कुलचा - Kulcha Recipe

📅 9 फरवरी 2011 👁 8.8 लाख बार देखी गई 💬 136 कमेंट ★ 3.8 (12686)


कुलचे सामान्यतया तन्दूर में बनाये जाते हैं लेकिन आप इन्हें ओवन, कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव या तवे पर भी बना सकते हैं.  आप इन्हें आलू, पनीर भर कर भी बना सकते हैं या जब कुछ हल्का खाने का मन हो तो बिना कुछ भरे हुये नरम गरम प्लेन कुलचे खाने का मज़ा जो खाये वही जाने.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kulcha

  • मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
  • बेकिंग सोडा  - 1/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - 2टेबल स्पून
  • दही - 1/4 कप
  • नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)
  • कसूरी मैथी या हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ

विधि - How to make Kulcha

मैदा को किसी थाली या डोंगे में छान लीजिये.  मैदा के बीच में जगह बनाकर दही, नमक, चीनी, बेकिंग सोडा और तेल डाल कर, सारी चीजों को इसी जगह पर मिलने तक मिलाईये और अब मैदा में अच्छी तरह मिला लीजिये, आटे को गुनगुने पानी की सहायता से चपाती के आटे से भी नरम आटा गूथिये. आटे को अच्छी तरह से मसल कर, बार बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूथिये, आटे को एकदम चिकना कर लीजिये.

गुथे आटे में हाथ से चारों ओर तेल लगाइये और किसी गहरे प्याले में रखिये. प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर 4-5 घंटे के लिये रख दीजिये. गर्मी के दिनों में आटा 4-5 घंटे में और सर्दी के मौसम में आटे को 12-14 घंटे के लिये गरम जगह पर रखना होता है.  कुलचे का आटा फूल गया है, कुलचे बनाने के लिये आटा तैयार है, प्याले से टावल हटाइये और मैदा को फिर से हाथ से बिलकुल थोड़ी देर दबाकर कर चिकना कर लीजिये.

गुथे हुये आटे को बराबर के 8-10 भागों में बांट कर गोले बना दीजिये, या जितने बड़े कुलचे बनाने हो उतना आटा तोड़िये और लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, यदि तवा पर बना रहे तब तवा आग पर रख कर गरम कीजिये और तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. आटे का एक गोला उठाइये, बिलकुल कम सूखा मैदा लगाकर गोल कीजिये और बेलन की सहायता से 5-7 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटाई में बेलिये (जिनको प्रैक्टिस है वे कुलचे को हाथ पर थोड़ा तेल चुपड़ कर हथेली और उंगली की सहायता से बहुत ही अच्छी तरह बढ़ा लेते हैं).

बेले गये कुलचे के ऊपर आधा छोटी चम्मच कसूरी मैथी डाल कर हाथ से दबा कर लगा दीजिये, कसूरी मैथी की सतह को ऊपर करते हुये कुलचे को गरम तवे पर डालिये. ऊपर की तरफ बबल आने या फूलने के बाद पलट कलचा पलट दीजिये. निचली तरफ हल्की ब्राउन चित्ती आने पर ऊपर थोडा सा घी लगाइये, कुलचे को पलटिये, दूसरी तरफ भी थोड़ा सा घी लगाइये, कुलचे को दोनों ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिका हुआ कुलचा कैसरोल में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारे कुलचा इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

यदि आप कुलचा तुरन्त परोसना न चाहे और ओवन या तंदूर में कुलचा बना रहे हैं तब ओवन को 300 सेग्रे. पर या तंदूर को गरम कीजिये. ट्रे में तेल लगाकर चिकना करके, बेला गया कुलचा ट्रे में रखिये (एक साथ 2 कुलचे आ जाय तब 2 कुलचे रख लीजिये). ट्रे को ओवन में रखिये, 2 मिनिट में कुलचा पूरी तरह फूल जाता है, ये कच्चा नहीं रहता, आप इन्हैं इस तरह बनाकर रख सकते हैं और परसते समय फिर से तवा पर घी लगाकर सेक कर दे सकती हैं.

कुलचे को ओवन से निकालिये और उस पर घी लगाकर, मटर के छोले (Matar Chole) चटनी, दही या अचार के साथ परोसिये.

  • चार सदस्यो के लिये
  • समय - 50 मिनिट, आटा लगाने के लिये 10 मिनिट

Kulcha Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (12686 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (136)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jackychoithramjamnani
Like is Nisha madhuilka
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Jackychoithramjamnani
Aapki har dish lajwab hain
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Meenakshi
निशा जी,क्या ग्रिल माइक्रोवन में कुलचे बना सकते हैं अगर हा तो कैसे।
निशा: मीना़क्षी जी, इस मोड पर कुलचे अच्छे नहीं बनते हैं.
Sujata
Nisha ji thanks. Kabhi aap apna live programm rkhe taki hum bhi dekh sake. Shikh sake

निशा: सुजाता जी, बिलकुल मै कोशिश करूंगी.
Balwinder kaur
Nisha ji aap ki recipe ki jitni tarif ki. jai kam hai so much emaging

निशा: बलविंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti
nisha ji kulche and naan ko jis tandoor me bati banate h usme bhi bana sakte h kya ? plz reply
निशा: ज्योति जी, हां बाटी ओवन में कुलचा और नान अच्छे नहीं बनते हैं.
tarana
Its very nice to eat...thankyou

निशा: तराना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
parveen
Nisha ji ap yah batao ka kya ham tava pa bi isa bana sakta ha plz reply
निशा: परवीन जी, इन्हैं तवे पर बनाया जा सकता है.
manish patel
Your idea very nice & save to many!

निशा: मनीषा जी, धन्यवाद.
saloni sharma
Thanks for this recipe nisha mam, meri mom ko ye but pasand ayi

निशा: सलोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishu
mam mai readymade kulche use krna chahti hu muje ye btaeye kya inko butter lgakr hi sekna hota h refined oil ni use kr skte. sekne k liye ksi flame use kre..plzzz rpll mam

निशा: निशू जी, आप तेल का भी उपयोग कर सकते हैं.धीमी मीडियम आंच में सेकें.
Gagandeep kaur
I like culchs

निशा: गगनदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
usha
hello, shall i use eno powder in place of baking soda etc.

निशा: उषा जी, ईनो का यूज किया जा सकता हैं.
Athma Ram S G
one of the best cookery site. simple language and technic

निशा: आत्माराम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vishali
Mere ghar me induction he to kya me staff kulcha use par bana sakti hu. Aur induction par kulcha kese banate he please replay me.
udai raghav
aap n kulcha ki recipe in good way m bataae h .this type kulcha r in market.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Priyanka Garg
nice recipe

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dhoni sharma
Beautiful test
Apka kulcha bahut hi mazedar hai

निशा: धोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hina parmar
Beking soda or khane ke soda me kya fark hai

निशा: हिना जी, दोनों एक ही होते हैं
Nandini
I like panjabi kulcha..thnx fr recipe.
Jyoti verma
Hello mam,
thank u mam apki recipy padh kr hm bht kuch bnana sikhe .or hm apke jaise bht achi cook bnna chahte hai.plz btaye hm kaise bne

निशा: ज्योति जी, आप इसी तरह मेहनत और प्रेम से खाना बनाती रहें आपको सफलता अवश्य मिलेगी.
bulbul
I m ur big fan or recepi .bcho ko Khan me kuch psnd hi nhi data much aisi recepi btaiye .m..
निशा: बुलबुल,बच्चों के लिये वेबसाइट पर अनेक प्रकार की रेसिपी उपलब्ध है, आप उनसे पूंछे कि आप क्या खाओगे और उसे बच्चों के लिये अगर वे छोटे हैं3-8 साल तक, स्पेशल छोटे आकार की चीजें बनाकर, उनकी सुन्दर सी प्लेट में लगाकर दीजिये, बच्चे खाना अवश्य खायेंगे.
ankita
Aapki saari recepie bht ache tareeke se btayi gyi h. Aur bht achi bhi banti h......easy to understand...bht kuch seekha h aapse...thanks a lot

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
shikha dubey

Hello mem aapki recipe bhut easy hoti hai me pls btaiye ki kulche ke liye chole kese bnae jate hai...


निशा: शिखा जी, कुलचे के लिये काले चने के छोले बनाये जाते हैं, लेकिन आप इन्हैं भटूरे के साथ बनाये जाने वाले छोले के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
mona

Bina Dahi k ni bn skta ?


 


 

Neha

Tandoori roti recipe video plz


निशा: नेहा जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Neha

Paneer kulcha recipe video plz


निशा: नेहा मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Sonu

Hello nisha ji dahi ki jagah yeast ki mantra kya hogi kolcha mai

Sonu

Dahi ki jagh kya use kar skte hai


निशा: सोनू जी, दही की जगह आटे में यीस्ट डालकर भी आटा लगाया जा सकता है.
arsin

mam how to preheat microwave oven? i have godrej microvave..


निशा:अरसिन जी, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर ओवन का काम करता है, कन्वेक्सन मोड पर, रेसिपी के दिये हुये तापमान पर ओवन को सैट कीजिये और 4-5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, ओवन प्री हीट हो जाता है.