कुलचा - Kulcha Recipe

कुलचे सामान्यतया तन्दूर में बनाये जाते हैं लेकिन आप इन्हें ओवन, कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव या तवे पर भी बना सकते हैं. आप इन्हें आलू, पनीर भर कर भी बना सकते हैं या जब कुछ हल्का खाने का मन हो तो बिना कुछ भरे हुये नरम गरम प्लेन कुलचे खाने का मज़ा जो खाये वही जाने.
- Read this recipe in English - Kulcha Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kulcha
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- तेल - 2टेबल स्पून
- दही - 1/4 कप
- नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)
- कसूरी मैथी या हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Kulcha
मैदा को किसी थाली या डोंगे में छान लीजिये. मैदा के बीच में जगह बनाकर दही, नमक, चीनी, बेकिंग सोडा और तेल डाल कर, सारी चीजों को इसी जगह पर मिलने तक मिलाईये और अब मैदा में अच्छी तरह मिला लीजिये, आटे को गुनगुने पानी की सहायता से चपाती के आटे से भी नरम आटा गूथिये. आटे को अच्छी तरह से मसल कर, बार बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूथिये, आटे को एकदम चिकना कर लीजिये.
गुथे आटे में हाथ से चारों ओर तेल लगाइये और किसी गहरे प्याले में रखिये. प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर 4-5 घंटे के लिये रख दीजिये. गर्मी के दिनों में आटा 4-5 घंटे में और सर्दी के मौसम में आटे को 12-14 घंटे के लिये गरम जगह पर रखना होता है. कुलचे का आटा फूल गया है, कुलचे बनाने के लिये आटा तैयार है, प्याले से टावल हटाइये और मैदा को फिर से हाथ से बिलकुल थोड़ी देर दबाकर कर चिकना कर लीजिये.

गुथे हुये आटे को बराबर के 8-10 भागों में बांट कर गोले बना दीजिये, या जितने बड़े कुलचे बनाने हो उतना आटा तोड़िये और लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, यदि तवा पर बना रहे तब तवा आग पर रख कर गरम कीजिये और तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. आटे का एक गोला उठाइये, बिलकुल कम सूखा मैदा लगाकर गोल कीजिये और बेलन की सहायता से 5-7 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटाई में बेलिये (जिनको प्रैक्टिस है वे कुलचे को हाथ पर थोड़ा तेल चुपड़ कर हथेली और उंगली की सहायता से बहुत ही अच्छी तरह बढ़ा लेते हैं).
बेले गये कुलचे के ऊपर आधा छोटी चम्मच कसूरी मैथी डाल कर हाथ से दबा कर लगा दीजिये, कसूरी मैथी की सतह को ऊपर करते हुये कुलचे को गरम तवे पर डालिये. ऊपर की तरफ बबल आने या फूलने के बाद पलट कलचा पलट दीजिये. निचली तरफ हल्की ब्राउन चित्ती आने पर ऊपर थोडा सा घी लगाइये, कुलचे को पलटिये, दूसरी तरफ भी थोड़ा सा घी लगाइये, कुलचे को दोनों ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिका हुआ कुलचा कैसरोल में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारे कुलचा इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

यदि आप कुलचा तुरन्त परोसना न चाहे और ओवन या तंदूर में कुलचा बना रहे हैं तब ओवन को 300 सेग्रे. पर या तंदूर को गरम कीजिये. ट्रे में तेल लगाकर चिकना करके, बेला गया कुलचा ट्रे में रखिये (एक साथ 2 कुलचे आ जाय तब 2 कुलचे रख लीजिये). ट्रे को ओवन में रखिये, 2 मिनिट में कुलचा पूरी तरह फूल जाता है, ये कच्चा नहीं रहता, आप इन्हैं इस तरह बनाकर रख सकते हैं और परसते समय फिर से तवा पर घी लगाकर सेक कर दे सकती हैं.
कुलचे को ओवन से निकालिये और उस पर घी लगाकर, मटर के छोले (Matar Chole) चटनी, दही या अचार के साथ परोसिये.
- चार सदस्यो के लिये
- समय - 50 मिनिट, आटा लगाने के लिये 10 मिनिट
Kulcha Recipe video
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
dahi na ho to kaya nibu ka prayog kar sakte hai
निशा: अतुल, नीबू डाल सकते हैं, इतने आटे में 2 छोटे चम्मच नीबू के रस के पर्याप्त है.
निशा: रतन, लगभग एक जैसे ही है, लेकिन सादा नान को ओवल आकार में बनाया जाता है, जब कि कुलचा गोल होते हैं, बटर नान में बटर की परत लगाकर बनाया जाते हैं, जब कि कुलचा में स्टफिंग भर कर बनाया जाता है, धन्यवाद.
निशा: सोनक जी हां बेकिंग सोडा और खाने वाला सोडा एक ही हैं.
निशा: सोनक जी, अगर आप दही नहीं डालना चाहती तो नीबू का रस डाल सकती है, 2 छोटी चम्मच नीबू का रस डाला जा सकता है.
निशा: पूनम, नान और तंदूरी रोटी माइक्रोवेव के कन्वेक्सन में अच्छे नहीं बनते है.
Aapki site bhot achhi h maine esse bhot kuch banana sikha h n mere pati dev b esse bhi bhot happy h qki unhe bhot kuchh new khane ko milta h wo b ghar pr hi..
Nisha ji pls mujhe kulche wale chhole banane ki recipe bta dijiye.
Thank u nisha ji.
निशा: सुमन, कुलचे के लिये मटर के छोले और काले चने के छोले 2 तरह के बनते हैं, आप किस छोले के लिये कह रही हैं?
निशा: शालिनी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निष्ठा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा, वेबसाइट पर कई तरीके के पेन केक रैसिपी अपलब्द हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
namaste can u please tell how to prepare aaloo kulche in oven?
निशा: अन्जू जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
We used to eat it on roadside....here in canada i am really missing it
Please share it...thanx
निशा: सेम, वह मटर के छोले होते हैं.
निशा: ज्योति, वीडियो में देखिये, हमने तवे पर कुलचा बनाना बताया है.
40 logo ke liye kulche banane ke liye kitne maide ki jaroorat hogi. agar per person 4 kulche ka hisab ho to............pls mam reply soon.......
निशा: शिवानी, 2.5 -3 कि.ग्राम मैदा ले सकते हैं, खाने और भी कुछ रहता ही है.
Can v prepare Kulchas in advance and if v serve them to the guests later on just by heating them on tawa?? Will they remain soft like before??
Thanks & Regards!
निशा: शीतल, आप थोड़ा कम बेक किया हुआ कुलचा पहले बना कर रख सकतीं है. बस कुलचा जैसे ही फूल जाये इसे निकाल लीजिये और बाद में तवे पर गर्म करके परोस लें
निशा: रेखा, कुलचा कन्वेक्शन मोड पर बेक किये जाते हैं
निशा: रेखा, समोसा रैसिपी और उसका वीडियो देखिये, वीडियो में हमने समोसा फोल्ड करके बताया है, आप कर लेंगी.