मोदक – Modak Recipe

मोदक (Steamed Dessert Dumplings) महाराष्ट्र में खाया जाने वाला, गणेश जी का प्रिय व्यंजन है. महाराष्ट्र में, गणेश पूजा के अवसर पर मोदक (Rice modak) घर घर में बनाया जाता है. मोदक बनाने में घी तो लगता ही नही इसलिये आप इसे जितना चाहें उतना खा सकते हैं.
Read This Recipe In English: Modak Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Modak
- चावल का आटा - 2 कप
- गुड़ - 1 .5 कप (बारीक तोड़ा हुआ )
- कच्चे नारियल - 2 कप ( बारीक कद्दूकस किया हुआ )
- काजू - 4 टेबल स्पून ( छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये )
- किशमिश - 2-3 टेबल स्पून
- खसखस - 1 टेबल स्पून ( गरम कढ़ाई में डालकर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये)
- इलाइची - 5 -6( छील कर कूट लीजिये )
- घी - 1 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Modak
गुड़ और नारियल को कढ़ई में डाल कर गरम करने के लिये रखें. चमचे से चलाते रहें, गुड़ पिघलने लगेगा चमचे से लगातार चला कर भूने, जब तक गुड़ और नारियल का गाढ़ा मिश्रण न बन जाय. इस मिश्रण में काजू, किशमिश, खसखस और इलाइची मिला दें. यह मोदक में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
2 कप पानी में 1छोटी चम्मच घी डाल कर गरम करने रखिये. जैसे ही पानी में उबाल आ जाय, गैस बन्द कर दीजिये और चावल का आटा और नमक पानी में डाल कर चमचे से चला कर अच्छी तरह मिला दीजिये और इस मिश्रण को 5 मिनिट के ढक कर रख दीजिये.
अब चावल के आटे को बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. यदि आटा सख्त लग रहा हो तो 1 - 2 टेबल स्पून पानी और डाल सकते हैं, एक प्याली में थोड़ा घी रख लीजिये. घी हाथों में लगाकर आटे को मसलें, जब तक कि आटा नरम न हो जाय. इस आटे को साफ कपड़े से ढक कर रखें.
हाथ को घी से चिकना करें और गूथे हुये चावल के आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकाल कर हथेली पर रखें, दूसरे हाथ के अँगूठे और उंगलियों से उसे किनारे पतला करते हुये बढ़ा लीजिये, उंगलियों से थोड़ा गड्डा करें और इसमें 1 छोटी चम्मच पिठ्ठी रखें. अँगूठे और अँगुलियों की सहायता मोड़ डालते हुये ऊपर की तरफ चोटी का आकार देते हुये बन्द कर दीजिये. सारे मोदक इसी तरह तैयार कर लीजिये.
किसी चौड़े बर्तन में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गरम करने रखें. जाली स्टैन्ड लगाकर चलनी में मोदक रख कर भाप में 10 - 12 मिनिट पकने दीजिये. आप देखेंगे कि मोदक स्टीम में पककर काफी चमक दार लग रहे हैं. मोदक तैयार हैं.
मोदक (Modak) को प्लेट में निकाल कर लगायें, और गरमा गरम परोसिये और खाइये.
Modak Recipe video
कमेंट (164)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा:मोदक को बिना फ्रिज 10 -2 घंटे रख सकते हैं, वे नरम रहते हैं, फ्रिज में रखने पर सख्त हो जाते हैं, फ्रिज से निकाल कर माइक्रोवेव 30 सेकिन्ड के लिये करें, मोदक फिर से नरम गरम हो जाते हैं.
Modak bina stuffing ke nahi banti kya?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, मोदक के लिये स्टफिंग आवश्यक है, ये बिना स्टफिंग के नहीं बनते हैं.
Please send the Gujarati Recipees for me in PDF Format
Hello nisha ji,,,mujhe aapki ye site read krke new recipes bnana bht interesting lgta h...aaj mere bnaye modak according to u mere IN LAWS ko bht hi jyada psnd aaye h so thnk u vry much!!!!!!
निशा: गजल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता, मोदक स्टीम करके ही बनाये जाते हैं. इन्हैं फ्राई करने पर ये फट भी सकते हैं.
निशा: पूजा, खसखस किराना स्टोर पर या ड्राई फ्रूट की दुकान पर आसानी से मिल जाता है, अगर आपको खसखस नहीं मिल रहा है तो बिना खसखस डाले ही मोदक बना लीजिये, मोदक बिना खसखस के भी अच्छे बनेंगे.
pls reply me as soon as you can
निशा: विट्टी, मोदक इसी प्रकार से बनते हैं, इन्हैं शाही मोदक भी कह सकते हैं.
निशा: मोदक के लिये आटा एकदम बारीक पिसा हुआ यूज कीजिये, ये मोदक के लिये अलग आता है.
निशा: पूजा, मैं अवश्य करूंगी.
निशा: ज्योति, जी हां मुझे ये वीडियो बनाना है.
निशा: ज्योति, अभी मैं इसके लिये वीडियो जल्दी ही बनाने वाली हूँ, तब ये सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
निशा: निधि, बूंदी के मोदक भी बनते हैं.
Can we use dessicated coconut (khopra) in place of fresh coconut? I am going to make these today, waiting for you response.
Thanks.
निशा: शैल, जी हां सूखा खोपरा या नारियल का चूरा भी डाला जा सकता है.
निशा: आरती, एक कप आटे में 10- 12 मोदक बन जाते हैं.
निशा: चाव; ले आटे को गरम पानी में मिलाकर रख दीजिये फिर मसल मसल कर चिकना कर लीजिये
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद श्वेता. मैं कोशिश करूंगी
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद श्रुति, मैं कोशिश करूंगी
निशा: अर्चना, थोड़ी सी प्रेक्टिस करेंगी आप ये शेप बना लेंगी, इसके लिये सभी को प्रेक्टिस करनी होती है, धन्यवाद.