फालूदा - Faluda Kulfi Recipe - Falooda ice cream

गर्मियों की दोपहर या रात को खाने के बाद यदि फालूदा कुल्फी का एक गिलास खा लिया जाय तो फिर बाद में और कुछ खाने को मन ही नही करेगा. आईये आज दिल, दिमाग और शरीर को तृप्त कर देने वाली फालूदा कुल्फी (Falooda Kulfi) बनायें
Read in English - Faluda Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Falooda Kulfi
- अरारोट/ कॉर्न फ्लोर - ½ कप
- कुल्फी
- सब्जा के बीज - 1 टेबल स्पून
- रबड़ी
- गुलाब का शरबत/ रूह अफजा
- चीनी का शरबत
- कुटी हुई बर्फ
विधि - How to make Falooda Ice Cream at home
फालूदा बनाने के लिये हमें मीठा शरबत, फालूदा सेव, भीगे हुये तुकमारिया के बीज, कुटी हुई बर्फ, रबड़ी, कुल्फी और गुलाब का शरबत चाहिये. गुलाब के शर्बत न हो तो रूह अफजा या गुलाब के एसेंस का भी प्रयोग कर सकते हैं. कुल्फी की जगह आप वनीला आइसक्रीम भी प्रयोग कर सकते हैं. फालूदा सेव बनाने की जगह सिवईयां को उबाल कर प्रयोग कर सकते हैं लेकिन जितना समय और मेहनत लगती है उतने ही समय में फालूदा सेव तैयार हो जाते हैं, जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं.

तुकमारिया (Tukmaria) के बीज को सब्जा (Sabja), बबईया, बबुई तुलसी (Babui) या मीठी तुलसी (Sweet Basil) भी कहा जाता है. गर्मियों में होने वाले पेट और श्वसन संबन्धी विकारों के लिये इनका बहुत महत्व है. तुकमारिया के बीज (Tukmaria or Tukhm-e-Rehan) पंसारी की बड़ी दुकानों पर मिल जाते हैं.
आईये
कुल्फी - Kulfi for Falooda Ice Cream
कुल्फी आइसक्रीम जमा कर तैयार कर लीजिये या वनीला आइसक्रीम ले लीजिये
How to make Kulfi at home
तुकमारिया या सब्जा के बीज - Tukariya (Sabja) for Falooda
आधा कप पानी में 1 छोटी चम्मच चम्मच तुकमारिया (Tukmaria or Sabja Seeds) - बीज डाल कर भिगा दीजिये, 1 घंटे में ये बीज फूल कर भूरे हो जाते हैं.
चीनी का सादा शरबत How to make sharbat for Falooda Kulfi
400 ग्राम चीनी को 3/4 कप पानी में मिला कर, किसी बर्तन में डालिये और गरम करने के लिये गैस पर रखिये, पानी में उबाल आने के बाद और चीनी के घुलने के बाद, 2-3 मिनिट पकाइये और गैस बन्द कर दीजिये. शरबत को ठंडा होने पर छान लीजिये.
फालूदा सेव - How to make falooda sev
1 कप कार्न फ्लोर को 2 1/2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाइये, गुठलियां न रहने पर घोल को किसी बर्तन में डालिये और चमचे से चलाते हुये मध्यम आग पर, घोल के अच्छी तरह गाड़े और पारदर्शक होने तक पका लीजिये. मिश्रण को गरम गरम ही कलछी की सहायता से सेव मशीन में डालिये.

दूसरे बर्तन में बर्फ डाला हुआ ठंडा पानी लीजिये, सेव मशीन को दबाइये और मशीन से निकलते हुये सेव को सीधे बर्फ के ठंडे पानी में डालिये, सारे मिश्रण से सेव बना कर ठंडे पानी में डालिये, 5- 10 मिनिट तक सैट होने दीजिये, फालूदा प्रयोग में लाते समय, फालूदा सेव को चमचे से पानी से निकाल लीजिये और फालूदा आइस क्रीम में डालिये.
रबड़ी - How to make Rabdi for Falooda
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर ( 5 कप) दूध को किसी बर्तन में डालकर उबालने रखिये और दूध में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, धीमी आग पर दूध को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये, आधा रहने तक पका लिजिये, यानि कि दूध गाड़ा होकर, 5 कप दूध का 2 1/2 कप दूध ही रह जायेगा. आप चाहें तो 1 कप दूध में, 250 ग्राम खोया मिलाकर, किसी बर्तन में डालकर पका कर, जल्दी से गाड़ी रबड़ी बना सकते है.
फालूदा आइस क्रीम में लगने वाली ये चीजें हमें पहले से तैयार करली है. फालूदा आइस क्रीम को सजाने के लिये गुलाब शरबत भी ले लीजिये. (How to make Rose Sharbat )

फालूदा आइस क्रीम बनायें - Making Falooda at home
फालूदा आइस क्रीम बनाने के लिये प्याली या गिलास जो भी आपको पसन्द हो ले लीजिये और सारी 7 चीजें क्रम से डालिये.
- गिलास में सबसे पहले 2 चम्मच कुटी बर्फ डालिये
- 1 बड़ी चम्मच शरबत डालिये.
- 2 बड़ी चम्मच फालूदा सेव डालिये.
- 1 छोटी चम्मच तुकमारिया के फूले हुये बीज डालिये
- 1 बड़ी चम्मच रबड़ी डालिये.
- 2 स्कूप कुल्फी आइसक्रीम रखिये.
- गुलाब शरबत डाल कर सजाइये.
लाजबाव फालूदा आइसक्रीम तैयार है. स्वादिष्ट फालूदा आइस क्रीम परोसिये और खाइये.
इस सामग्री से 10 गिलास फालूदा आइसक्रीम के बनाये जा सकते हैं.
कमेंट (142)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: फहीम जी, दोनों एक ही होते हैं.
Cornflor kya hota hai plz reply
निशा: रीना जी, कार्न फ्लोर मक्का का स्टार्च होता है,
With regards
Anu
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं ओर अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: प्रिया जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विमलेश जी, धन्यवाद.
निशा: वाहिदा जी, आप मेरे चैनल पर इसका वीडियो देख लीजिये, आप इसे पूरा समझ सकेंगी.
निशा: साईं जी, इन्हें उबलते पानी में डालें, साथ में एक छोटी चम्मच तेल या घी डाल दें और और हल्के नरम होने तक पका लीजिए, छान कर ठंडे पानी से धोयें और चम्मच से अलग अलग करके रख दें, फालूदा बनाते समय काम में लायें.
निशा: मुनीश जी, हमें इस विषय में कोई जानकारी नही है.
निशा: महक जी,कार्न फ्लोर के घोल के कम पके होने पर फालूदा सेव जल्दी टूट जाते हैं.
निशा: तुषार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, इसमें सारी चीजें ठंडी यूज की जाती हैं, बर्फ यूज होती है, इसे तुरन्त बनाकर खाते हैं, इसे फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं होती.
Aapke contact us me b msg krne k liye try kiya tha bt.wo b ni ho rha h
निशा: कुसुम जी, आपका कमेन्ट कहां पर है, ये तो यहा दिख रहा है.
निशा: आंचल जी, फालूदा मिश्रण थोड़ा कम पका हो तब एसा हो सकता है.
निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी, सब्जा के बीज पंसारी की बड़ी दुकानों पर मिल जाते हैं.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apki recipe try karte me bhi mujhe confidence nahi tha....
maine aur mere bhabhi ne milke banayi aur sabko itni jyada pasand aayi ki kya batau...thank you aunty...
निशा: मिताली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी फालूदा ड्राई फ्रूट की दुकान पर मिल जाता है.
निशा: मैने अभी कोई रेसिपी बुक नहीं है, आप मेरी सभी रेसिपी मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जा कर देख सकते हैं.
madam mujhe ye nai samajh aaya ki tumariya beej ko paani me bhigone ke baad kya karenge....uss paani ka prayog kaise karenge..??
निशा: प्रसून जी, तुकमारिया को पानी में भिगोयें और उसी भीगे तुकमारिया को फालूदा में यूज कीजिये, प्लीज डिटेल जानकारी के लिये वीडियो देख लीजिये.
hello nisha ji
gud morning
kya aap hum ko imarti banana baata dengi
Green tae kaise bnaya jata hai.
Usko kitna ubala jata hai.
Plz btaye