मोदक – Modak Recipe

मोदक (Steamed Dessert Dumplings) महाराष्ट्र में खाया जाने वाला, गणेश जी का प्रिय व्यंजन है. महाराष्ट्र में, गणेश पूजा के अवसर पर मोदक (Rice modak) घर घर में बनाया जाता है. मोदक बनाने में घी तो लगता ही नही इसलिये आप इसे जितना चाहें उतना खा सकते हैं.
Read This Recipe In English: Modak Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Modak
- चावल का आटा - 2 कप
- गुड़ - 1 .5 कप (बारीक तोड़ा हुआ )
- कच्चे नारियल - 2 कप ( बारीक कद्दूकस किया हुआ )
- काजू - 4 टेबल स्पून ( छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये )
- किशमिश - 2-3 टेबल स्पून
- खसखस - 1 टेबल स्पून ( गरम कढ़ाई में डालकर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये)
- इलाइची - 5 -6( छील कर कूट लीजिये )
- घी - 1 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Modak
गुड़ और नारियल को कढ़ई में डाल कर गरम करने के लिये रखें. चमचे से चलाते रहें, गुड़ पिघलने लगेगा चमचे से लगातार चला कर भूने, जब तक गुड़ और नारियल का गाढ़ा मिश्रण न बन जाय. इस मिश्रण में काजू, किशमिश, खसखस और इलाइची मिला दें. यह मोदक में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
2 कप पानी में 1छोटी चम्मच घी डाल कर गरम करने रखिये. जैसे ही पानी में उबाल आ जाय, गैस बन्द कर दीजिये और चावल का आटा और नमक पानी में डाल कर चमचे से चला कर अच्छी तरह मिला दीजिये और इस मिश्रण को 5 मिनिट के ढक कर रख दीजिये.
अब चावल के आटे को बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. यदि आटा सख्त लग रहा हो तो 1 - 2 टेबल स्पून पानी और डाल सकते हैं, एक प्याली में थोड़ा घी रख लीजिये. घी हाथों में लगाकर आटे को मसलें, जब तक कि आटा नरम न हो जाय. इस आटे को साफ कपड़े से ढक कर रखें.
हाथ को घी से चिकना करें और गूथे हुये चावल के आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकाल कर हथेली पर रखें, दूसरे हाथ के अँगूठे और उंगलियों से उसे किनारे पतला करते हुये बढ़ा लीजिये, उंगलियों से थोड़ा गड्डा करें और इसमें 1 छोटी चम्मच पिठ्ठी रखें. अँगूठे और अँगुलियों की सहायता मोड़ डालते हुये ऊपर की तरफ चोटी का आकार देते हुये बन्द कर दीजिये. सारे मोदक इसी तरह तैयार कर लीजिये.
किसी चौड़े बर्तन में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गरम करने रखें. जाली स्टैन्ड लगाकर चलनी में मोदक रख कर भाप में 10 - 12 मिनिट पकने दीजिये. आप देखेंगे कि मोदक स्टीम में पककर काफी चमक दार लग रहे हैं. मोदक तैयार हैं.
मोदक (Modak) को प्लेट में निकाल कर लगायें, और गरमा गरम परोसिये और खाइये.
Modak Recipe video
कमेंट (164)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हर्षदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
and can they be also made in normal microwave?
निशा: मीना जी, मोदक को ढोकला वाले बर्तन या किसी भी बरतन में स्टीम किया जा सकता है और कांच का ढक्कन बिलकुल आवश्यक नहीं है, कोई भी स्टीप की प्लेट या थाली ली जा सकती है.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लोकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I love this recipe n I make it.....
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji kya hum modak me chawal ke aate ki jagah maida use kr skte he?
निशा समिति जी, पारम्परिक मोदक चावल के आटे से बनाये जाते है, लेकिन आप मैदा से बना सकते हैं.
cawal aata kasai hona chahiy gehu k aate jasa ya fir hum aate ko mixe mai nikal sakty hai
निशा: उज्वला जी, मोदक के लिये चावल का आटा एकदम बारीक होना चाहिये. चावल का आटा कैसे बनाये उसके लिये वेबसाइट और चैनल पर रैसिपी उपलब्ध है, आटे को बारीक छेद वाली छलनी में छानें, अच्छा बारीक आटा बन कर तैयार होगा.
dear Nisha ji ma hamesha apke recipe se hi hai dish try karti Hu kyuki apki dish lucky hoti ha or hamesha acchi hi banti ha bnate ap ho prase mere hoti ha thanku so much hamare sath dene ke liye
निशा: सीमा जी, आपके ये कमेन्ट मेरे उत्साह को बढ़ाते है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bina stem woli recipi
mujhe aapki modak wali recipe bohat acchi lagi.thank you hame acchi tarah se batane ke liye.
निशा: भ्रिगुराज जी बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap recipe bate gajar me halwe Ki pls.
thank u mam me aap ki sari recipe flow karti hu or apne baccho se dher saari tarif bhi pati hu .....thank u
Nishaji if I don't have narial(coconut)then what should I do??shall I make modak without coconut???
it was very helpful for because today is ganesh chatturti
thank you very much
it was very tasty
निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello nisha ji
nisha ji ye khas khas kya hota h
Kya chawal ka atta aur pani ki qty same hoga?
namaskaar nisha ji
te modak maide ki bhi bnti h kya
hello mam
kya hum gud k esthan per mava use kar sakte hai
निशा: सरिता जी, इसमें गुड़ ही डाला जाता है. मावा के मोदक इसी तरह बनाये जा सकते हैं.
निशा: वैशाली जी, आटे को मसल कर एकदम नरम कर लेना चाहिये, आटे को मोदक के लिये फैलाते समय हाथ पर थोड़ा घी लगाकर चिकना कर सकते हैं, मोदक फैलाने में आसानी होती है.
निशा: श्वेता जी, मोदक के लिये हरा ताजा नारियल ही लिया जाता है.
निशा: वैशाली जी, आप सभी मेरे अच्छे मित्र है, आपके सवालों का जवाब देकर मुझे बहुत खुशी मिलती है, लेकिन मै जवाब देर से दे पाती हूँ, इसके लिये मुझे खेद है.
निशा: आरुश जी, ये मोदक फ्राई करके ही बनाये हैं, ये माइक्रोवेव में नहीं बनाये जा सकते हैं.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम पारम्परिक मोदक चावल के आटे से भाप में पका कर बनाया जाता है, लेकिन मोदक और अनेकों स्वाद में अलग तरह से गेहूं के आटे से फ्राई करके मोदक और मावा के मोदक, मिल्क पाउडर मोदक, मेरे वेबसाइट और चैनल पर दिये गये हैं.
निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.