मेन्गो केक - Eggless Mango cake recipe

📅 22 जून 2013 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 164 कमेंट ★ 3.8 (8580)


आम से हम आम का शेक, आमरस, पके आम की खट्टी मिट्ठी कढी, स्मूदी वगैरह तो बना चुके हैं, आज हम आम के पल्प से आम का केक बनायेंगे. आम के खास स्वाद वाला केक आपके परिवार के साथ साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आयेगा.

Read :  Eggless Mango cake recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Mango cake

  • मैदा - 1 कप ( 110 ग्राम)
  • आम - 1 (300 ग्राम)
  • कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
  • पाउडर चीनी - आधा कप (100 गाम)
  • दूध - 3-4 टेबल स्पून
  • मक्खन - 1/3 कप ( 80 ग्राम)
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच

विधि: - How to make Eggless Mango cake

आम को काट कर उसका पल्प निकाल लीजिये, और फैंट लीजिये.

मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लीजिये और 2 बार अच्छी तरह छान लीजिये. दूसरे बड़े प्याले में मक्खन, आम का पल्प और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फैट कर मिक्स कर दीजिये, पाउडर चीनी मिलाकर और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.

काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये. किशमिश के डंठल हटाकर कपड़े से पोंछ लीजिये.
ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट करने के लिये लगा दीजिये.

जिस कन्टेनर में केक बेक करना है उसे भी तैयार कर लीजिये. कन्टेनर में बटर या घी लगाकर चिकना कर लीजिये. बटर पेपर या सादा प्लेन पेपर बर्तन के तले के आकार का काट लीजिये और तले में पेपर डालकर उसके ऊपर भी थोड़ा बटर डालकर चिकना कर लीजिये.

आम का पल्प, कन्डेन्स्ड मिल्क में ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट यानि कि मैदा और बेकिंग पाउडर मिश्रण को डालकर अच्छी तरह गुठलियां खतम होने तक मिक्स कीजिये. मिश्रण में दूध मिलाकर भी मिक्स कर दीजिये. काजू और किशमिश भी मिला दीजिये. केक का मिश्रण तैयार है.


कन्टेनर जो पहले से तैयार है, उसमें मिश्रण डालिये और खटखटा कर एक जैसा कर लीजिये. ओवन गरम हो गया है, कन्टेनर को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि.से. पर 25 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 25 मिनिट बाद केक को चैक कर लीजिये चैक ऊपर से ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10-15 मिनिट के लिये और बेक कर लीजिये, और चैक कीजिये. केक ऊपर से ब्राउन हो गया है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कर लीजिये, चाकू केक के मिश्रण से चिपकना नहीं चाहिये, साफ चाकू रहे तो केक अन्दर से पूरी तरह बेक हो गया है, यानि कि केक बनकर तैयार है.

केक को ओवन से निकालिये और ठंडा होने दीजिये, केक को कन्टेनर से निकालने के लिये, केक के चारों ओर चाकू घुमाइये और केक को कन्टेनर से अलग कर दीजिये. कन्टेनर को प्लेट के ऊपर उलटा रखकर हल्का सा खटखटा दीजिये, केक प्लेट में निकल आयेगा, ऊपर लगा हुआ पेपर हटा दीजिये, अब अपने मन पसन्द टुकड़े में केक को काटिये और खाइये.

सुझाव:

  • केक का मिश्रण बनाते समय ध्यान रखें कि केक का मिश्रण अधिक पतला और अधिक गाढ़ा न हो. केक का मिश्रण पतला हो जाता है तो केक एकदम फूलता है और बाद में पिचक जाता है. मिश्रण अगर अधिक गाढ़ा है तो केक फूलता है लेकिन थोड़ा कम फूलता है.
  • केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट बेक कीजिये इसके बाद केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, अलग अलग ओवन में समय का थोड़ा थोड़ा फर्क हो सकता है.

Eggless Mango Cake Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (8580 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (164)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

बहुत अच्छा है केक
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Suchitra maity
Mera cake fula nehi....kyun....batter consistency thik hI tha
NishaMadhulika
Suchitra maity केक में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा का उपयोग सही से नहीं हुआ हो तो ऎसा हो सकता है क्योंकि अगर ये काम नहीं करेंगे तो केक नहीं फूलेगा.
Purnendu De
4th jun that is birthday of my daughter.so I want to make a cake for her.
NishaMadhulika
Purnendu De , आपको बेटी के जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिएगा.
Chanchal chouksey
Nisha ji,mera cake ban jane ke baad bhut kadak ho jata hai..esa kyu..plz bataiye?
NishaMadhulika
चंचल जी, मिश्रण का सही अनुपात में न होना और केक का अधिक बेक हो जाना इसक अकारण होता है.
Vineeta
Thank u so much Ma'am

निशा: विनीता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Vineeta
Hello Ma'am. Agar mango pulp nhi use kar rhe to mango essence kitna Tsp use krna hai mango flavour k liye. Or is mango essence k sath vanilla essence b pdega kya? If yes...to vanilla essence kitna Tsp?
Thank u Ma'am
निशा: विनीता जी, आप 2 छोटे चम्मच मेन्गो एसेन्स डाल सकती हैं, वनीला एसेन्स डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
Mrinalini
Thanks Nisha ji, Now I can try.

निशा: मृणालनी बहुत बहुत धन्यवाद.
Mrinalini
Nisha ji, क्या मै माजा(मैंगो जूस ) से आँरेज केक की तरह मैंगो केक बना सकती हुँ ?

निशा: मृणालिनी जी, बनाया जा सकता है लेकिन ध्यान रखें की घोल पतला न बने.
anju
Hello Nisha ji,
microwave ko preheat karte hai wo kese karna hota hai kyunki har microwave main different options hote hai or meri mostly recipes iske kaaran kharab ho jaati hain. mujhe preheat ka option samajh nhi aata plaz help karein.
or saath hi ye bhi batatye ki kon si crockery usme use karein.
निशा: अंजू जी, माइक्रोवेव करने के लिये माइक्रोवेव को प्रीहीट नहीं करना होता है, माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बेक कर रहे हैं तो ये ओवन की तरह काम करता है, अब इसे आप प्रीहीट कर सकते हैं, रेसिपी पर दिये हुये तापमान पर सैट करें और ओन करके 4-5 मिनिट के लिये खाली ही छोड़ दें, अब आपका ओवन प्रीहीट होकर तैयार हो जाता है, और आप जो भी बनाने जा रहे उसे रेसिपी के अनुसार बनायें.
Indu
Ma'am Maine aapki receipe dekhkar cooker me cake bnaya lekin wo paka hi bhi..pura kachcha hai...jaise maida ka ghol! Maine safe ingredients daale the par sab bekar ho gaya
Gita singh
cake is very yummy

निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Madhu
Nishaji can I add chocolate in mango cake?mere bachon ko har cake m chocolate to chahiye jarur..
निशा: मधु जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
priyanka teotia
Hello ma'am konse tarika ka container cake banate waqt use Kare .....Kay hum kaanch ka bhi kar sakte hain kya

निशा: प्रियंका जी, एल्युमिनियम का बर्तन उपयोग में लाएं और रेसिपी को ध्यान पूर्वक समझ कर बनाएं आप बहुत अच्छे से केक बना सकेंगी.
CakenGifts.in
I love this cake. I made this cake for kids party.This was a very moist and flavorful cake.Thanks for sharing good cake recipe.

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Julèe TITARE
agar beking powder na ho to mango kak nahi ban sakta kya

निशा: जूली जी, केक के लिये बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर ही यूज करते हैं.
monika
mam mene apki vedeo dekh kr first time cake bnya chocklete cake . jab microwave s nikala tab to cake soft or sponzy tha but thode dr freeze me rkhne pr vhot hard ho gya . smjh ni aa rha esa kyu hua kya mera brtter thik ni bna. plz tell me reason . me esko dubra fr s bnana chahti hu ab kya kru ki thik bne.
निशा: मोनिका जी, यदि केक माइक्रोवेव में बेक किया हो तो थोड़ा सा भी अधिक समय होने पर केक हार्ड हो जाता है, माइक्रोवेव में केक 5-7 मिनिट में बेक हो जाता है, और उसे अगर माइक्रोवेव के कनवेक्सन मोड पर बेक किया है तब ये ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखें, केक फ्रिज में जाकर थोड़ा सा हार्ड तो होता है, हर चीज ठंडी होने के बाद वह हल्की सी सख्त हो जाती है.
Ankit Garg
Nisha ji kake banane ka video bhejna

निशा: अंकित जी, रेसिपी के नीचे ही विडियो दिया हुआ है, आप उसे देख सकती हैं.
sarita singh
Kya hm ise v cookr me bna sakte h

निशा: सरीता जी, बना सकते हैं.
Heena Sharma
U r super star madam.gbu

निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Urvashi
Nisha ji, cooker me cake bnane k liye steel k container ka upyog kiya ja skta h kya?

निशा: उर्वशी जी, केक बनाने के लिये स्टील के बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
anjana bhatnagar
mam yeh batao ki cake jaayeda foolta kyu nhi hain jabki sab samagri aapki batayi hui daalte hati hum oven bhi vese he heat karte hai bante samay acha dikhta hain lekin jab pieace karte hain to andar se kacch rehta hai kyu
निशा: अंजना जी, बैटर को ज्यादा पतला न बनायें, केक को पूरी तरह बेक होने दीजिये, केक अच्छा फूलेगा, बहुत अच्छा बनेगा.
priyanka sharma
Hello mam
I want to ask you i have touch microwave so how can i set temperature plzzzzz reply mam
Supriya Gupta
Mam Maine ye cake banaya aur bahut tasty bna.....thanks mam

निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yashikaaarya
Hello Maim,
Please reply me. I want to know how to use cherry in mango cake or other cake. please reply me.. i want to made mango cake and use cherry. please answer me.
निशा: याशिका जी, केक बैटर में चैरी को काट कर डाल कर बेक बेक कर सकते हैं और चैरी को केक के ऊपर डेकोरेट करने के काम में ले सकते हैं.
pooja
Hello nisha ji. Apne us recipe me kon c company ka condensed milk use kra h?

निशा: पूजा जी, मैं घर का बना कंडेन्स मिल्क उपयोग में लाती हूं आप चाहें तो बाजार का नेस्ले, मिल्क मेड का उपयोग कर सकती हैं.
payalbhatia

mam iss cake ko hm grill m bna skte h


 


निशा: पायल जी, केक को कोम्बी मोड जिसमें ग्रिल और माइक्रोवेव दोंनो होते है, उसमें बेक किया जा सकता है.
Anju Madan

What can be substitute for condensed milk


निशा: अंजू जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम या मलाई या मिल्क पाउडर लिया जा सकता है.
Nidhi

Hi Nisha ji 


U are awesome, ur recipes are simply the best.


Thank u so much for these wonderful recipes.


 


Regards


निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Divya

Hello Nisha mam! Maine cake banaya tha..Taste to bohot achha hua tha par upar ki layer main cracks aa gaye the...apki recipe ki tarah woh upar ki layer plan and smooth nai thi...iska kya karan ho sakta hai? Please suggest.


 


Thanks


 


निशा: दिव्या जी, केक का बैटर थोड़ा गाढ़ा हो तब एसा हो जाता है.
riya
Mam plz tell me kya humein cake ko foil paper say upar bhicover krna hta h