पालक पनीर भुजिया - Palak Paneer Bhurji Recipe

पालक पनीर की भुरजी (Palak Paneer Bhurji) हाइवे के ढाबों की खास रेसीपी है. आपको और आपके परिवार को पालक पनीर की भुरजी (Spinach Cottage Cheese Fry) बहुत पसंद आयेगी.
- Read this recipe in English - Palak paneer Bhurji Dhaba Style
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer Bhurji
- पालक - 1 कि.ग्राम (एक बड़ा गुच्छा)
- पनीर - 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- टमाटर - 4
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1/2 इंच का लम्बा टुकड़ा
- काजू - 10 - 12 (कटे हुए)
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम(यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - सब्जी बनाने के लिए
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Palak Paneer Bhurji
पालक के पत्तो की डंडियां हटाकर, पानी में डुबा डुबा कर 2-3 बार अच्छी तरह धो लीजिये. धुले पालक को छलनी में या थाली में तिरछा करके रख दीजिये और पालक से पानी निकल जाने दीजिये. पालक को चाकू या चॉपिंग बोर्ड की मदद से बारीक काट लीजिये.
टमाटर को बड़े टुकड़े में काटिये, हरी मिर्च के डंठल हटा दीजिये, अदरक छीलकर धोइये. सारी चीजो को मिक्सर में डालिये और पीस लीजिये.
कढ़ाही में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग, जीरा और जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर और टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिये. मसाले से तेल अलग होने तक पेस्ट को भून लीजिए.

भुने मसाले में कटा हुआ पालक, नमक डालकर अच्छी तरह से 2 से 3 मिनिट तक मसालों को मिलाते हुए पालक भून लीजिए. सब्जी को ढककर 2 से 3 मिनिट तक मीडियम आग पर पकने दीजिये. ढक्कन खोलिये, सब्जी को चलाइये, सब्जी में पालक के पत्तों से कुछ पानी निकल आता है. आग तेज कीजिये और पानी के खतम होने तक पालक को खुला ही पकाइये.
पके हुये पालक में काजू के टुकड़े, गरम मसाला और पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाइये. सबसे बाद में हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. पालक पनीर की भुजिया बन गई है, आग बन्द कर दीजिये.
पालक पनीर की भुर्जी (Palak Paneer Bhurji) प्याले में निकालिये और गरमागरम चपाती, नान, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये या बच्चों के टिफिन में ब्रैड में लगाकर या परांठे के साथ रखिए.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
पालक पनीर भुर्जी में मसाले कम ही डाले जाते हैं.
Palak Paneer Bhurji Recipe video in Hindi
कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
plz. aap aloo wali besan ki namkin aur meethe matarpaare btaye maine pehle bhi req. ki thi i hope aap jaldi hi likhegi
waiting for this recipees
ruchi
निशा: रुचि, हमें आलू बेसन की नमकीन लिखनी है.
Paneer Palak Bhurji wrapped in a roti is my favorite. Nisha ji, thanks, now I shall try it.
निशा: अनुराधा, पालक पनीर भुजिया का एक और नाम बताया, धन्यवाद.
mujhe kuch puchna tha aapse actually maine sarso ke oil main chips fry ki thi and maine wo bacha hua oil 15 kg. ki tin jisme pahle se oil tha us tin main wapas dal diya fir kisi ne mujhe batay ki jab pake oil ko kachche oil main mila dete hai to wo kharab ho jata hai jyada nahi tikta kya ye sahi hai plz mujhe bataaiye kyuki main dari hui hu.
निशा; वर्षा, आप चिन्ता मत कीजिये, तेल की सैल्फ लाइफ जो है वो तो वही रहेगी, आप अब कभी इस तरह पूरे टिन में कढ़ाई में यूज किया हुआ तेल न मिलायें, उस तेल को आप अलग डिब्बे में रखकर प्रयोग में लायें.