अजवायन कुकीज - Salted Ajwain Cookies Recipe

अजवायन कुकीज (Salted Ajwain Cookies) कुरकुरे नमकीन मीठे स्वाद के साथ साथ अजवाइन (Carom Seeds) के खास स्वाद के कारण बहुत पसंद किये जाते हैं. खास तौर पर चाय के साथ तो ये एकदम लाजबाव होते हैं.
Read : Salted Ajwain Cookies Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingrediets for Sweet and Salted Ajwain Cookies
- मैदा - 2 कप (200 ग्राम)
- मक्खन - आधा कप से थोड़ा अधिक (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 1/4 कप (2- 4 टेबल स्पून )
- दूध - 1/4 कप
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Salted Ajwain Biscuits
मैदा को किसी बड़े प्याले में डाल लीजिये, चीनी, अजवायन, नमक और मेल्टेड मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, 2 -3 टेबल स्पून दूध डालिये और मिक्स कीजिये, अगर आटा सूखा दिखाई दे रहा है तब 1 -2 टेबल स्पून दूध डालकर और मिलाइये और मिक्स करते हुये आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. कुकीज बनाने के लिये आटा तैयार है.
बोर्ड पर थोड़ा सा सूखा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, कुकीज का आटा इस सूखे आटे के ऊपर रखकर गोल आकार दीजिये और हाथ से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, बेलन की सहायता से आधा सेंमी. की मोटाई में शीट बेलकर तैयार कर लीजिये. कुकीज काटने के लिये कुकीज कटर या बोटल का ढक्कन या कोई कटोरी या ग्लास लिया जा सकता है.
कुकीज कटर को सूखे आटे में डिप करके, बेली गई शीट पर रखिये और दबाइये और कुकीज कट जाती है. सारी शीट से कुकीज काट कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी देर पर लगा कर रखिये, जो आटा कुकीज काटने के बाद बचता है उसे इकठ्ठा करके गोल कीजिये और बेल कर कुकीज काट कर ट्रे में लगा लीजिये.

कुकीज को बेक कीजिये
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कीजिये. कुकीज से भरी ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट बाद ओवन से कुकीज निकालिये और चैक कीजिये, यदि कुकीज हल्की ब्राउन है, तब उन्हैं, 2-5 मिनिट तक चैक करते हुये, गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
सुझाव:
कुकीज के लिये साल्टेड बटर ले रहे हैं तब नमक डालने की आवश्यकता नहीं है.
Salted Ajwain Cookies Recipe video
कमेंट (153)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हिमान्शी जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: हिमांशी जी, कुकीज ओवन में ही अच्छी बनती है. आप इन्हें केक की तरह कुकर में भी बना सकती हैं.
Can we use aata instead of maida.....
निशा: हर्षिता जी, मैदा और आटे को मिलाकर कर इसे बना सकते हैं, सिर्फ आटे से भी इसे बनाया जा सकता है लेकिन टेस्ट और टेक्सचर अलग होता है.
निशा: सीमा जी, कुकीज को थोड़ा अधिक बेक किया जाय तो वे हार्ड हो सकती है.
निशा: श्वेता जी, बाटी को तंदूर में या फिर उपले जला कर उसमें पकाया जाता है. फ्राइड बाटी को तल कर बनाया जाता है.
निशा: रजनी जी, बना सकते हैं
निशा: मोनिका जी, कुकीज को कोम्बी मोड पर बना सकते हैं, कुकीज को बनाकर कोम्बी मोड पर समय सैट करके बेक करने के लिये रखें, और 3-4 मिनिट में चैक करते हुये कुकीज को बेक करें.
mene ye recipe try ki bati k oven ne pr wo ek hi side se brown hue esa kyu or andr se hlke kcche b rhe unko plta k brown krna pda esa kyu hua ap mujhe btaege pls
निशा: हर्षिता जी, ओवन में हीट एक ओर अधिक आ रही है तब एसा हो सकता है, बाटी को पलट कर ब्राउन कीजिये, बाटी अन्दर से सिके जायेंगे.
Hamare pas Morphy Richard ka 18 RSS wala OTG hai.to usa kitani dar pre heat kare aur kitani der bake kare.Because hamari cooki uper se bilkul bhi Brown nahi hue.and crispy bhi nahi bane.
निशा: पायल जी, कुकीज को आप माइक्रोवेव कन्वेक्शन मोड पर बना सकते हैं.
Dusri baat kabhi to hum chini aur butter fent kar fluffy kar k fir usme sare dry ingredients mix karte h aur kabhi aise hi sari cheeje mix kar dete hai.. Why
निशा: निधि जी, हर रेसिपी बनाने का तरीका अलग अलग होता है और उसके अनुसार ही चीजें लेनी पड़ती है.
So yummy :) ;)
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
lllo Mam, thx for this recipe... As I want to make at home only for my little toddler....but I don't have oven so how I make with an another option....pls reply. N pls write more toddler based recipe....m wating for your reply thx again....
निशा: नीतिमा जी, कुकीज को कुकर या भारी तले के भगोने में बना सकते हैं, वेबसाइट पर भगोने में नानखताई की रेसिपी उपलब्ध है, बिलकुल इसी तरह ये कुकीज भी बना सकती है, रेसिपी देखने के लिये सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Nisha aunty...hmare oven me convention mode nai h..to kya hm inhe microwave mode per nai bna skte hain kya
Or 2nd question....jaisa ki maine tv me dekha h food factory me wo to cookies bnane k liye better to soft rkhte h almost jaisa hm palak k pakode ya kofte bnane k liye use krte hain... Bt aapki pic dekh kr lg rha h ki aapne cookies k liye dough ko puri k aate ki tarah hard rkha h so plz mujhe ye btaiye ki hme soft or crispy cookie bnane k liye kaisa dough rkhna hoga
mam toshiba senior model round oven ke liye koi suitable recipae bataye
Dear Nisha Ji,
Today I tried sweet Atta biscuits as per your recipe and they came out just perfact and amazing... Thank you so much for your esay but delicious recipes.. I wish I could share a few with you over a cup of hot masala tea. (^)
निशा: विनय जी, अवश्य शेयर कीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nmste mam wish u rakshabandhan.mam please rolled fondant jo cake ko decorate krne k kaam aata h uski receipe jldi se upload kariye na mam ples ples ples
Hello nisha ji kya hum microwave mai steel ki thali use kr sakte hai baking mai plzzz btayiga kyuki mere ps try nhi hai
निशा: शिवानी जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर मैटल के बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
nisha ji, can i use atta in place of maida?
Mam mere pass microwave ha combo Wala .. Pls bataya bake karne ke liye Konsa option use karna hoga .. Esme Kahi bi convention mode nahi likha ha ... Sirf combo 1... Combo 2 pls bataya
निशा: अनीता जी, आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड नहीं हैं, कोम्बो पर बना सकते हैं, लेकिन इसमें समय बहुत कम लगेगा, आप इसे पहले 3- 4 मिनिट दीजिये, बाद में समय बढ़ाते हुये कुकीज को हल्का ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये, और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
Hello Nisha ji, i m having microwave of samsung trio like the one u uses at time..if v bake these cookies in microwave at what mode we have to pre heat it and temp and time.
And finally which mode to be used for baking out of microwave,convection and microwave+ convection,,pls tel the temp and time required too..
निशा:प्रियंका जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कुकीज को बनायें, समय और तापमान रेसिपी के अनुसार दे दीजिये, अच्छी कुकीज बनेंगी.
Mere Microwave mein Degree set karne ka option nahi hai , maine bake karne ke liye rakhe but 3 minute mein hi jal gye , kaise karein
निशा: शाइना जी, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड होता है तब उसे कन्वेक्सन मोड पर सैट करके कुकीज को बेक किया जाता है. माइक्रोवेव करने से कुकीज 3 मिनट में जल जाती है, अच्छी नहीं बनती.
निशा: मीना जी, कुकीज को भारी तले के समतल भगोने या कुकर में गैस पर बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर बेसन की नानखटाई को गैस पर बनाया है, इसे आप मेरे चैनल पर भी देख सकते हैं.