लौकी की मुठिया - Doodhi Muthia Recipe - Lauki Nu Muthia Recipe

लौकी की मुठिया (Lauki nu Muthia) कम तेल से बनी, भाप में पकाकर बनाई गई स्वादिष्ट और पौष्टिक गुजराती डिश है. सुबह के नाश्ते में या शाम को स्नैक्स में आपको यह अवश्य पसंद आयेगी
Read this post in English - Doodhi Muthia Recipe
आवश्यक सामग्री Ingredients for Lauki nu Muthia
मुठिया बनाने के लिये आटा लगायें
- लौकी - 2 कप (कद्दूकस की हुई)
- गेहूं का आटा - 125 ग्राम (1 कप )
- सूजी - 100 ग्राम (3/4 कप)
- बेसन - 100 ग्राम (3/4 कप)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
तड़के के लिए
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- राई - 1 छोटी चम्मच
- तिल - 1 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- हींग - 2-3 पिंच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू - 1 नीबू का रस या आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून(बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Luki ki Muthia
कद्दूकस की हुई लौकी से पानी निचोड़ कर अलग रख लीजिये. यदि आटा लगाते समय पानी की आवश्यकता हो तो लौकी से निकला पानी को मिलाने के काम में ले लेंगे.

हरी मिर्च - धोइये और बारीक काट लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये.
किसी बर्तन में आटा, सूजी और बेसन छान कर निकाल लीजिये, कद्दूकस की गई लौकी और दी गई सारी सामग्री मिला कर चपाती के आटे जैसा मुलायम आटा गूथ लीजिये, अगर आवश्यकता हो तब लौकी से निकला हुआ जूस डालकर मिलाइये. गुथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.
हाथ पर तेल लगाकर आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़िये और बेलनाकार मुठिया बनाइये, सारे आटे से इसी प्रकार की सारी मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिये. अब मुठिया को पकाना है.
आप इन मुठिया को मोमोज बनाने के बर्तन में, या इडली स्टैन्ड में या किसी भी बर्तन में पानी भरकर स्टैन्ड रखकर, छलनी में मुठिया रख कर पानी के बर्तन को ढककर भाप से पका सकते हैं, लौकी की मुठिया को भाप में लगभग 25 - 30 मिनिट पका लीजिये (टैस्ट के लिये कि मुठिया पक गये है आप मुठिया के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, यदि चाकू से आटा नहीं चिपकता तो मुठिया पक गये हैं). आग बन्द कर दीजिये.
लौकी की मुठिया थोड़ी ठंडी होने पर आधा इंच मोटे टुकड़े में काट लीजिये. अब इन टुकड़ों को तड़का लगाना है.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, राई, तिल, करी पत्ता और हींग डाल दीजिये, जीरा राई तड़्कने के बाद, कटे हुये मुठिया डालिये, नमक, नीबू का रस और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और 5-6 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये.
लौकी की मुठिया तैयार है. गरमा गरम लौकी की मुठिया, हरे धनिये या पोदीना की चटनी के साथ खाइये.
इसी प्रकार से आटे में मैथी, पालक या पत्तागोभी मिला कर मैथी मुठिया (Methi Ki Muthia), पालक मुठिया (Palak Ki Muthia) और पत्ता गोभी मुठिया बनाये जाते हैं.
- 4 -6 सदस्यों के लिये
- समय - 50 मिनिट
Doodhi Muthia Recipe video
कमेंट (120)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mutiya is great . nisha ji thanks for this Kindly update me these type of receipe taste bhi health bhi
Thanks a lot
And in coming days, I'll definitely try other dishes as well. Gr8 Thanks!
मुझे आप की यह रेसिपी बहोत अछि लगी थंक्स.
nishmadhulika this is nice websites & dishes
Can u send me kerry kut recipe with rice
plz soon
nishmadhulika this is nice websites & dishes
Can u send me kerry kut recipe with rice
plz soon
mai steam k liye pressure cooker use kar sakti hu kya? or kaise karna padega plz tell me.
निशा: अवश्य कर सकतीं हैं शिल्पा लेकिन मुठिया स्टीम देते समय इसे पानी से अलग सैपरेटस या छलनी के लगाकर रखिये. ताकि मुठिया के चारो ओर सिर्फ भाप लगे और पानी नहीं. दूसरे प्रेशर कुकर के ऊपर सीटी मत लगाईये.
निशा: अंकिता, खाना सोडा की ईनो साल्ट डाल सकती हैं, इन सब के बिना भी लौकी मुठिया बना सकते हैं.
निशा: शारदा, जी हां बिलकुल लगाइये.
निशा: अदिति, बिलकुल जरूरी नहीं है.
i will try....
dish was very tasty but can u sugest me ki isko thoda liquid rakh na ho toh kya karna chahiye
निशा: माधवी, तेल में जीरा, राई, तिल और करी पत्ता भूनने के बाद, एक कप पानी डाल दीजिये, एक टेबल स्पून ग्रीन चिल्ली सास, नीबू का रस और स्वादानुसार नमक डालिये, पानी में उबाल आने के बाद, कटे हुये मुठिया डालिये, 2 मिनिट तक कलछी से चलाते हुये भूनिये, आपको अपनी पसन्द के मुठिया तैयार हो जायेंगे..
Thanks
Kiran
One query.
khane vala soda aur eno salt same hote hein kya?
regards,
निशा: ऊषा, दोनों अलग है. इनो साल्ट में लगभग आधा बेकिंग ही सोडा होता है. शेष अन्य तत्व
ek request hai?
kya aap surti ghari & locho banana batayenge.
or dusra kathiyavadi chapdi tavo batayenge.
par pakana hai kya..?
pls reply..
निशा: नेहा, आग मीडियम और इतनी तेज रहे कि पानी में भाप बनती रहनी चाहिये.
निशा: सही है अनु, हम तो हमेशा मुठिया थोडी अधिक बना लेते हैं और दूसरे दिन तरी बनाकर मुठिया के पीस डाल देते हैं. वाकई बहुत स्वादिष्ट लगती है.