सूखे काले चने Sookha Kala Chana recipe – Sookhe Kale Chane Recipe

सूखे काले चने नवरात्रि की अष्टमी या नवमी (Sookhe Kale Chane for Ashtami Pooja) को नवरात्रि पूजा के लिये बनाये जाते हैं, सूखे काले चने, सूजी का हलवा और पूरी बना कर पूजा के लिये प्रसाद बनाया जाता है.
सूखे काले चने खाने में बड़े स्वादिष्ट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पौष्टिक होते हैं, आप इन्हैं सुबह के नाश्ते में या शाम को नाश्ते में कभी भी खा सकते हैं, आइये आज हम सूखे काले चने बनायें.
Read - Sookha Kala Chana recipe – Sookhe Kale Chane Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sookhe Kale Chane
- काले चने - 1 कप
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
- जीरा - ½ छोटा चम्मच
- हींग - 1 से 2 पिंच
- अदरक का टुकड़ा - 1 इंच (पतला-पतला कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (लंबाई में कटी हुई)
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटा चम्मच से थोड़ा कम
- गरम मसाला - ¼ छोटा चम्मच से थोड़ा कम
- नमक - ½ छोटा चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Sookhe Kale Chane
काले चने (Kale Chane) साफ कीजिये, धोइये, और सारी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
भीगे चने पानी से निकालिये, धोइये, भीगे चने, नमक और आधा कप पानी कुकर में डालिये और चने उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद 2- 3 मिनिट धीमी गैस पर चना पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये, चने निकालिये, चने के पानी को आप चने फ्राई करते समय मसाले में डाल कर मिला सकते हैं, यदि पानी ज्यादा है तब आप सूप की तरह पी सकते हैं ये बड़ा ही पौष्टिक होता है.
कढ़ाई में तेल डालिये, गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने पर धनियां पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, और चने से निकला हुआ पानी डालिये, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालिये चमचे से चलाइये, और गाढ़ा होने तक पकाइये. मसाले में चने डाल कर मिलाइये 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये चने पका लीजिये, चने में पानी खतम होने तक पका लीजिये. चने में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
सूखे काले चने (Sookhe Kale Chane) तैयार है.
काले चने के साथ आटे या सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी निम्न हैं.
Atta Halwa Recipe - Wheat Flour Halwa - आटे का हलवा
Sookha Kala Chana recipe video in Hindi
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विजय जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रियंका,डाली जा सकती है.
I have been reading, watching your recipes with great intest. I have tried a couple of recipes. I like them. My compliments to you.
However, your measurement written and the amount shown on video do not match. The amount I see on video always looks more then specified. it will be nice if you can tell us like.... One tea spoon is equal to 5 milliliter and so forth. Then there will not be any mistake on our part.
About myself.
I have lived in USA for nearly 40 yrs, vegetarian, hence started cooking from early days when only Tarala Dalal books were available.
I have great interest in cooking , have read many indian and other cook books and tried recipes for 20 in USA.
Thank you
निशा: श्री, बहुत बहुत धन्यवाद.
aise hi hame batati jayein aur hamari life easy kar dein.
thanks madhu ji.
निशा: शबनम जी धन्यवाद.
निशा: अल्पना, सब्जी में अपना ओरिजनल कलर जो मसाले भूनने पर आता है, वह इन्ग्रीडियेन्ट के हिसाब से आता है, लेकिन एकदम ज्याद ओरेन्ज दिखाने के लिये अलग से ओरेन्ज कलर डाला जाता है. सवाल अगर रैसिपी से रिलेटेड लिखा जाता है, तो मुझे जवाब देने में आसानी होती है.