बघारे बैगन - Baghare Baingan Recipe


चाहे आप बैंगन की सब्जी पसन्द करते हों या नहीं लेकिन मूंगफली, तिल ,नारियल और खड़े मसालों की ग्रेवी में महकते स्वादिष्ट हैदराबादी बघारे बैंगन (Bagara Baingan) आपको बहुत पसन्द आयेंगे.

Read - Baghare Baingan Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bagara Baingan

  • बैंगन - 500 ग्राम 
  • मूंगफली के भुने छिले दाने - 2 टेबल स्पून
  • तिल - 2 टेबल स्पून
  • खसखस - 2 टेबल स्पून 
  • नारियल पाउडर - 2 टेबल स्पून 
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ) 
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच 
  • इमली पल्प - 2 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - सब्जी बनाने और बैंगन तलने के लिए

विधि - How to make Baghare Baingan

कढ़ाही में तिल डालकर हल्का सा ब्राउन और चटखने तक भून लीजिये.  खसखस के दाने भी साथ में डालकर भून लीजिए. दोनों के भुनने के बाद, नारियल पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए.   

इन मसालों को मूंगफली के दानों के साथ मिक्सी में पीस लीजिए. 

बैंगन के डंठल काटकर हटा दीजिए. फिर, बैंगन को नीचे की तरफ से इस तरह 2 कट लगाइये कि बैंगन डंठल की ओर से जुड़े रहें. 




बैंगन तलिए

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. इसमें बैंगन डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए. इन्हें 70% ही तलें. तले हुए बैंगन को प्लेट में निकालकर किसी प्लेट में रख लीजिये. 

कढ़ाही में 3 टेबल स्पून तेल डालिए. गरम तेल में हींग जीरा डाल दीजिए. जीरा तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद, पिसा हुआ मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न दिखने लगे. 

मसाला भुन जाने के बाद, इसमें 1 कप पानी डाल दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला और इमली का पल्प  डालकर लगातार चलाते रहिए. इसके बाद, बैंगन डालकर मिक्स कीजिए और सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 10 मिनिट तक पकने दीजिए ताकि बैंगन के अन्दर सारे मसाले का स्वाद भर जाय.

बैंगन की सब्जी पकने पर इसमें हरा धनिया डाल दीजिए. बघारे बैंगन (Baghare Baingan) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये. इस सब्जी को चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त

Baghare Baingan Recipe video

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 01 June, 2017 05:45:14 PM Kumara Lakshmi Yanamandra

    Super recipe
    निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 16 September, 2016 07:10:18 AM Rakesh Kumar

    Awesome nice recepie
    निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 10 June, 2016 04:45:25 AM Kalpana

    I have tried this it came out really good.Thank you Nisha Mam.
    निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 09 June, 2016 05:46:29 AM nanci kattar

    nisha ji aapki har recipe like hi mujhe
    निशा: नैन्सी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 29 April, 2016 02:38:07 AM neha yadav

    nisha ji m apki dishish roj padti hu..kya ap mujhe bta sakti hai ki m apne husband ke liye acchi dish kaise banau jo zada oily na ho or healty ho kuki woh oily khana bilkul ni khate or m har sunday unke liye kuch spcial banati hu plz mujhe btaye..thank you
    निशा: नेहा जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ऎसी बहुत सी रैसिपी देख सकती हैं.

  6. 05 March, 2016 06:13:50 PM Archana

    Nisha g namaste Baghare baigan mai kachcha nariyal dala jata hai ya sukha nariyal
    निशा: अर्चना जी, इसमें सूखा नारियल का उपयोग किया गया है.

  7. 07 February, 2016 10:46:39 PM rajput sujata

    Nice dish mam
    निशा: सुजाता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 29 January, 2016 02:29:14 AM akansha

    maam awesome recipe
    निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 12 April, 2015 08:35:23 PM Seema choudhary

    Kya bde bengan yuj kar sakti hu
    निशा: सीमा जी, इसके लिये छोटे बैगन ही चाहिये होंगे.

  10. 18 February, 2015 08:52:18 AM shama farheen

    Mam agar sabji me imli zyaada ho jae tho covering ke liye kya kare plz rply
    निशा: शमा जी, थोड़ी लाल मिर्च और गरम मसाला डाले तो खटाई कम हो सकती है, और उबाले हुये आलू भी इसमें मिलाकर खट्टापन कम किया जा सकता है.