पालक पनीर भुजिया - Palak Paneer Bhurji Recipe

पालक पनीर की भुरजी (Palak Paneer Bhurji) हाइवे के ढाबों की खास रेसीपी है. आपको और आपके परिवार को पालक पनीर की भुरजी (Spinach Cottage Cheese Fry) बहुत पसंद आयेगी.
- Read this recipe in English - Palak paneer Bhurji Dhaba Style
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer Bhurji
- पालक - 1 कि.ग्राम (एक बड़ा गुच्छा)
- पनीर - 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- टमाटर - 4
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1/2 इंच का लम्बा टुकड़ा
- काजू - 10 - 12 (कटे हुए)
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम(यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - सब्जी बनाने के लिए
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Palak Paneer Bhurji
पालक के पत्तो की डंडियां हटाकर, पानी में डुबा डुबा कर 2-3 बार अच्छी तरह धो लीजिये. धुले पालक को छलनी में या थाली में तिरछा करके रख दीजिये और पालक से पानी निकल जाने दीजिये. पालक को चाकू या चॉपिंग बोर्ड की मदद से बारीक काट लीजिये.
टमाटर को बड़े टुकड़े में काटिये, हरी मिर्च के डंठल हटा दीजिये, अदरक छीलकर धोइये. सारी चीजो को मिक्सर में डालिये और पीस लीजिये.
कढ़ाही में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग, जीरा और जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर और टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिये. मसाले से तेल अलग होने तक पेस्ट को भून लीजिए.

भुने मसाले में कटा हुआ पालक, नमक डालकर अच्छी तरह से 2 से 3 मिनिट तक मसालों को मिलाते हुए पालक भून लीजिए. सब्जी को ढककर 2 से 3 मिनिट तक मीडियम आग पर पकने दीजिये. ढक्कन खोलिये, सब्जी को चलाइये, सब्जी में पालक के पत्तों से कुछ पानी निकल आता है. आग तेज कीजिये और पानी के खतम होने तक पालक को खुला ही पकाइये.
पके हुये पालक में काजू के टुकड़े, गरम मसाला और पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाइये. सबसे बाद में हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. पालक पनीर की भुजिया बन गई है, आग बन्द कर दीजिये.
पालक पनीर की भुर्जी (Palak Paneer Bhurji) प्याले में निकालिये और गरमागरम चपाती, नान, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये या बच्चों के टिफिन में ब्रैड में लगाकर या परांठे के साथ रखिए.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
पालक पनीर भुर्जी में मसाले कम ही डाले जाते हैं.
Palak Paneer Bhurji Recipe video in Hindi
कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सतीश जी, आप अपनी पसंद अनुसार बड़े या छोटे जैसे पनीर के टुकड़े डलना चाहें तो डाल सकते हैं.
निशा: महेन्द्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, कोट्टेज चीज सोफ्ट चीज है, जिसे सब्जियां और मिठाइयां बनाने में यूज कर सकते हैं, मोजेरीला चीज हार्ड होता है और इसे पिज्जा बनाने में यूज करते हैं, ये गरम होने पर मेल्ट होता है, खाने में एक अलग स्वाद, चीऊ होता है.
निशा: ऋचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लेखराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
woh bahut achha bana tha.
my wife praised me alot.
thank you aap ki website ke liye.
aaj hum gobi masala banayenge.
निशा: राजेश जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी हैं, अलग तरह के चीले, सेन्डविच और परांठे आप अपनी पसन्द के अनुसार सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैलजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, जी हां ओइल भी ले सकते हैं.
muje plz tiffin me le jane wali koi easy recipe bataiye.......
निशा: निकिता, टिफिन में अपने पसन्द के परांठे, चीले, सेन्डविच, दोसा इडली, ढोकला जो आपको पसन्द हो आप बनाकर ले जा सकते हैं.
from chandni & sonia
निशा: ममता, धन्यवाद.
aap se kuch poocha tha hamko
ham ko ye bataye aap ki kisi bhi sabji me dahi ki gravi kaise dalte hai kyo ki dahi ki gravi dalne se mari sabji phat jati hai plz answer
निशा: मनोज, नमस्कार, मसाला भूनने के बाद फैंटा हुआ दही डालिये और मसले को चमचे से लगातार चलाते हुये ग्रेबी में उबाल आने तक पकाइये, दही बिलकुल नहीं फटता.