लौकी की मुठिया - Doodhi Muthia Recipe - Lauki Nu Muthia Recipe

लौकी की मुठिया (Lauki nu Muthia) कम तेल से बनी, भाप में पकाकर बनाई गई स्वादिष्ट और पौष्टिक गुजराती डिश है. सुबह के नाश्ते में या शाम को स्नैक्स में आपको यह अवश्य पसंद आयेगी
Read this post in English - Doodhi Muthia Recipe
आवश्यक सामग्री Ingredients for Lauki nu Muthia
मुठिया बनाने के लिये आटा लगायें
- लौकी - 2 कप (कद्दूकस की हुई)
- गेहूं का आटा - 125 ग्राम (1 कप )
- सूजी - 100 ग्राम (3/4 कप)
- बेसन - 100 ग्राम (3/4 कप)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
तड़के के लिए
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- राई - 1 छोटी चम्मच
- तिल - 1 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- हींग - 2-3 पिंच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू - 1 नीबू का रस या आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून(बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Luki ki Muthia
कद्दूकस की हुई लौकी से पानी निचोड़ कर अलग रख लीजिये. यदि आटा लगाते समय पानी की आवश्यकता हो तो लौकी से निकला पानी को मिलाने के काम में ले लेंगे.

हरी मिर्च - धोइये और बारीक काट लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये.
किसी बर्तन में आटा, सूजी और बेसन छान कर निकाल लीजिये, कद्दूकस की गई लौकी और दी गई सारी सामग्री मिला कर चपाती के आटे जैसा मुलायम आटा गूथ लीजिये, अगर आवश्यकता हो तब लौकी से निकला हुआ जूस डालकर मिलाइये. गुथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.
हाथ पर तेल लगाकर आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़िये और बेलनाकार मुठिया बनाइये, सारे आटे से इसी प्रकार की सारी मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिये. अब मुठिया को पकाना है.
आप इन मुठिया को मोमोज बनाने के बर्तन में, या इडली स्टैन्ड में या किसी भी बर्तन में पानी भरकर स्टैन्ड रखकर, छलनी में मुठिया रख कर पानी के बर्तन को ढककर भाप से पका सकते हैं, लौकी की मुठिया को भाप में लगभग 25 - 30 मिनिट पका लीजिये (टैस्ट के लिये कि मुठिया पक गये है आप मुठिया के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, यदि चाकू से आटा नहीं चिपकता तो मुठिया पक गये हैं). आग बन्द कर दीजिये.
लौकी की मुठिया थोड़ी ठंडी होने पर आधा इंच मोटे टुकड़े में काट लीजिये. अब इन टुकड़ों को तड़का लगाना है.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, राई, तिल, करी पत्ता और हींग डाल दीजिये, जीरा राई तड़्कने के बाद, कटे हुये मुठिया डालिये, नमक, नीबू का रस और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और 5-6 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये.
लौकी की मुठिया तैयार है. गरमा गरम लौकी की मुठिया, हरे धनिये या पोदीना की चटनी के साथ खाइये.
इसी प्रकार से आटे में मैथी, पालक या पत्तागोभी मिला कर मैथी मुठिया (Methi Ki Muthia), पालक मुठिया (Palak Ki Muthia) और पत्ता गोभी मुठिया बनाये जाते हैं.
- 4 -6 सदस्यों के लिये
- समय - 50 मिनिट
Doodhi Muthia Recipe video
कमेंट (120)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंकिता जी, बेकिंग सोडा या ईनो कुछ भी डाला जा सकता है, इससे मुठिया, नरम बनती है. बिना इसे डाले वह सख्त बनेंगी.
निशा: दिशा, जी हां बेकिंग सोडा ही खाने का सोडा होता है.
निशा: लेखनी जी हां, सोडा डाला जा सकता है.
Thanks!
Priyanka
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनू, ओवन का तापमान सैट कीजिये और 4-5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये ओवन प्रीहीट होकर तैयार हो जाता है.
निशा; रितु, जी ये मुठिया तो गरम गरम खाई जाती है, अगर बच जाय तो फ्रिज में रख दीजिये और गरम करके दूसरे दिन खाने के काम में ले लीजिये.
निशा: आर्ची, लौकी की मुठिया में कड़वी कोई चीज नहीं है, और इन्हैं भाप में पकाया गया है तो जल तो सकती ही नहीं हैं, कभी कभी लौकी कड़वी निकल जाती है, हो सकता लौकी कड़वी हो.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश वह आटा सूजी के साथ मिलाकर गूथा गया है, धन्यवाद.
nisha ji muje pregnancy me khane k liye halthe ya jyada masala na ho kya esi receipe bata sakti he?
निशा: रश्मि, प्रेग्नेन्सी के समय ताजा बना हुआ खाना लीजिये, मेरी वेबसाइट पर पर सादा और कम मसाले का खाना ही ज्यादा है, वह अपनी पसन्द का आप देख सकती हैं, साथ फल और दूध भी लेती रहें, धन्यवाद.
निशा: चित्रा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Sahi ki galat?
निशा: रुपिन्दर, हमने मुठिया के ढोह में उसे सोफ्ट बनाने के लिये सब कुछ डाला है, आटे को थोड़ा सोफ्ट गूथे, मुठिया साफ्ट बनेंगी.
निशा: अनु, चीनी अगर आप चाहें तो डालें और नहीं चाहें तो नहीं डालें, अगर कम तीखा बनाना है तो लाल मिर्च छोड़ी जा सकती है, हमने रैसिपी को एडिट कर दिया है, अब आपको रैसिपी में प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: शैलजा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा, लौकी तो प्रिगनेन्ट लेडी के लिये लाभदायक है.
what is chauni mentioned in lauki muthiya recipe
thank you so much for such a good recipie please lauki ki sabzi ki recipie batayie na. i m waiting for you reply
निशा: कनु, बहुत बहुत धन्यवाद, लौकी की सब्जी बनाने की मैं कोशिश करूंगी.