लौकी की मुठिया - Doodhi Muthia Recipe - Lauki Nu Muthia Recipe

लौकी की मुठिया (Lauki nu Muthia) कम तेल से बनी, भाप में पकाकर बनाई गई स्वादिष्ट और पौष्टिक गुजराती डिश है. सुबह के नाश्ते में या शाम को स्नैक्स में आपको यह अवश्य पसंद आयेगी
Read this post in English - Doodhi Muthia Recipe
आवश्यक सामग्री Ingredients for Lauki nu Muthia
मुठिया बनाने के लिये आटा लगायें
- लौकी - 2 कप (कद्दूकस की हुई)
- गेहूं का आटा - 125 ग्राम (1 कप )
- सूजी - 100 ग्राम (3/4 कप)
- बेसन - 100 ग्राम (3/4 कप)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
तड़के के लिए
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- राई - 1 छोटी चम्मच
- तिल - 1 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- हींग - 2-3 पिंच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू - 1 नीबू का रस या आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून(बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Luki ki Muthia
कद्दूकस की हुई लौकी से पानी निचोड़ कर अलग रख लीजिये. यदि आटा लगाते समय पानी की आवश्यकता हो तो लौकी से निकला पानी को मिलाने के काम में ले लेंगे.

हरी मिर्च - धोइये और बारीक काट लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये.
किसी बर्तन में आटा, सूजी और बेसन छान कर निकाल लीजिये, कद्दूकस की गई लौकी और दी गई सारी सामग्री मिला कर चपाती के आटे जैसा मुलायम आटा गूथ लीजिये, अगर आवश्यकता हो तब लौकी से निकला हुआ जूस डालकर मिलाइये. गुथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.
हाथ पर तेल लगाकर आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़िये और बेलनाकार मुठिया बनाइये, सारे आटे से इसी प्रकार की सारी मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिये. अब मुठिया को पकाना है.
आप इन मुठिया को मोमोज बनाने के बर्तन में, या इडली स्टैन्ड में या किसी भी बर्तन में पानी भरकर स्टैन्ड रखकर, छलनी में मुठिया रख कर पानी के बर्तन को ढककर भाप से पका सकते हैं, लौकी की मुठिया को भाप में लगभग 25 - 30 मिनिट पका लीजिये (टैस्ट के लिये कि मुठिया पक गये है आप मुठिया के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखिये, यदि चाकू से आटा नहीं चिपकता तो मुठिया पक गये हैं). आग बन्द कर दीजिये.
लौकी की मुठिया थोड़ी ठंडी होने पर आधा इंच मोटे टुकड़े में काट लीजिये. अब इन टुकड़ों को तड़का लगाना है.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, राई, तिल, करी पत्ता और हींग डाल दीजिये, जीरा राई तड़्कने के बाद, कटे हुये मुठिया डालिये, नमक, नीबू का रस और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और 5-6 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये.
लौकी की मुठिया तैयार है. गरमा गरम लौकी की मुठिया, हरे धनिये या पोदीना की चटनी के साथ खाइये.
इसी प्रकार से आटे में मैथी, पालक या पत्तागोभी मिला कर मैथी मुठिया (Methi Ki Muthia), पालक मुठिया (Palak Ki Muthia) और पत्ता गोभी मुठिया बनाये जाते हैं.
- 4 -6 सदस्यों के लिये
- समय - 50 मिनिट
Doodhi Muthia Recipe video
कमेंट (120)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद.
please reply! I will wait. Thank you!
निशा: इंदरा, आप बना सकती हैं.
निशा: जी हां अवश्य लिखूंगी.
r u gujrati??? i am gujrati . so i m excited to learn more n more gujju dishes in prominent way...
निशा: शामभवी मैं ज्यादा से ज्यादा लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: शामभवी, मैं कोशिश करूंगी.
really this is very testy rrecipe, Thanks
good day...
निशा: मैं अवश्य कोशिश करुंगी
निशा: शामभवी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: शामभवी, माइक्रोवेव, कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह काम करता है, प्रीहीट करने के लिये माइक्रोवेव को 200 डि.से. पर सैट कीजिये,माइक्रोवेव को ओन कर दीजिये, अगर वह ओटोमेटिक प्रीहीट होता है, तब वह हीट होकर बन्द हो जायेगा और ओटोमेटिक नहीं है, तब माइक्रोवेव को 200 डि.से. पर सैट कीजिये और 5 मिनिट के लिये समय सैट कीजिये, माइक्रोवेव को ओन कर दीजिये, माइक्रोवेव हीट हो जायेगा, अब आप जो भी खाना पकाना चाहते हैं, उसे उसके समय के अनुसार सैट करके बनने रखिये.
lauki ki muthiya is very tasty and healthy. Thanks !!
I love your Lauki ki Muthia & Lauki Muthia Curry recipe a lot...
Thanks for sharing your great experience with us.
Can you tell me shall I put hi heat or medium heat while I steaming Muthiya ?
निशा: धारा, हीट बहुत ज्यादा तेज नहीं होनी चाहिये, लेकिन इतनी तेज हो कि पानी में अच्छी तरह भाप बनती रहे, धन्यवाद.
Aapke jawaab ka shukriya :)
निशा: आप चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा भी कर सकतीं हैं
Shraddha
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद, मैं बहुत जल्दी इसे लिखने की कोशिश करूंगी
Kal Sunday ko maine ye reciepe banai bahoot achchhi bani...dhanywad.
Vaishali
Maine banayi ye receipe sabhi ko bohot pasand aayi..
thank u so much..
I tried the muthia last week, however it turned out quite hard. I had steamed it in idli stand for 30 mins. and then i cooked it with curry also for 30 mins. but it remained hard. I am disappointed. pls. advise where i cud have go wrong? My dough was quite soft.
निशा: नीरज, दोंनो स्टार्च हैं, दोंनो का काम एक जैसा है, लेकिन ये दोंनो अलग अलग हैं.