खट्टा मीठा पोहा नमकीन – Khatta Mitha Mix Chivda Recipe – Khatta Meetha Mixture

पोहे चिवड़ा नमकीन तो अच्छा होता ही है लेकिन खट्टा मीठा मिक्स चिवडा और भी अधिक अच्छा होता है. जो लोग तीखा खाना पसन्द नहीं करते उन्हें भी यह पसन्द आता हैं. छोटे बच्चे तो इस खट्टा मीठा मिक्स चिवड़ा (Khatta Mitha Mix Chivda) बहुत चाव से खाते हैं
Read - Khatta Mitha Mix Chivda Recipe – Khatta Meetha Mixture
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khatta Mitha Mix Chivda
- पोहा - 200 ग्राम
- मूंगफली के दाने - 200 ग्राम
- तेल - पोहा तलने के लिये
- हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- चीनी - 2 टेबल स्पून
- नमक - 1/4 छोटा चम्मच
- टाटरी - एक चने के दाने से भी आधा टुकड़ा
- किशमिश - 20-25 (डंठल तोड़ कर हटा दीजिये)
- बेसन के सेव - 100 ग्राम
विधि - How to make Khatta Mitha Mix Chivda
कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाय तब एकदम गरम तेल में जितना पोहा (करीब आधा पोहा) डालिये, आग धीमी कर दीजिये और करछी से चलाते हुये पोहा को तलिये यह आकार में लगभग दुगना फूल जाता है लेकिन कलर सफेद ही रहे. तले पोहे निकाल कर छलनी या डलिया में रखिये ताकि उससे अतिरिक्त तेल हट जाय. सारे पोहे तल कर निकाल लीजिये.
बचे तेल में मूंगफली के दाने डालिये, ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
चीनी, नमक और टाटरी को मिला कर मिक्सी से एकदम बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हल्दी पाउडर डालिये, बिलकुल धीमी आग पर पोहा डालिये और पोहा अच्छी तरह पीले होने तक चमचे से चलाकर मिलाते रहिये. ये पोहा पीले कलर के बड़े ही सुन्दर दिखने लगे हैं. इन पोहे को थाली में डालकर हवा में ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
एकदम ठंडे पोहे में मूंगफली दाना, बेसन के सेव और किशमिश डालिये, अब पिसा हुआ चीनी मसाला डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये. बच्चों के लिये खट्टा मीठा पोहा नमकीन तैयार है.
खट्टा मीठा नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 महिने तक खूब खाइये.
कमेंट (74)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनिका, नमकीन के लिये मोटा पोहा लेते हैं.
Mam mai ye janna chahti hu ki tatri ki jagah hm nimbu use kr skte h?? Yadi Ha to kaise?? Plzzz reply me mam asap.... Pllzzz...
निशा: रुचि, इसमें टाटरी ही लेनी होगी, नीबू नहीं डाला जा सकता है.
I really like your all receipe and kuch to mainr try bhi kari hai. meri abhi abhi shaadi hui h and mere husband ko khaane ka bahut shaukh hai but problem ye hai ki aapki recepi copy paste nahi hoti or itna kuch likhna mere liye possible nahi ho paata, pls bataiye main kaise aapki recepi ko print kar sakti hu
निशा: बबिता, इसमें प्रिंट नहीं हो पाता है, इस फैसिलिटी को करने की कोशिश करेंगे.
निशा: शिल्पी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सोनपाल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाज, पोहा तलने के लिये, मोटा पोहा लिया जाता है.
निशा: टाटरी Citric Acid को कहते हैं. यह क्रिस्टल की शक्ल में होता है. इसे लेमन साल्ट भी कहा जाता है. आम तौर पर यह किराना स्टोर्स में मिल जाता है यदि यह न मिले तो इसकी जगह नींबू के रस का उपयोग किया जा सकता है.
निशा: प्रिया, पोहा को डीप फ्राई करना है.
maine apke videos dekh k hi khana banana start kia thank u soo much 4 sharing ur recipes wid us:)
निशा: ममता, सुझाव के लिये धन्यवाद. टाटरी एसीटिक एसिड होता है, जो नीबू के रस से बनाई जाती है और किराना स्टोर से आप इसे खरीद सकती हैं.
निशा: कुकू मेरी कोईरैसिपी बुक नहीं है.
निशा: जी हां ये नीबू से बनता है.
You are awesome maam.
Thanks !
निशा: टाटरी और फिटकरी दोनों बिलकुल अलग हैं.