अजवायन कुकीज - Salted Ajwain Cookies Recipe

📅 3 दिसंबर 2012 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 153 कमेंट ★ 4.2 (6880)


 अजवायन कुकीज (Salted Ajwain Cookies) कुरकुरे नमकीन मीठे स्वाद के साथ साथ अजवाइन (Carom Seeds) के खास स्वाद के कारण बहुत पसंद किये जाते हैं.  खास तौर पर चाय के साथ तो ये एकदम लाजबाव होते हैं.

Read : Salted Ajwain Cookies Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingrediets for Sweet and Salted Ajwain Cookies

  • मैदा - 2 कप (200 ग्राम)
  • मक्खन - आधा कप से थोड़ा अधिक (125 ग्राम)
  • पाउडर चीनी - 1/4 कप (2- 4 टेबल स्पून )
  • दूध - 1/4 कप
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Salted Ajwain Biscuits

मैदा को किसी बड़े प्याले में डाल लीजिये, चीनी, अजवायन, नमक और मेल्टेड मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, 2 -3 टेबल स्पून दूध डालिये और मिक्स कीजिये, अगर आटा सूखा दिखाई दे रहा है तब 1 -2 टेबल स्पून दूध डालकर और मिलाइये और मिक्स करते हुये आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. कुकीज बनाने के लिये आटा तैयार है.
बोर्ड पर थोड़ा सा सूखा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, कुकीज का आटा इस सूखे आटे के ऊपर रखकर गोल आकार दीजिये और हाथ से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, बेलन की सहायता से आधा सेंमी. की मोटाई में शीट बेलकर तैयार कर लीजिये. कुकीज काटने के लिये कुकीज कटर या बोटल का ढक्कन या कोई कटोरी या ग्लास लिया जा सकता है.

कुकीज कटर को सूखे आटे में डिप करके, बेली गई शीट पर रखिये और दबाइये और कुकीज कट जाती है. सारी शीट से कुकीज काट कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी देर पर लगा कर रखिये, जो आटा कुकीज काटने के बाद बचता है उसे इकठ्ठा करके गोल कीजिये और बेल कर कुकीज काट कर ट्रे में लगा लीजिये.


कुकीज को बेक कीजिये
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कीजिये. कुकीज से भरी ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट बाद ओवन से कुकीज निकालिये और चैक कीजिये, यदि कुकीज हल्की ब्राउन है, तब उन्हैं, 2-5 मिनिट तक चैक करते हुये, गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.

सुझाव:  
कुकीज के लिये साल्टेड बटर ले रहे हैं तब नमक डालने की आवश्यकता नहीं है.

Salted Ajwain Cookies Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (6880 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (153)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

priyanka jain
baking powder nahi dalna h kya
anujiimt
i have no baking try so can i use normal aluminium try or glss plate of microwave oven jo oven ke saath hoti hai ??
निशा: अनुजी, बेकिंग के लिये आप कोई भी स्टील की थाली यूज कर सकती हैं.
soniya jain
namaste nishaji, mujhe aapse do sawaal karne hai:
1. hum aise hi zeera biscuit bhi bana sakte hai ya nahin
2. isme hum baking powder kyoun nahin dalte
निशा; सोनिया, इसमें आप जीरा भी डाल सकते हैं, कुकीज बिना बेकिंग पाउडर के भी अच्छी क्रिस्पी बनती हैं, आप चाहें तो इसमें बेकिंग पाउडर डालकर बना सकती हैं.