा दीजिये, अब अपने मन पसन्द टुकड़े में केक को काटिये और खाइये.
सुझाव:
- केक का मिश्रण बनाते समय ध्यान रखें कि केक का मिश्रण अधिक पतला और अधिक गाढ़ा न हो. केक का मिश्रण पतला हो जाता है तो केक एकदम फूलता है और बाद में पिचक जाता है. मिश्रण अगर अधिक गाढ़ा है तो केक फूलता है लेकिन थोड़ा कम फूलता है.
- केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट बेक कीजिये इसके बाद केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, अलग अलग ओवन में समय का थोड़ा थोड़ा फर्क हो सकता है.
कमेंट (164)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आरती, जी हां बिलकुल इस केक को भी कुकर में बनाया जा सकता है, कुकर में केक बनाने की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पिंकी, बर्तन को पहले घी या तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, थोड़ी सी मैदा डालिये, बर्तन को हिलाते हुये, चारों ओर हल्की सी मैदा की परत लगा दीजिये, और अब इस बर्तन में केक बैटर डालकर केक को बेक किया जा सकता है.
mam cake ko gais tandur me bna skte h.aur uski heet kitni honi chahiye.plz.mam jaldi btaye..thank u
निशा: पिंकी, गैस तंदूर में केक को धींमी आग पर बनाना होता है.
निशा: गीता, बीच से केक बाद में बेक होता है, ये केक बीच से कम बेक हुआ है इसलिये हलवा जैसा है. केक को थोड़ी और देर बेक करना था.
निशा: अर्चना जी, मुझे ये केक बनाकर देखना होगा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: संजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजू, यदि बैटर पतला हो या बैटर में बेकिंग सोडा अधिक डाल दिया जाय तो केक फूल कर पिचक जाता है. और अन्दर से अच्छी तरह बेक नहीं होता, उसके पतले पतले टुकड़े करके हल्का सा फ्राई करके खाकर खतम कीजिये, अगली बार बैटर गाढ़ा बनायें केक अच्छा बनेगा.
निशा: अदिति जी, गोलगप्पे बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर गोलगप्पे या पानी पूरी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
cake k liye microwav option choos kree yaa cnvction mod.. convection m glass n steal k bowl bhi wrk krnge???? ya sirf silicon n almunium??
cndensd milk ki jagah dahi use kr skte h? kitni quantity m..
निशा: प्रगया जी, केक को कन्वेक्सन मोड पर, बिलकुल उसी तरह बनाइये जिस तरह ओवन में बनाते हैं. कन्वेक्सन मोड पर किसी भी मेटल के कन्टेनर यूज किये जा सकते हैं.
निशा: अर्चना जी, 3 एग की जगह 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क यूज किया जा सकता है.
maida ki jagah atta use kar sakte hai?
pls let me know
निशा: मंजू जी, अवश्य किया जा सकता है, लेकिन स्वाद और टेक्सचर में अलग केक बनेगा.
निशा: संध्या जी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा के बारे में वेबसाइट पर आर्टीकल दिया हुआ है, उसमें डिटेल में जानकारी दी गई है, सर्च बटन पर बेकिंग पाउडर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: हिना मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: भूमिका जी, किसी भी ओवन में केक बनाया जा सकता है.
microwave ke convection mode pr cake banane wale metal tin use kr skte h kya
निशा: ब्रेजेश जी हां कन्वेक्सन मोड पर मैटल के बर्तन ही यूज किये जाते हैं.
निशा: आदित्य, आप अवश्य डालिये, कोई इफेक्ट नहीं करते.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदित्य जी, ये आइसक्रीम को सोफ्ट होने में मदद करता है, आप इसे यूज कर सकते हैं.
निशा: रेनू, बैटर ज्यादा गाढ़ा हो या बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर काम नहीं करता तब केक हार्ड बनता है.
In this cake how much margarine should be used ?
निशा: मंजरी जी, मक्खन की मात्रा के बराबर मार्गराइन लिया जा सकता है.
निशा: लीना मैं एगलैस केक ही बनाती हूँ. एग वाला केक आप बनाइये, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह 3 एग यूज कीजिये, एग का केक हमेशा ही अच्छा बनता है.
I want to know in how much time does cake gets prepared in cooker.
निशा: रितिका जी, कुकर में केक 40 -55 मिनिट में बेक होकर तैयार हो जाता है.
kya hum butter ki jagah margarin ka istamaal kar sakte hai ?
निशा: मंजरी जी, अवश्य कर सकते हैं.
निशा; लीना, कुकर में केक की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सभी तरह के केक इसी तरह कुकर में बनाये जाते हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मलाई ले रहे हैं तो कन्डेन्स्ड मिल्क से मलाई कम 3/4 मात्रा में रखें और चीनी की मात्रा थोड़ी सी अधिक कर दीजिये.
निशा: रेनू, बेकिंग पाउडर ज्यादा होने से केक नहीं जलता, केक में हीट किसी भी तरफ अधिक हो उससे केक उस तरफ जल जाता है.
aur kya aluminium mould microwave m use kr skte hai?
निशा: स्नेहा, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक कीजिये, और इस मोड पर एल्यूमीनियम के बर्तन यूज कर सकते हैं. माइक्रोवेव में एल्यूमीनियम के बर्तन यूज नहीं करते.
निशा: हर्षा जी हा बेकिंग पाउडर 1 छोटी चम्मच ले सकते हैं.