मेन्गो केक - Eggless Mango cake recipe

आम से हम आम का शेक, आमरस, पके आम की खट्टी मिट्ठी कढी, स्मूदी वगैरह तो बना चुके हैं, आज हम आम के पल्प से आम का केक बनायेंगे. आम के खास स्वाद वाला केक आपके परिवार के साथ साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आयेगा.
Read : Eggless Mango cake recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Mango cake
- मैदा - 1 कप ( 110 ग्राम)
- आम - 1 (300 ग्राम)
- कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
- पाउडर चीनी - आधा कप (100 गाम)
- दूध - 3-4 टेबल स्पून
- मक्खन - 1/3 कप ( 80 ग्राम)
- काजू - 2 टेबल स्पून
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
विधि: - How to make Eggless Mango cake
आम को काट कर उसका पल्प निकाल लीजिये, और फैंट लीजिये.
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये और 2 बार अच्छी तरह छान लीजिये. दूसरे बड़े प्याले में मक्खन, आम का पल्प और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फैट कर मिक्स कर दीजिये, पाउडर चीनी मिलाकर और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.
काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये. किशमिश के डंठल हटाकर कपड़े से पोंछ लीजिये.
ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट करने के लिये लगा दीजिये.
जिस कन्टेनर में केक बेक करना है उसे भी तैयार कर लीजिये. कन्टेनर में बटर या घी लगाकर चिकना कर लीजिये. बटर पेपर या सादा प्लेन पेपर बर्तन के तले के आकार का काट लीजिये और तले में पेपर डालकर उसके ऊपर भी थोड़ा बटर डालकर चिकना कर लीजिये.
आम का पल्प, कन्डेन्स्ड मिल्क में ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट यानि कि मैदा और बेकिंग पाउडर मिश्रण को डालकर अच्छी तरह गुठलियां खतम होने तक मिक्स कीजिये. मिश्रण में दूध मिलाकर भी मिक्स कर दीजिये. काजू और किशमिश भी मिला दीजिये. केक का मिश्रण तैयार है.

कन्टेनर जो पहले से तैयार है, उसमें मिश्रण डालिये और खटखटा कर एक जैसा कर लीजिये. ओवन गरम हो गया है, कन्टेनर को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि.से. पर 25 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 25 मिनिट बाद केक को चैक कर लीजिये चैक ऊपर से ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10-15 मिनिट के लिये और बेक कर लीजिये, और चैक कीजिये. केक ऊपर से ब्राउन हो गया है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कर लीजिये, चाकू केक के मिश्रण से चिपकना नहीं चाहिये, साफ चाकू रहे तो केक अन्दर से पूरी तरह बेक हो गया है, यानि कि केक बनकर तैयार है.
केक को ओवन से निकालिये और ठंडा होने दीजिये, केक को कन्टेनर से निकालने के लिये, केक के चारों ओर चाकू घुमाइये और केक को कन्टेनर से अलग कर दीजिये. कन्टेनर को प्लेट के ऊपर उलटा रखकर हल्का सा खटखटा दीजिये, केक प्लेट में निकल आयेगा, ऊपर लगा हुआ पेपर हटा दीजिये, अब अपने मन पसन्द टुकड़े में केक को काटिये और खाइये.
सुझाव:
- केक का मिश्रण बनाते समय ध्यान रखें कि केक का मिश्रण अधिक पतला और अधिक गाढ़ा न हो. केक का मिश्रण पतला हो जाता है तो केक एकदम फूलता है और बाद में पिचक जाता है. मिश्रण अगर अधिक गाढ़ा है तो केक फूलता है लेकिन थोड़ा कम फूलता है.
- केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट बेक कीजिये इसके बाद केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, अलग अलग ओवन में समय का थोड़ा थोड़ा फर्क हो सकता है.
कमेंट (164)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: फरहा, केक में कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह घर के दूध से निकली हुई मलाई, क्रीम, मिल्क पाउडर, एपल सास या अलसी पाउडर डाला जा सकता है.
निशा: अल्का, केक में कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह घर के दूध से निकली हुई मलाई, क्रीम, मिल्क पाउडर, एपल सास या अलसी पाउडर डाला जा सकता है.
निशा: भारती, मिल्क पाउडर भी यूज किया जा सकता है.
निशा: फरहा, जी हां ये केक कुकर में बनाया जा सकता है, फोइल पेपर ले सकते है, सादा प्लेन पेपर ले सकते हैं.
निशा: प्रीती, ओवन को दिये हुये तापमान पर सैट कीजिये, और ओन कर दीजिये ओवन उस तापमान पर गरम होकर बन्द हो जाता है, और एसा नहीं है तो तापमान सैट करके 4-5 मिनिट ओवन को गरम होने दीजिये, ओवन गरम हो जाता है.
I have one query. Can i make this cake in cooker as i don't have oven. Please suggest me.
Thanks
निशा: आशा, जी हां मेन्गो केक को कुकर में भी बनाया जा सकता है.
Ingredients for Eggless Mango cake
Maida – 1 cup (110 grams)
Mango – 1 (300 grams)
Condensed milk – ½ cup (200 grams)
Powdered sugar – ½ (100 grams)
Milk – 3-4 tbsp
Butter – 1/3 cup (80 grams)
Cashew nuts – 2 tbsp
Raisins- 2 tbsp
Baking powder – 1 tsp
Baking soda – ¼ tsp
How to make Eggless Mango cake
Add baking soda and baking powder in maida and mix well. Strain the mixture twice. Add butter, mango pulp and condensed milk in a separate bowl and whisk them nicely. Also add powdered sugar and mix well.
Cut cashews into small pieces. Remove the stalk of raisins and clean with a clean cloth.
Preheat oven at 180 degree centigrade.
Ready the container to be used for baking cake. Grease the container with ghee or butter. Place a butter paper or plain paper equal to size of container and place it at the bottom. Grease the paper as well with some butter.
Add dry ingredients like maida and baking powder in condensed milk and mango pulp. Whisk the batter rigoursly until all lumps get dissolve. Also add milk, cashews and raisins in the batter. Batter for making cake is ready
Pour the batter in the container and tap it on surface so that it gets even. Oven is hot, place the container in oven and set oven for 25 minutes on 180 degree centigrade. Check after 25 minutes. Cake has got turned brown from top yet. Place it back in oven and bake for 10-15 more minutes and check again. Cake has turned brown from top. Insert a knife in cake to check it. The batter should not stick to the knife. If the knife comes out clean that means cake is baked completely.
Take out the cake from oven and allow it get frigid. Now separate the cake from mold. For this run knife all around the cake and place the container upside down over a plate. Cake will come out from the mold. Remove the butter paper from top and cut into pieces as per your preference.
Suggestion:
Make sure the cake batter is not too thick or too thin in consistency. If the batter is thin then cake puffs up quickly but gets flat later.
If the batter is too thick then cake doesn’t puffs up as per desire.
Bake the cake first for 25 minutes and then bake it as per the requirement.
Time may vary in different oven models.
निशा: अनु, 3 एग डाल सकते हैं.