चौकलेट शोर्टब्रेड कुकीज – Chocolate dipped shortbread cookie Recipe

जब ही कभी मन त्यौहार मनाने के मूड में हो तो आप चोकोलेट में डुबोई शोर्टब्रेड कुकीज बनाकर देखिये. मौके की खुशी और भी अधिक बढ़ जायेगी.
Read - Chocolate dipped shortbread cookie Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate dipped Shortbread Cookie
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप लेवल करके भरी हुई)
- मक्खन - 150 ग्राम (3/4 कप )
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप)
- नमक - एक चौथाई चम्मच
- चौकलेट - एक चौथाई कप
विधि - How to make Chocolate dipped Shortbread Cookie

किसी बर्तन में मक्खन को पिघला लीजिये, चीनी डालिये और फैट कर मक्खन चीनी को अच्छी तरह मिला लीजिये.
मक्खन चीनी के मिश्रण में मैदा और नमक डालिये और हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये, मिश्रण को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये.

आधा घंटे बाद मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये, हाथ से थोड़ा दबा कर चपटा कीजिये और किसी चिकनी की गई ट्रे या थाली में रखिये, सारे मिश्रण से गोले बनाकर आधा इंच की दूरी छोड़ते हुये ट्रे में लगा दीजिये. अब इन सारी कुकीज पर फोर्क से दबा कर डिजायन बनाइये.
ओवन को पहले से 200 सेग्रे. पर गरम कीजिये, कुकीज की ट्रे ओवन में रखिये और ओवन को 180 सेग्रे. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये कुकीज को बेक होने लगा दीजिये. 10 मिनिट बाद कुकीज चैक कीजिये और फिर से ओवन को इसी तापमान पर 5 मिनिट के लिये सैट करके कुकीज को बेक कीजिये. इतने समय में कुकीज अच्छी तरह बेक हो जाती है, अगर आपको कुकीज अभी अच्छी बेक न दिखे तो आप फिर से 160 सेगे.पर 5 मिनिट के लिये कुकीज बेक कर सकते हैं.
कुकीज को ओवन से निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये और बची हुई कुकीज को बेक करने के लिये ओवन में रखिये. सारी कुकीज बेक होने के बाद ठंडा कीजिये
किसी बड़े बर्तन में आधा बर्तन पानी भरकर, गरम करने रखिये. चौकलेट के लिये कोई एसा बर्तन लीजिये जो इस पानी भरे बर्तन के अन्दर रखा जा सके, इस बर्तन में चौकलेट डालिये और बर्तन को गरम पानी में रख दीजिये, थोड़ी देर 10-15 मिनिट में चौकलेट पिघलने लगती है, सारी चौकलेट पिघलने तक इसे गरम होने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.

पिघली चौकलेट के बर्तन को कुकीज के पास रखिये, एक कुकीज हाथ से उठाइये और आधा डुबने तक चौकलेट में डुबाइये. चौकलेट में डिप की गई कुकीज को किसी दूसरी प्लेट में रखिये, सारी कुकीज को एक एक करके इसी तरह चौकलेट में डिप करके दूसरी प्लेट में रख लीजिये.
चौकलेट की परत ठंडा पर कुकीज खाने के लिये तैयार है. चौकलेट कुकीज को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब आपका मन करे, कन्टेनर से चौकलेट डिप कुकीज निकालिये और खाइये.
सुझाव: अगर आप साल्टेड बटर ले रहे हैं तब कुकीज के लिये मैदा में नमक मत डालिये.
कमेंट (84)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनुभव जी, बटर कम होने पर या अधिक सिक जाने पर कुकीज सख्त हो सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी इसमें चौकलेट का ही यूज करेंगे.
Plz reply soon. plzzzzzzzzzzzzzzzzz
निशा: शिल्पी जी, बिलकुल ले सकते हैं.
निशा: हर्षा जी, बिना ओवन के नानखताई की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: आशिमा जी, मैदा - 200 ग्राम (2कप लेवल करते हुये)
मक्खन - 150 ग्राम (3/4 कप)
चीनी - 100 ग्राम लगभग (1/2 से कप)
ma,plz plz muje otg mein bake karne ka tarika bataye ,,,kis heating mode p preheat karna hain,kitne temperature par for makin all cookies and baking kis heating mode p karni hai?i have 28 liters otg...and mam black baking tray use karne par kya temp. usual temp. se kam p set karna pdta h kya?plz do rp
syrup instead of melting the chocolate
निशा: प्रग्या जी, ये कुकीज गैस पर बिलकुल उसी तरह बनाई जा सकती हैं, जिस तरह हमने गैस पर नानखताई बनाई है, रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है. सर्च बटन पर नानखताई लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: गीतांजली जी, अवश्य यूज किया जा सकता है.
निशा: गुरू, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर तापमान सैट कीजिये और 4-5 मिनिट के लिये समय सैट करके गरम होने दीजिये, ओवन प्रीहीट होकर तैयार हो जाता है.
निशा: राजेश जी, कुकर में केक की रेसिपी वेबसाइट पर दी हुई है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, सभी तरह के केक कुकर बिलकुल इसी तरह बनाये जाते हैं, कुकर में केक साइज के अनुसार 3- 60 मिनिट में बेक हो जाता है.
निशा: क्वेन्सी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा, कुकीज को थोड़ा सा और बेक कर लेंगी तो ये क्रस्प हो जायेंगी.
निशा: नेहा, जी हां ये आपको पहले से बाल बनानी होंगी.
aap Sanjeev Kapoor Kitchen Khiladi mein
jaiye na
i have not tried the recipe but i have a query.
when we put butter paper on the oven tray
(oven with rods) should we grease the paper or not. as some recipe require greasing some do not. it becomes very confusing and cookies can get burnt.
it will be nice if u add these tips in ur recipes.
निशा: अमित, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड होता है, कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, अगर आपके पास ओवन है तो इसीतरह ओवन में बेक करते हैं, धन्यवाद.
pls ye cookies mai gas ya tave par bhi bna sakti hu ?
pls reply
निशा: अमरिता, जी हां कुकीज को गैस पर भी बनाया जा सकता है, अभी हमने नानखताई को गैस पर बनाया है, बिलकुल उसी तरह इन कुकीज को गैस पर बनाया जा सकता है.
निशा: रजनी, जी हां किया जा सकता है, साथ में 1 -2 छोटी चम्मच दूध मिलाया जा सकता है.
निशा: शिल्पी इसमें आप प्लास्टिक और कांच दोंनों ही प्याले ले सकते हैं.
निशा: परमीत, कुकीज को देखने से कुकीज अगर हल्की ब्राउन नहीं हुई हैं तो उन्हैं ब्राउन होने तक बेक करने के लिये और समय दिया जा सकता है.
निशा: परमीत, कुकीज थोड़ी कम बेक हुई है, तो आटे का टेस्ट आ सकता है.