कुलचा - Kulcha Recipe

कुलचे सामान्यतया तन्दूर में बनाये जाते हैं लेकिन आप इन्हें ओवन, कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव या तवे पर भी बना सकते हैं. आप इन्हें आलू, पनीर भर कर भी बना सकते हैं या जब कुछ हल्का खाने का मन हो तो बिना कुछ भरे हुये नरम गरम प्लेन कुलचे खाने का मज़ा जो खाये वही जाने.
- Read this recipe in English - Kulcha Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kulcha
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- तेल - 2टेबल स्पून
- दही - 1/4 कप
- नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)
- कसूरी मैथी या हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Kulcha
मैदा को किसी थाली या डोंगे में छान लीजिये. मैदा के बीच में जगह बनाकर दही, नमक, चीनी, बेकिंग सोडा और तेल डाल कर, सारी चीजों को इसी जगह पर मिलने तक मिलाईये और अब मैदा में अच्छी तरह मिला लीजिये, आटे को गुनगुने पानी की सहायता से चपाती के आटे से भी नरम आटा गूथिये. आटे को अच्छी तरह से मसल कर, बार बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूथिये, आटे को एकदम चिकना कर लीजिये.
गुथे आटे में हाथ से चारों ओर तेल लगाइये और किसी गहरे प्याले में रखिये. प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर 4-5 घंटे के लिये रख दीजिये. गर्मी के दिनों में आटा 4-5 घंटे में और सर्दी के मौसम में आटे को 12-14 घंटे के लिये गरम जगह पर रखना होता है. कुलचे का आटा फूल गया है, कुलचे बनाने के लिये आटा तैयार है, प्याले से टावल हटाइये और मैदा को फिर से हाथ से बिलकुल थोड़ी देर दबाकर कर चिकना कर लीजिये.

गुथे हुये आटे को बराबर के 8-10 भागों में बांट कर गोले बना दीजिये, या जितने बड़े कुलचे बनाने हो उतना आटा तोड़िये और लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, यदि तवा पर बना रहे तब तवा आग पर रख कर गरम कीजिये और तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. आटे का एक गोला उठाइये, बिलकुल कम सूखा मैदा लगाकर गोल कीजिये और बेलन की सहायता से 5-7 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटाई में बेलिये (जिनको प्रैक्टिस है वे कुलचे को हाथ पर थोड़ा तेल चुपड़ कर हथेली और उंगली की सहायता से बहुत ही अच्छी तरह बढ़ा लेते हैं).
बेले गये कुलचे के ऊपर आधा छोटी चम्मच कसूरी मैथी डाल कर हाथ से दबा कर लगा दीजिये, कसूरी मैथी की सतह को ऊपर करते हुये कुलचे को गरम तवे पर डालिये. ऊपर की तरफ बबल आने या फूलने के बाद पलट कलचा पलट दीजिये. निचली तरफ हल्की ब्राउन चित्ती आने पर ऊपर थोडा सा घी लगाइये, कुलचे को पलटिये, दूसरी तरफ भी थोड़ा सा घी लगाइये, कुलचे को दोनों ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिका हुआ कुलचा कैसरोल में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारे कुलचा इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

यदि आप कुलचा तुरन्त परोसना न चाहे और ओवन या तंदूर में कुलचा बना रहे हैं तब ओवन को 300 सेग्रे. पर या तंदूर को गरम कीजिये. ट्रे में तेल लगाकर चिकना करके, बेला गया कुलचा ट्रे में रखिये (एक साथ 2 कुलचे आ जाय तब 2 कुलचे रख लीजिये). ट्रे को ओवन में रखिये, 2 मिनिट में कुलचा पूरी तरह फूल जाता है, ये कच्चा नहीं रहता, आप इन्हैं इस तरह बनाकर रख सकते हैं और परसते समय फिर से तवा पर घी लगाकर सेक कर दे सकती हैं.
कुलचे को ओवन से निकालिये और उस पर घी लगाकर, मटर के छोले (Matar Chole) चटनी, दही या अचार के साथ परोसिये.
- चार सदस्यो के लिये
- समय - 50 मिनिट, आटा लगाने के लिये 10 मिनिट
Kulcha Recipe video
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
THIS IS A NICE RECIPE. I LIKE IT. I WOULD LIKE TO THANK YOU FOR SUCH A NICE LIGHT RECIPE.
Thanks mam, i usually see ur site..... its very useful....... u have given receipein very simple way. Thankkksssss.
निशा: रोमी जी, , बहुत बहुत धन्यवाद.
meri shaadi ko six month hue h .n sasural m apni ek special position bnai h its because of you ma'am .. abhi kuch din baad meri mother in law ka bddy aane wala h ..m cake bnana chati hu plz ma'am microwave m cake kaise bnau ..plz write me & thank you soooo much
निशा: चारू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. वेबसाइट और चैनल पर माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर एपल स्पंज केक इन माइक्रोवेव लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: समरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dhanyawad bahut accha kulcha bana, aapki recipe idea se.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महाराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चेतना जी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा दोंनो अलग अलग है, वेबसाइट पर आर्टीकल भी इनके लिये, सर्च बटन पर बेकिंग पाउडर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Baking soda aur meetha soda (ie khane wala soda) ek hi cheez hai kya?
Thank you
निशा: शिखा ये दोंनो एक ही हैं.
निशा: अंबिका जी, आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी होगी, कभी सम्भव हुआ तो अवश्य मिलूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Baking soda or mitha soda is me kya difference h.
Thanks.
निशा: मनीष जी, बेव साइट पर दिये हुये सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर आप इसे सर्च कर सकते हैं, इसके बारे में अच्छा आर्टीकल दिया हुआ है.
निशा: रीता, आटे को गूथ कर पहले बाहर ही 2-3 घंटे के लिये रख दीजिये इसके बाद ढककर फ्रिज में रखिये और सुबह थोड़ी देर पहले निकाल कर कुलचे बना लीजिये.
mujhey kulcha sunday ko breakfast mein banana ha to uska aata main saturday evening mein ready karka night mein freege mein rakhu ya fir bahar towel mein cover karka rakhu.kunki summer ka time ha kahin night mein kulcha ka aata kharab to nahi hoga pls help.
निशा: रीता आप सही सोच रही हैं, आप आटे को लगाकर रख दीजिये, फूलने के बाद आटे को फ्रिज में रखा जा सकता है और बनाने से 1/2 घंटे पहले फ्रिज से निकाल कर यूज किया जा सकता है.
निशा; प्रियंका जी हां किया जा सकता है.
निशा: अपूर्वा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kulche ko 4-5 hrs. ke liye Dhoop me rakhna jaruri hota h kya
Instant Kulche banye to
Plz Reply Fast
निशा: दिव्यान्श जी, आटे को फरमेन्ट करने के लिये गरम जगह पर रखा जाता है, जिसे कुलचे फूले स्पंजी बहुत अच्छे बनते हैं.
निशा:अलिशा, कुलचे पंजाबी डिश है, इन्हैं पंजाबी कुलचे या कुलचे या कुलचे जो आप चाहें कह सकती हैं.
निशा: स्वेता जी, इसके लिये आटे गूथते समय दही ही डाला जाता है, खाजा की रेसिपी के लिये मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अलिशा जी इसमें दही का यूज किया जाता है.