सूखे काले चने Sookha Kala Chana recipe – Sookhe Kale Chane Recipe

📅 12 अक्टूबर 2010 👁 6.4 लाख बार देखी गई 💬 52 कमेंट ★ 2.6 (6306)

sookhe_kale_chane

सूखे काले चने नवरात्रि की अष्टमी या नवमी (Sookhe Kale Chane for Ashtami Pooja) को नवरात्रि पूजा के लिये बनाये जाते हैं, सूखे काले चने, सूजी का हलवा और पूरी बना कर पूजा के लिये प्रसाद बनाया जाता है.

सूखे काले चने खाने में बड़े स्वादिष्ट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पौष्टिक होते हैं, आप इन्हैं सुबह के नाश्ते में या शाम को नाश्ते में कभी भी खा सकते हैं, आइये आज हम सूखे काले चने बनायें.

Read - Sookha Kala Chana recipe – Sookhe Kale Chane Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sookhe Kale Chane

  • काले चने - 1 कप
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 2 से 3  टेबल स्पून 
  • जीरा - ½ छोटा चम्मच 
  • हींग - 1 से 2 पिंच
  • अदरक का टुकड़ा - 1 इंच (पतला-पतला कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 (लंबाई में कटी हुई)
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर - ¼ छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटा चम्मच से थोड़ा कम
  • गरम मसाला - ¼ छोटा चम्मच से थोड़ा कम
  • नमक - ½  छोटा चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Sookhe Kale Chane

काले चने (Kale Chane) साफ कीजिये, धोइये, और सारी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.

भीगे चने पानी से निकालिये, धोइये, भीगे चने, नमक और आधा कप पानी कुकर में डालिये और चने उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद 2- 3 मिनिट धीमी गैस पर चना पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.

कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये, चने निकालिये, चने के पानी को आप चने फ्राई करते समय मसाले में डाल कर मिला सकते हैं, यदि पानी ज्यादा है तब आप सूप की तरह पी सकते हैं ये बड़ा ही पौष्टिक होता है.

कढ़ाई में तेल डालिये, गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने पर धनियां पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, और चने से निकला हुआ पानी डालिये, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालिये चमचे से चलाइये, और गाढ़ा होने तक पकाइये.  मसाले में चने डाल कर मिलाइये 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये चने पका लीजिये, चने में पानी खतम होने तक पका लीजिये. चने में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

सूखे काले चने (Sookhe Kale Chane) तैयार है.

काले चने के साथ  आटे या सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी निम्न हैं.

Atta Halwa Recipe - Wheat Flour Halwa - आटे का हलवा

Sooji ka Halwa - सूजी का हलवा

Sookha Kala Chana recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.6 / 5 (6306 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (52)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Usha Kapoor Satsangi
Easy recipe. Delicious
NishaMadhulika
thanks you Usha Kapoor Satsangi
Ravi yadav
Thanking you agar adrak passed Na ho to Bina adrak ke bana sakte hai
NishaMadhulika
रवि जी, बिलकुल आप अदरक के बिना भी इसे बना सकते हैं.
sameer
chane ki chaat batay

निशा: समीर जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
sumersingh
Ghana bhugra banane ki vidhi
Shakir
Your recipe is good

निशा: शाकिर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
सुमित्रा शर्मा
नमस्कार निशा जी, आपकी बनाई हुई हर चीजें बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती हैं। अगर आपने इसकी बुकलेट पब्लिस की हो तो कृपा उपलब्ध करवाने का कष्ट करें। - सुमित्रा शर्मा

निशा: सुमित्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. लेकिन मेरी कोई भी बुक नहीं है आप मेरी सभी रेसिपी को मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकती हैं.
Deepa
Thank you.

निशा: दीपा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
SWETA
QUICK AND ESSAY MAKE

निशा: श्वेता जी, धन्यवाद.
Gaurav
Hi Nisha ji,
Thanks for making our lives easier

निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vandna
Nisha g I love ur site b coz if v srch any dish so I can achieve easily.thank u

निशा: वंदना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Pinkee Kumari Chaudhary
bina dahi ka chicken kaise banta hai pls tell me
Shalini Awasthi
Hello Nisha je,
I tried your chana recipe today. It has prepared really well and tasty.
Thanks to you for making and explaining recepies so easy for us.

निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
HL Bhardwaj
Is me tej patta nahi dalte hein.

निशा: आप तेज पत्ता उपयोग करना चाहें तो कर सकते हैं.
Anjali Sharma
Hello mam. Aapki sabhi racipe mujhe pasand hain. Mujhe jab b koi dish banani hoti hai mein aapki hi racipe dekhti hu. Iska ek karan ye bhi hai k aapki racipe bahut easy or bahut swadisht hoti hain.

निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jai Shree
Great mam. I am your fan. I tried many recipes. All are good. Thanks mam.

निशा: जय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shelly
Nisha ji pls kala channa ke soup ki receipe post kar de jiye
निशा: शैलीजी, आप काले चने के छोले के बारे में कह रहें हैं, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Juhi
Hi thanks for this wonderful recipe. I accidentally bought too much kala Chana for navratri now I was wondering if I can roast them to get roasted Chana like we get in the market. Can you pls let me know how I can roast them in home to get the same taste like store bought roasted gram pls. Thanks
निशा : चनों में थोड़ा सा पानी और नमक लगाकर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, इसको चने में मोया देना बोलते हैं. इसके बाद भारी तले की कढ़ाई में नमक डालकर, अच्छा गरम कीजिये और थोड़े थोड़े थोड़े चने डाल कर भूनिये, इनके लिये आग ज्यादा चाहिये होती, चने खिले हुये अच्छे भुनेंगे. आप चाहें तो चने के स्प्राउट्स बना सकते हैं, रेसिपी मेरे वेबसाइट पर देखी जा सकती है.
shahrukh khan
Kale chane kitne tym me tyar ho skte h..

निशा: काले चने को सारी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये. भीगे चने पानी से निकालिये, धोइये, भीगे चने, नमक और आधा कप पानी कुकर में डालिये और चने उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद 2- 3 मिनिट धीमी गैस पर चना पका लीजिये
aarzoo bhatt
Mam kya hum iise gravy ki tarah bana sakte hai??like tamato aur onoin ki n we can use paneer??

निशा: आरजू जी, आप ग्रेवी वाले काले चने बना सकते हैं और पनीर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
priyanka
mujhe apki sbhi recipe
smjh aati h or apni baby ko me achi trh bna kr khilati hu jisse wo hppy rhti h avki br me ye hi bnaugi
novratre astmi pr thx
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swarn

how  to  roast  kale chane  as  we  buy  from  a  thela, in india

saba khan

Agar is m upar se pyaz se sajaye toh test m kharabi toh nhi hogi agar hum hing dale toh

jyoti rath
Thanx for dis simple and nice recipe
Kanchan bala singh
Madam myrey shaadi ko kuchtime he huaa hai mai aapki btaaye recipe husband ko khila te hu to wo khush ho jaaty hai thanku nisha ji
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reetu
hi nisha mam...ur ol recipres r simple nd sooo yummmy n taste
plz ap chane k soup ki recipe post kr dijiye?
निशा: रीतू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
bavita
recipi bhupaut achi hai
Shailja
Namaste Nishaji !
Maine Apka frahaan akhtar Wala video featuring you . I really I like it .
All d best .
You rock.
Mrs. Chetna Rathore Raipur
your website is superbbb nisha ji,,
maine bhut kuch sikha hai isse aapki har dish ko banae ka tarika bhut simple hai.......

thank you so so much
निशा: चेतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
VINOD KUMAR
THANKS A LOT NISHA JI .I HAVE TO READ YOUR RECIPY DAILY.BECAUSE I M OUT OF MY HOME.SO.WHENEVER I FEEL THAT I HAVE TO MAKE SOMTHING DIFFRENT I READ AND COOK.THANKS A LOT FOR ALL YOUR EFFERT.
निशा: विनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rajan kapil advocate
App meri maa ki tarah hai.mujhe cooking ka bahut shonk hai.jab bhi kuch banana hota hai mai app ki
निशा: राजन, बहुत बहुत धन्यवाद.