गोभी गाजर और शलजम का मीठा अचार – Turnip, Carrot and Cauliflower Sweet Pickle

📅 27 दिसंबर 2010 👁 4.5 लाख बार देखी गई 💬 113 कमेंट ★ 3.1 (6492)

आजकल बाजार में गाजर गोभी और शलजम बहुतायत में मिल रहे हैं. इन तीनों को मिलाकर बना स्वादिष्ट मीठा अचार आपको पसंद आयेगा और छोटे बच्चों को भी.

Read - Turnip, Carrot and Cauliflower Sweet Pickle Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrots, Turnip and Cauliflower pickle

  • गोभी, गाजर, शलजम - 1 कि.  ग्राम.
  • जीरा -1 1/2 छोटी चम्मच
  • मैथी - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • सौंफ - 2 छोटी चम्मच
  • राई - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
  • अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बड़ी इलाइची - 5 (छील कर कूट लीजिये)
  • खजूर - 10-12 (पतले पतले काट लीजिये)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • तेल - 150 ग्राम (3/4 कप)
  • सादा नमक - 2 छोटे चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच
  • सिरका - 3/4 कप 
  • गुड़ - 300 ग्राम (टुकड़े किये हुये 1.5 कप)

विधि - How to make Carrots, Turnip and Cauliflower pickle

गरम पानी में आधा छोटा चम्मच नमक डाल कर, गोभी को टुकड़ों में करके 10 मिनिट पानी में डुबा कर धोकर निकाल लीजिये.  गाजर और शलजम को छीलिये, धोइये और लम्बे टुकड़े में काट लीजिये.

जीरा, मैथी, सोंफ, राई, काली मिर्च, लोंग और दालचीनी को दरदरा पीस लीजिये और बड़ी इलाइची को छील कर कूट कर अलग रख लीजिये.

खजूर के बीज निकाल कर लम्बे लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी लेकर गरम करने रखिये जिसके अन्दर सब्जियां आसानी से डूब सके.  पानी में उबाल आने के बाद सब्जियां उबलते पानी में डालिये और ढक दीजिये, 2 - 3 मिनिट बाद आग बन्द कर दीजिये.  सब्जियों को 10 मिनिट तक पानी में ढकी रहने दीजिये.  सब्जियां हल्की सी नरम हो जाती हैं.
How to make Carrots, Turnip and Cauliflower pickle
किसी छलनी से पानी निकाल कर, सब्जियों को सूती सूखे कपड़े पर फैलाइये और 2 घंटे धूप में सूखने दीजिये.  धूप न होने पर ये सब्जियां कपड़े पर फैला कर छाया 3-4 में सुखाई जा सकती हैं.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,(धीमी आग रखिये).  गरम तेल में हींग, हल्दी पाउडर और पिसे हुये मसाले डालिये, चमचे से चलाकर थोड़ा सा भूनिये, अब गोभी, गाजर और शलजम के टुकड़े डाल कर, नमक और लाल मिर्च डालिये, सारी चीजों को आग पर अच्छी तरह मिला लीजिये.  आग बन्द कर दीजिये.

किसी दूसरे बर्तन में सिरका और गुड़ को गरम कीजिये, गुड़ पिघलने तक इसे पका लीजिये.  इस पिघले गुड़ को छानिये और मसाले मिले अचार में मिला दीजिये, कुटी हुई इलाइची और कटे हुये खजूर भी अचार में मिला दीजिये. अचार पतला दिखाई दे रहा है तो उसे गाड़ा होने तक पका लीजिये.

गोभी, गाजर और शलगम के अचार को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, आप ये अचार अभी खा सकते हैं, लेकिन अचार का असली स्वाद 4-5 दिन बाद मिल पाता है जब तक सब्जियों में सारे मसाले अन्दर तक जब्ज हो जाते हैं. गोभी, गाजर शलगम के खट्टा मीठा अचार को 6 महिने तक भी रख कर खा सकते हैं.

सुझाव: अगर अचार में बाद में पतला जूस ज्यादा दिखाई दे रहा हो तो अचार को फिर से आग पर रखकर गाड़ा कर लीजिये.

Cauliflower, Carrot and Turnip Sweet Pickle video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6492 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (113)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pushpa
Can we use vegetable oil in place of mustard oil
NishaMadhulika
पुष्पा जी, उपयोग कर सकते हैं.
Pushpa
Can we use sarson seeds in place of rai ?
NishaMadhulika
Pushpa , जी हां आप सरसों का उपयोग कर सकते हैं.
Surinder Dudeja
Thank you so much for your major contribution in my life. You inspired me to launch good welfare programmes for village women from weaker sections of society. Coming from totally different background with no knowledge of cooking your way of presentations encouraged me to prepare more than 800kg 6 types of pickles for these women through these women not only generated personal income but also gained personal confidence and self esteem. I would like to meet you personally to express my gratitude to you and share my joy with you. I am from Delhi. Please guide me how to have appointment with you. Thanks and looking forward to meeting you.

निशा: सुरेंद्र जी, आपके इस प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है कि मेरे द्वारा किया गया कार्य अन्य लोगों के भी काम आया.
Pradeep Sharma
Can we buy this achaar. I live in safdarjang enclave
Manika
Pickle me sabjia soft nhi ho rhi 5 days ho Gy h achar ko dale hue kya kru

निशा: मनिका जी, सब्जी पूरी तरह से सोफ्ट नहीं होती हल्की सी नरम होती है. तभी उसमें स्वाद आता है.
Smita Chopra
Nisha ji,
Thank you so much for making the complex recipe so simple with your demonstration. I have made aachar for the first time and could'nt resist tasting it before 3-4 days resting period. It is yummyyy. I hope it would taste as good after 4 days.
The masala is thick yet i feel a lot of it will be left after aachar finishes. What can i do with remaining masala?
Namaste.
निशा:स्मिता जी, मीठा अचार के मसाला को पीस कर मीठी चटनी के रूप में यूज किया जा सकता है.
Preet thakur
Gajar ko bina pani men garam kiye nh bana sakte h plss bataye

निशा: प्रीत जी, सब्जियों को उबलते पानी में डालने से वे बैक्टीरिया रहित हो जाती है और हल्की सी नरम हो जाती है.
Dinesh
As per the quantity of Gur and Garam Masala mentioned, it made achar sweet and highly spicy. As per my observation,lesser quantity of both will make it more tasty.

निशा: दिनेश जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. आप इसमें मसाले कम या ज्यादा करके अपने स्वादानुसार बना सकते हैं.
Surinderjit Singh
Dear madam Misha jee , I got the rececipy from you and prepared the pickle. It was very nice and tasty.Everybody appreciate it.i am 67 years old and retired as class 1 officer. I am very thankful to you for recepy. Again lot of thanks

निशा: सुरिन्दरजीत जी, अपना अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Anny kohli
Thanks just now my sweet veg pickle is completed. Thanks once again for the recipe and demonstration is excellent

निशा: एनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
beenu
thank u mam

निशा: बीनू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
beenu
mam muje masale me namak jada lg rha h plz btaye ki namak ko balance kaise kru

निशा: बीनू जी, इसमें थोड़ा सा पिघला हुआ गुड़ या थोड़ा सा सिरका मिला दीजिए, नमक बेलेन्स हो जाएगा.
Anju
I prepared it two times,it was really delicious,thank a lot mam for the delicious recipe

निशा: अंजू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Meenaksgu khorana
The vegetables especially carrots have become sticky...i have put the vegetables in the sun..we hardly get sun...pls help..
I have yet to mix the veges withgarlic ginger paste

निशा: मीनाक्षी जी, सब्जियां ज्यादा नरम होने के कारण चिपचिपी हो जाती हैं, सब्जियों को सिर्फ 2-3 मिनिट ही पानी में उबालना होता है, आपके यहां धूप नही आती है, तो आप पंखे की हवा में भी सब्जियां सुखा सकती हैं. आप इसमें गार्लिक डाल सकते हैं.
Ravi Garg
Nisha ji... Kya is achar mein lehsun daal sakte hain... Agar haan to pls send me the process again to make the sweet pickle with garlic

निशा: रवि जी, हां आप अपने स्वादानुसार लहसुन का उपयोग कर सकते हैं. मसाले भूनते समय लहसुन पाउडर या पहले बारीक कटा लहसुन तेल में फ्राय कर लीजिए और फिर बाकी विधि के अनुसार मसाले और अन्य सामग्री डालकर अचार बना लीजिए.
Daisy
Hello nisha ji..m big fan of ur recies..the best thing abt it is that these are so simple and tasty and ingredients u used are easily available in our kitchen ..i made this aachar very first time only according to ur recipe and believe me it was so yummy that v all family members finished it just in five days .and after one week i made t again it is a must try ..thank u

निशा: डैज़ी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
kirti
nisha ji, mene gobi gajar ka khata mithha achaar bnaya. achaar tasty he but khatta kam lagta he. achaar bnaye 4-5 din ho gye he, kya ab khatas kese bda sakte he. plz reply

निशा: कीर्ति जी, आप इसमें थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस और मिला दीजिए.
bhawna
mam adarak powder aur sauth powder same ha kya

निशा: भावना जी, हां ये दोनों एक ही हैं.
kalpana
Namaste mam ,
mam muje ye janna h k garlic powder kaise bnate h.. ? aur is achar me kya ise add ker sakte h..?
निशा: कलप्ना जी, गार्लिक को छील कर सुखा लीजिये और मिक्सर से पीस कर पाउडर बना लीजिये, अचार में इसे मसाले के साथ डालकर यूज कर सकते हैं.
Your name...
Amvla candy me bhcha sarbat ko paryog kar sktey hai btaiya

निशा: बलवान जी, इसे गाढ़ा करके यूज कर सकते हैं.
Kim
Nisha ji apki sbi recipes aur unhe smjaney ka tareka boht acha hota hae nisha ji yae achar kafi pani chod jata hae jbki bajar mai milney wala achar sukha sukha hota hae plz karn aur upay btay

निशा: किम जी, आप अचार से निकले जूस को सुखाने के लिए फिर से आंच पर रख सकती है और गाढ़ा कर सकती हैं.
pritu
hi..
nisha mam...
mai apko thanks kehna chahti hu.. sweet lemon pikkle ke liye. muze y pikkle bnana ata nhi tha to maine google pe search kiya bhot page dikhe.. bt unmese apki btayi huyi recipy easy thi or maine wo try ki pikkle bhot jld bn gya or ghr me psnd bhi aya or majeki bat ki pikkle bhot jld khtm bhi ho gya... thank u once again...
apki koi bhi recipy bhot easy hoti h yaise hi easy recipies deti rahiye... pritu.

निशा: प्रीतू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Geetanjali
Mene achar banaya woh khane me kadva ho gaya h shyad namak tej ho gaya me kese theek karoo isse

निशा: गीतांजलि जी, इसमें गुड़ और मिला दीजिए, अचार अच्छा हो जायेगा.
sonali
thankx for the recipe mam..its such a recipe i must say...
i wanna ask u if vegetable are much tender while boiling what should i do..plz let me knw
निशा: सोनाली जी, आप इन्हैं भी उसी तरह हल्का सा सुखाकर अचार बना सकते हैं, ये अचार थोड़ा ज्यादा सोफ्ट बनेगा.
Your name...
Very nice recipe

निशा: धन्यवाद.
ruby
Bona khjur dale bhi bn Santa h

निशा: रूबी जी, हां बिना खजूर के भी बना सकती हैं.
Mrs. sachdeva
namaste nisha Ji...Nisha ji, mere ghar mein rosted cashews kharab ho gaye hain , unka taste change ho gya hai...kya kisi tarah se woh khane layak ban sakte hain? koi method hai unko thik karne ka?...thanx
निशा: सचदेवा जी, खराब काजू को अच्छा नहीं कर सकते.
lakhwinder sandhu
Nisha ji I am very fond of ur recipes ,luv ur recipe,Thanx for all recepies.

निशा: लखविंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rachna
Hi Nisha ji
Achaar Dalne KE baad chinni add kar sakte hn ya nhi

निशा: रचना जी, कर सकते हैं.
Mrs. sacdeva
Tnanku mam
maine aapke dwara battai gayi Gobhi manchoorian ki receipe se manchoorian banaya tha . bhot hi lajwaab bana tha.
thanku. for such a tasty manchoorian.
shukar hai aap ho...

निशा: सचदेवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.