मोदक – Modak Recipe

मोदक (Steamed Dessert Dumplings) महाराष्ट्र में खाया जाने वाला, गणेश जी का प्रिय व्यंजन है. महाराष्ट्र में, गणेश पूजा के अवसर पर मोदक (Rice modak) घर घर में बनाया जाता है. मोदक बनाने में घी तो लगता ही नही इसलिये आप इसे जितना चाहें उतना खा सकते हैं.
Read This Recipe In English: Modak Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Modak
- चावल का आटा - 2 कप
- गुड़ - 1 .5 कप (बारीक तोड़ा हुआ )
- कच्चे नारियल - 2 कप ( बारीक कद्दूकस किया हुआ )
- काजू - 4 टेबल स्पून ( छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये )
- किशमिश - 2-3 टेबल स्पून
- खसखस - 1 टेबल स्पून ( गरम कढ़ाई में डालकर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये)
- इलाइची - 5 -6( छील कर कूट लीजिये )
- घी - 1 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Modak
गुड़ और नारियल को कढ़ई में डाल कर गरम करने के लिये रखें. चमचे से चलाते रहें, गुड़ पिघलने लगेगा चमचे से लगातार चला कर भूने, जब तक गुड़ और नारियल का गाढ़ा मिश्रण न बन जाय. इस मिश्रण में काजू, किशमिश, खसखस और इलाइची मिला दें. यह मोदक में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
2 कप पानी में 1छोटी चम्मच घी डाल कर गरम करने रखिये. जैसे ही पानी में उबाल आ जाय, गैस बन्द कर दीजिये और चावल का आटा और नमक पानी में डाल कर चमचे से चला कर अच्छी तरह मिला दीजिये और इस मिश्रण को 5 मिनिट के ढक कर रख दीजिये.
अब चावल के आटे को बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. यदि आटा सख्त लग रहा हो तो 1 - 2 टेबल स्पून पानी और डाल सकते हैं, एक प्याली में थोड़ा घी रख लीजिये. घी हाथों में लगाकर आटे को मसलें, जब तक कि आटा नरम न हो जाय. इस आटे को साफ कपड़े से ढक कर रखें.
हाथ को घी से चिकना करें और गूथे हुये चावल के आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकाल कर हथेली पर रखें, दूसरे हाथ के अँगूठे और उंगलियों से उसे किनारे पतला करते हुये बढ़ा लीजिये, उंगलियों से थोड़ा गड्डा करें और इसमें 1 छोटी चम्मच पिठ्ठी रखें. अँगूठे और अँगुलियों की सहायता मोड़ डालते हुये ऊपर की तरफ चोटी का आकार देते हुये बन्द कर दीजिये. सारे मोदक इसी तरह तैयार कर लीजिये.
किसी चौड़े बर्तन में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गरम करने रखें. जाली स्टैन्ड लगाकर चलनी में मोदक रख कर भाप में 10 - 12 मिनिट पकने दीजिये. आप देखेंगे कि मोदक स्टीम में पककर काफी चमक दार लग रहे हैं. मोदक तैयार हैं.
मोदक (Modak) को प्लेट में निकाल कर लगायें, और गरमा गरम परोसिये और खाइये.
Modak Recipe video
कमेंट (164)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूर्निमा जी, पारम्परिक रूप से गुड़ यूज किया जाता है, लेकिन आप खाड़ भी यूज की जा सकती है.
निशा: सोनक जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप मोदक की अच्छी शेप बना लेंगी, बनाते रहिये, तरीका आपके सामने है, हर चीज आसान हो जाती है.
निशा: हेमा, मोदक पकने के बाद उनमें चमक तो आ जाती है, इसके लिये कुछ अलग नहीं किया है.
निशा: पूनम, मोदक का आटा बारीक स्पैशल मोदक के लिये आता है वही लीजिये, आटे को गरम पानी में डालकर गूथते समय थोड़ा घी और पानी की सहायता से मसल मसल कर चिकना कीजिये, मोदक बनाते समय किनारे से नहीं फटेंगे.
निशा: प्रिया, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम, चावल का आटा मोदक के लिये स्पेशल महींन आता है, महीन वाला आटा लीजिये और उसे उबलते पानी में डालिये अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना कर लिजिये, और अब मोदक बनाइये मोदक नहीं फटेंगे.
निशा: शालिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shayad ye fry karke banane mein jyaada tasty lage
good morning kya all recipe pdf copy download ho sakti hai
निशा: सोनल मोडक का वीडियो वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है. रैसिपी के फोटो पर वीडियो प्ले करने का सिम्बल है उस पर क्लिक करके वीडियो देखे जा सकते हैं.
I will try again ..well thx for ur reply
निशा: जूही, पारम्परिक मोदक में गुड़ डाला जाता है, अगर आप चीनी डालना चाहती हैं तो चीनी डाल सकते हैं.
Mam today I tried this recipe for Ganesh Festival ....as I am from Punjab I got Rice flour very hardly here....but problem I faced in making this is.....while making shape my modak base ( Rice with Water ) breaks from little little spaces....I really get depressed as I cooked for Festival... :( plz guide mam
निशा: महक, चावल का आटा बारीक होना चाहिये,और उसे प्रोपर तरीके से पकाकर मसल मसल कर चिकना करना होता है, आटा सही है, सही गूंथा गया है, मोदक अच्छे बनेंगे.
निशा: स्वाति, स्टफिंग में थोड़ा गरम घी डालकर मिला दिजिये.
निशा: कुसुम, मोदक महाराष्ट्र की ट्रेडिशनल रैसिपी है, इसमें गुड़ कोकोनट की स्टफिंग बनाकर भरते है, लेकिन आप अपनी पसन्द से स्टफिंग जो चाहें भर कर मोदक बना सकती हैं.
निशा: यशसवी, मोदक महाराष्ट्र की ट्रेडिशनल रैसिपी है, ये चावल के आटे से ही बनाई जाती है.
thanks a lot...........
निशा: कन्चन, मोदक के लिये आटा एकदम बारीक चाहिये, यदि आप घर में आटा बना रही हैं तो उसे मैदा वाली छलनी से छान लीजिये, और मोदक इसी प्रकार बना लीजिये.
kya mai modak ko idli/dhoklay kay saanchay may bana sakti hu??
waiting for ur reply..
निशा: तरुना, मोदक ठंडे होने के बाद थोड़े सख्त हो जाते हैं, आप इन्हैं इडली या ढोकला के सांचे में पका सकती हैं.
निशा: सीमा, जब कोई मोदक फट जाता है तब एसा होता है, लेकिन मोदक कच्चे नहीं रहते उन्हैं और समय देकर और पकाया जा सकता है जब तक मोदक चमकदार न दिखाई देने लगे, मोदक अच्छी तरह पकाये जा सकते हैं.
निशा: माधुरी, मोदक इडली वाले बर्तन में एक सांचे में रखे जा सकते हैं, दूसरा सांचा उसके ऊपर रखना मुश्किल है ये ऊंचे होते हैं, पकाया जा सकता है इस तरह भी.