अजवायन कुकीज - Salted Ajwain Cookies Recipe

अजवायन कुकीज (Salted Ajwain Cookies) कुरकुरे नमकीन मीठे स्वाद के साथ साथ अजवाइन (Carom Seeds) के खास स्वाद के कारण बहुत पसंद किये जाते हैं. खास तौर पर चाय के साथ तो ये एकदम लाजबाव होते हैं.
Read : Salted Ajwain Cookies Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingrediets for Sweet and Salted Ajwain Cookies
- मैदा - 2 कप (200 ग्राम)
- मक्खन - आधा कप से थोड़ा अधिक (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 1/4 कप (2- 4 टेबल स्पून )
- दूध - 1/4 कप
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Salted Ajwain Biscuits
मैदा को किसी बड़े प्याले में डाल लीजिये, चीनी, अजवायन, नमक और मेल्टेड मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, 2 -3 टेबल स्पून दूध डालिये और मिक्स कीजिये, अगर आटा सूखा दिखाई दे रहा है तब 1 -2 टेबल स्पून दूध डालकर और मिलाइये और मिक्स करते हुये आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. कुकीज बनाने के लिये आटा तैयार है.
बोर्ड पर थोड़ा सा सूखा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, कुकीज का आटा इस सूखे आटे के ऊपर रखकर गोल आकार दीजिये और हाथ से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, बेलन की सहायता से आधा सेंमी. की मोटाई में शीट बेलकर तैयार कर लीजिये. कुकीज काटने के लिये कुकीज कटर या बोटल का ढक्कन या कोई कटोरी या ग्लास लिया जा सकता है.
कुकीज कटर को सूखे आटे में डिप करके, बेली गई शीट पर रखिये और दबाइये और कुकीज कट जाती है. सारी शीट से कुकीज काट कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी देर पर लगा कर रखिये, जो आटा कुकीज काटने के बाद बचता है उसे इकठ्ठा करके गोल कीजिये और बेल कर कुकीज काट कर ट्रे में लगा लीजिये.

कुकीज को बेक कीजिये
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कीजिये. कुकीज से भरी ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट बाद ओवन से कुकीज निकालिये और चैक कीजिये, यदि कुकीज हल्की ब्राउन है, तब उन्हैं, 2-5 मिनिट तक चैक करते हुये, गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
सुझाव:
कुकीज के लिये साल्टेड बटर ले रहे हैं तब नमक डालने की आवश्यकता नहीं है.
Salted Ajwain Cookies Recipe video
कमेंट (153)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mam m yeh puchna chahti hu k agar maida mai ghee suger or beter daal kr or milk daal kr gun lia jae .fr water ki lorh to ni .means milk ke saath he aata guna k water ke sath.
निशा: गीत जी, थोड़ा सा मिल्क मिलाना ही अच्छा रहता है.
निशा: ज्योती जी, जिस तरह हमने नानखताई भारी तले के बर्तन में बनाई है उसी तरह कोई भी कुकीज बनाई जा सकती है, कुकर में भी बिलकुल इसी तरह बनायेंगे.
निशा: इंदु जी, इन कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही बेक किया जा सकता है. आप इन्हें केक की तरह कुकर में भी बना सकती हैं.
निशा: नीलम जी, आप इसे आटे से बना सकते हैं लेकिन थोड़ा अन्तर तो आयेगा ही.
निशा: रेशू जी, अलग-अलग ओवन के बेकिंग समय में अंतर होता है. इसलिए कुकीज़ को पहले 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर 10 मिनिट बेक कर लीजिए. इसके बाद, इसे चैक करते हुए 2 से 5 मिनिट और बेक कर लीजिए.
निशा: स्वाति जी, इसे बेकिंग मोड पर बेक कीजिए. प्रिहीट टेम्परेचर 180 डिग्री सेन्टीग्रेड रखें.
निशा: अपर्णा जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, आप किसी भी बटर का इस्तेमाल कर सकती हैं.
oven me bake karte hai to ussme niche wali rod hi lal hoti hai
निशा: ईशान जी, अगर ऎसा हो रहा है, तो पहले कुकीज़ को 180 सेन्टीग्रेड पर बेक कीजिये, अगर कुकीज नीचे से ब्राउन होते हैं और ऊपर से कम तब आप नीचे वाला ओवन रोड बन्द कर दीजिये और अगर ओवन में बन्द करने का ओप्शन न हो तब कुकीज की ट्रे को बाहर निकालें और पलट कर फिर से बेक होने के लिये रखें और दूसरी ओर से हल्की ब्राउन होने तक बेक करें.
निशा: दिशा जी, ये कुकीज अलग हैं, इन्हैं हमने बिना बेकिंग पाउडर के बनाया है, आप इन्हैं बेकिंग पाउडर डालकर भी बना सकते हैं.
निशा: साक्षी जी, आपने कुकीज बनाई हैं, क्रेडिट तो आपको ही जाता है लेकिन आप मुझे याद कर लेती है, मुझे बहुत खुशी होती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Agar ha.. to kaise??
Usme tray to hoti nhi h ,ek jali stand hota .
Uspr kaise cookies banau???
Or kitni der ke lia rkhu,preheat krne ke bad kitna time lgega
निशा: नैना, मक्खन कम होने से कुकीज सख्त बनते हैं.
निशा: अर्चना जी हां डाल सकते हैं लेकिन उसका स्वाद अलग होता है.
निशा: मीना जी, घी डाला तो जा सकता है, लेकिन थोड़ा अलग स्वाद में कुकीज बनती हैं.
निशा: कृष्ना जी, हां इस ओवन में कुकीज बनाई जा सकती हैं.
निशा: संजीव जी, अजवायन कुकीन बहुत अधिक नही फूलती है, ये क्रिस्पी कुकीज हैं, लेकिन घी सही मात्रा में न डालने पर ये सख्त हो सकती हैं.
निशा: निताशा जी, माइक्रोवेव में अच्छी कुकीज नहीं बनती.
निशा: पूनम जी, कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है, अगर माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड नहीं है तब इसमें अच्छी कुकीज नहीं बन पायेंगी.
Could you please give a generalized ratio between flour and butter for baking good cookies? We can change other ingredients to modify the taste and texture.
निशा: Divya ji, yes, it can be done, you can take a cup of refind flour or 125 grams and 1/3 cup ghee or butter or 80 grams and 100-125 grams sugar or 1/2 cup mix everything well, add flavour and make the cookies.
Kripya inka karan batayein.
निशा: दिव्या जी, कुकीज के लिये आटा को चिकना नहीं करना होता है, इसे तो बाइन्ड करके कुकीज बनायें और बेक करें, सारी चीजें नाप कर लीजिये, कुकीज अच्छी बनेंगी.
निशा: सीमा जी, सोलो माइक्रोवेव में कुकीज अच्छी नहीं बनती.
Preheat par mera cookies jal jata hai. Mai convection mode par hi banai thi.
निशा: अरुनिमा जी, ओवन को प्रीहीट करते समय कुकीज को बेक करने के लिये नहीं रखते, ओवन के प्रीहीट होने के बाद ओवन को रेसिपी में दिये हुये तापमान पर सैट कीजिये, और समय सैट करके चैक करते हुये कुकीज को हल्का ब्राउन होने तक सेकिये.
Thanks.
निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Microwave me cookies sirf tray me hi bake ho skti h.. hm kuch or use nii kr skte h...
Kya hm normal steel ki tray use kr skte h...
निशा: सोनिका जी, माइक्रोवेव सेफ बर्तन ही उपयोग में लाना है.
Nishaji
I would like to know is there any other gadget we can use to make cookies. Every time we have to collect the maida and roll it and cut it.can we use any other flour to make cookies which is gluten free.
Thanks
निशा: प्रोमिला जी, गेहू के आटे से भी कुकीज बना सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी हां अवश्य कर सकती हैं.