कुलचा - Kulcha Recipe

📅 9 फरवरी 2011 👁 8.8 लाख बार देखी गई 💬 136 कमेंट ★ 3.8 (12686)


कुलचे सामान्यतया तन्दूर में बनाये जाते हैं लेकिन आप इन्हें ओवन, कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव या तवे पर भी बना सकते हैं.  आप इन्हें आलू, पनीर भर कर भी बना सकते हैं या जब कुछ हल्का खाने का मन हो तो बिना कुछ भरे हुये नरम गरम प्लेन कुलचे खाने का मज़ा जो खाये वही जाने.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kulcha

  • मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
  • बेकिंग सोडा  - 1/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - 2टेबल स्पून
  • दही - 1/4 कप
  • नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)
  • कसूरी मैथी या हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ

विधि - How to make Kulcha

मैदा को किसी थाली या डोंगे में छान लीजिये.  मैदा के बीच में जगह बनाकर दही, नमक, चीनी, बेकिंग सोडा और तेल डाल कर, सारी चीजों को इसी जगह पर मिलने तक मिलाईये और अब मैदा में अच्छी तरह मिला लीजिये, आटे को गुनगुने पानी की सहायता से चपाती के आटे से भी नरम आटा गूथिये. आटे को अच्छी तरह से मसल कर, बार बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूथिये, आटे को एकदम चिकना कर लीजिये.

गुथे आटे में हाथ से चारों ओर तेल लगाइये और किसी गहरे प्याले में रखिये. प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर 4-5 घंटे के लिये रख दीजिये. गर्मी के दिनों में आटा 4-5 घंटे में और सर्दी के मौसम में आटे को 12-14 घंटे के लिये गरम जगह पर रखना होता है.  कुलचे का आटा फूल गया है, कुलचे बनाने के लिये आटा तैयार है, प्याले से टावल हटाइये और मैदा को फिर से हाथ से बिलकुल थोड़ी देर दबाकर कर चिकना कर लीजिये.

गुथे हुये आटे को बराबर के 8-10 भागों में बांट कर गोले बना दीजिये, या जितने बड़े कुलचे बनाने हो उतना आटा तोड़िये और लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, यदि तवा पर बना रहे तब तवा आग पर रख कर गरम कीजिये और तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. आटे का एक गोला उठाइये, बिलकुल कम सूखा मैदा लगाकर गोल कीजिये और बेलन की सहायता से 5-7 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटाई में बेलिये (जिनको प्रैक्टिस है वे कुलचे को हाथ पर थोड़ा तेल चुपड़ कर हथेली और उंगली की सहायता से बहुत ही अच्छी तरह बढ़ा लेते हैं).

बेले गये कुलचे के ऊपर आधा छोटी चम्मच कसूरी मैथी डाल कर हाथ से दबा कर लगा दीजिये, कसूरी मैथी की सतह को ऊपर करते हुये कुलचे को गरम तवे पर डालिये. ऊपर की तरफ बबल आने या फूलने के बाद पलट कलचा पलट दीजिये. निचली तरफ हल्की ब्राउन चित्ती आने पर ऊपर थोडा सा घी लगाइये, कुलचे को पलटिये, दूसरी तरफ भी थोड़ा सा घी लगाइये, कुलचे को दोनों ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिका हुआ कुलचा कैसरोल में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारे कुलचा इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

यदि आप कुलचा तुरन्त परोसना न चाहे और ओवन या तंदूर में कुलचा बना रहे हैं तब ओवन को 300 सेग्रे. पर या तंदूर को गरम कीजिये. ट्रे में तेल लगाकर चिकना करके, बेला गया कुलचा ट्रे में रखिये (एक साथ 2 कुलचे आ जाय तब 2 कुलचे रख लीजिये). ट्रे को ओवन में रखिये, 2 मिनिट में कुलचा पूरी तरह फूल जाता है, ये कच्चा नहीं रहता, आप इन्हैं इस तरह बनाकर रख सकते हैं और परसते समय फिर से तवा पर घी लगाकर सेक कर दे सकती हैं.

कुलचे को ओवन से निकालिये और उस पर घी लगाकर, मटर के छोले (Matar Chole) चटनी, दही या अचार के साथ परोसिये.

  • चार सदस्यो के लिये
  • समय - 50 मिनिट, आटा लगाने के लिये 10 मिनिट

Kulcha Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (12686 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (136)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

meenakshi
hello mam,
i want to know that we have to punch down the raised flour like we do in pizza kneaded flour to remove the air bubbles in the kneaded flour.

निशा:
मीनाक्षी, जी उसी तरह.
SANJU
HI NISHAJI VERY GOOD RECIPE I AM VERY GREATFUL TO U
santoshsharma
aapka gaya dish bahut badhia hai
ANITA
aapki sari recipe lazab hai, aap ka koi jabab nahi, nishaji thankyou.
mannu
I made kulcha last night,it was very tasty.my husband liked it very much, thank you. plz write the recepie of KHAKRA.
anjali_ayushi
hallo mam
aapka kulcha fulla hua hai, par mkt mein fluffy nahi hota

निशा: अंजली, घर में बना कुलचा ज्यादा स्वादिष्ट है.
aruna
कुलचे सामान्यतया तन्दूर में बनाये जाते हैं लेकिन आप इन्हें ओवन, कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव या तवे पर भी बना सकते हैं.
aruna
nisha ji thanks for the kulcha recipe . agar paneer aur aloo bhar kar kulcha banana ho to namak aur chhaat masala ke alava aur kaun kaun se masale milaye?
kavita
nisha ji agar morovave nai ho to kisme bana sakte h
Khushboo
agar oven mein bana rahe h to tray ki jagah baking sheet use kar sakte h?
निशा: अवश्य कर सकते हैं.
pratibha
nisha ji' pls yeh bataye ki micro wave mein convection mode per kitne degree par kulcha rakana hai;aur kitne time kai liye rakana hai.

निशा: प्रतिभा, कुलचे के लिये तो आप अपने माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान में बेक कर लें. माइक्रोवेव का अधिकततम तापमान सामान्यतया यह 220 से. होता है.
vasundhara
Namaste nishaji,

Thanx for this recipe
isme doodh kab dalana he shayad dahi,tel,namak aur chini ke sath hi dalna hoga pls reply.

निशा:
वसुन्धरा, आटे लगाने के लिये दूध या पानी किसी को प्रयोग में लाया जा सकता है.
Neeti
Mam
bahut achhi aur tasty recipe thanksssssssssss
नियति
स्वादिस्ट रेसिपी