लौकी की मुठिया - Doodhi Muthia Recipe - Lauki Nu Muthia Recipe

लौकी की मुठिया (Lauki nu Muthia) कम तेल से बनी, भाप में पकाकर बनाई गई स्वादिष्ट और पौष्टिक गुजराती डिश है. सुबह के नाश्ते में या शाम को स्नैक्स में आपको यह अवश्य पसंद आयेगी
Read this post in English - Doodhi Muthia Recipe
आवश्यक सामग्री Ingredients for Lauki nu Muthia
मुठिया बनाने के लिये आटा लगायें
- लौकी - 2 कप (कद्दूकस की हुई)
- गेहूं का आटा - 125 ग्राम (1 कप )
- सूजी - 100 ग्राम (3/4 कप)
- बेसन - 100 ग्राम (3/4 कप)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
तड़के के लिए
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- राई - 1 छोटी चम्मच
- तिल - 1 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- हींग - 2-3 पिंच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू - 1 नीबू का रस या आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून(बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Luki ki Muthia
कद्दूकस की हुई लौकी से पानी निचोड़ कर अलग रख लीजिये. यदि आटा लगाते समय पानी की आवश्यकता हो तो लौकी से निकला पानी को मिलाने के काम में ले लेंगे.

हरी मिर्च - धोइये और बारीक काट लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये.
किसी बर्तन में आटा, सूजी और बेसन छान कर निकाल लीजिये, कद्दूकस की गई लौकी और दी गई सारी सामग्री मिला कर चपाती के आटे जैसा मुलायम आटा गूथ लीजिये, अगर आवश्यकता हो तब लौकी से निकला हुआ जूस डालकर मिलाइये. गुथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.
हाथ पर तेल लगाकर आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़िये और बेलनाकार मुठिया बनाइये, सारे आटे से इसी प्रकार की सारी मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिये. अब मुठिया को पकाना है.
आप इन मुठिया को मोमोज बनाने के बर्तन में, या इडली स्टैन्ड में या किसी भी बर्तन में पानी भरकर स्टैन्ड रखकर, छलनी में मुठिया रख कर पानी के बर्तन को ढककर भाप से पका सकते हैं, लौकी की मुठिया को भाप में लगभग 25 - 30 मिनिट पका लीजिये (टैस्ट के लिये कि मुठिया पक गये है आप मुठिया के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, यदि चाकू से आटा नहीं चिपकता तो मुठिया पक गये हैं). आग बन्द कर दीजिये.
लौकी की मुठिया थोड़ी ठंडी होने पर आधा इंच मोटे टुकड़े में काट लीजिये. अब इन टुकड़ों को तड़का लगाना है.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, राई, तिल, करी पत्ता और हींग डाल दीजिये, जीरा राई तड़्कने के बाद, कटे हुये मुठिया डालिये, नमक, नीबू का रस और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और 5-6 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये.
लौकी की मुठिया तैयार है. गरमा गरम लौकी की मुठिया, हरे धनिये या पोदीना की चटनी के साथ खाइये.
इसी प्रकार से आटे में मैथी, पालक या पत्तागोभी मिला कर मैथी मुठिया (Methi Ki Muthia), पालक मुठिया (Palak Ki Muthia) और पत्ता गोभी मुठिया बनाये जाते हैं.
- 4 -6 सदस्यों के लिये
- समय - 50 मिनिट
Doodhi Muthia Recipe video
कमेंट (120)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
MUTHIYA WERE HARD and gooey.
निशा: सरला जी, आपके इन प्रशंसा से भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
And good tasty
निशा: तरनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद, और आभार
निशा: सचिन जी, सूजी नहीं डालना चाहते तो न डालें, सूजी से मुठीया में अच्छा स्वाद और टेक्स्चर आता है, मोटा पिसा आटा लेलें, फिर बिना सूजी के मुठिया बनायें, मुठिया अच्छी बनेंगी.
निशा: पायल जी, इन्हैं भाप में अच्छी तरह पकने दें, और इसके लिये इसका वीडियो भी देख लें, आप बहुत अच्छी लौकी मुठिया बनायेंगे.
निशा: हर्षदा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं कोशिश करूंगी.
निशा: भावना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परमीत जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए आप दोनों का बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वाहिदा जी, इसे इतनी आंच पर पकाना है कि पानी में अच्छी भाप बनती रहे.
निशा: अश्विनी जी, लौकी मुठिया को दुधी मुठिया भी कहते हैं.
निशा: मुकेश जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशु जी, आटे में सूजी और बेसन दोनों ही आटे की मात्रा के 80 प्रतिशत मिक्स करना है, यानिकि 125 ग्राम आटे में 100 ग्राम बेसन और 100 ग्राम ही सूजी मिलानी है.
निशा: जौन जी, खाना बिना प्याज के ही बनाती हूँ, मुझे पसन्द है ये.
निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, मक्के का आटा डाला जा सकता है, मुठिया अलग स्वाद में अच्छे बनेंगें, अगर आप मक्के का आटा पसंद करते हैं तो आपको मक्के के आटे वाले मुठिया अधिक पसन्द आयेंगे और मक्के के आटे का स्वाद नहीं पसन्द करते तब आपको सुजी वाले मुठिया अधिक पसन्द आयेंगे.
निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जेनीका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
agar hm iski sabji banana chahe to kaise banaenge??
निशा: ज्योति जी, आप इसकी सब्जी बना सकती है, ग्रेवी अपनी मन पसन्द की बनायें बिलकुल उसी तरह जिस तरह कोफ्ते के लिये बनाते हैं, और ग्रेवी में कटे मुठिया के टुकड़े डालें और 2 मिनिट पकायें, सब्जी तैयार है.
निशा: रिंकू जी, दोंनो चीजों को भाप में पकाया है, लेकिन तरीका अलग अलग है, इसलिये इनके स्वाद और टेक्सचर भी अलग है. ढोकला की तरह पकाने के लिये बैटर बनाना होगा, और वह इस तरह का नहीं ढोकला की तरह ही बनेगा.
निशा: रतना जी, हां एसा किया जा सकता है.
निशा: अरुना जी, मुठिया को भाप में पकाया जाता है, इसे माइक्रोवेव में मैं बनाकर ट्राई करूंगी, धन्यवाद.
निशा: मीना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हैं.
निशा: विद्दा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.