खट्टा मीठा पोहा नमकीन – Khatta Mitha Mix Chivda Recipe – Khatta Meetha Mixture

पोहे चिवड़ा नमकीन तो अच्छा होता ही है लेकिन खट्टा मीठा मिक्स चिवडा और भी अधिक अच्छा होता है. जो लोग तीखा खाना पसन्द नहीं करते उन्हें भी यह पसन्द आता हैं. छोटे बच्चे तो इस खट्टा मीठा मिक्स चिवड़ा (Khatta Mitha Mix Chivda) बहुत चाव से खाते हैं
Read - Khatta Mitha Mix Chivda Recipe – Khatta Meetha Mixture
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khatta Mitha Mix Chivda
- पोहा - 200 ग्राम
- मूंगफली के दाने - 200 ग्राम
- तेल - पोहा तलने के लिये
- हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- चीनी - 2 टेबल स्पून
- नमक - 1/4 छोटा चम्मच
- टाटरी - एक चने के दाने से भी आधा टुकड़ा
- किशमिश - 20-25 (डंठल तोड़ कर हटा दीजिये)
- बेसन के सेव - 100 ग्राम
विधि - How to make Khatta Mitha Mix Chivda
कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाय तब एकदम गरम तेल में जितना पोहा (करीब आधा पोहा) डालिये, आग धीमी कर दीजिये और करछी से चलाते हुये पोहा को तलिये यह आकार में लगभग दुगना फूल जाता है लेकिन कलर सफेद ही रहे. तले पोहे निकाल कर छलनी या डलिया में रखिये ताकि उससे अतिरिक्त तेल हट जाय. सारे पोहे तल कर निकाल लीजिये.
बचे तेल में मूंगफली के दाने डालिये, ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
चीनी, नमक और टाटरी को मिला कर मिक्सी से एकदम बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हल्दी पाउडर डालिये, बिलकुल धीमी आग पर पोहा डालिये और पोहा अच्छी तरह पीले होने तक चमचे से चलाकर मिलाते रहिये. ये पोहा पीले कलर के बड़े ही सुन्दर दिखने लगे हैं. इन पोहे को थाली में डालकर हवा में ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
एकदम ठंडे पोहे में मूंगफली दाना, बेसन के सेव और किशमिश डालिये, अब पिसा हुआ चीनी मसाला डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये. बच्चों के लिये खट्टा मीठा पोहा नमकीन तैयार है.
खट्टा मीठा नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 महिने तक खूब खाइये.
कमेंट (74)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मृणालिनी जी, बिलकुल डाल सकती हैं.
निशा: सिद्धार्थ जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पूनम जी, पूनम जी, टाटरी Citric/Tartaric Acid को कहते हैं.नीबू, इमली आदि खट्टे फलों बनाया जाता है, यह क्रिस्टल की शक्ल में होता है. आम तौर पर यह किराना स्टोर्स में मिल जाता है, अगर नहीं मिल पा रहा तब इसकी जगह अमचूर पाउडर डाला जा सकता है.
निशा: संगीता जी, हां, आप इसे देसी घी में भी बना सकते हैं.
निशा: विजय जी, टाटरी यानिकि सीट्रिक एसिड. यह सफेद मिश्री जैसे किस्टल की तरह दिखती है, और किराना दुकान पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: उदय जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Or iska test kaisa hota h
निशा: एन के जी, टाटरी नीबू के सत से बना हुआ ड्राई पदार्थ है, स्वाद में खट्टा होता है, और किराना की दुकान पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: रीतू जी, ये सूखा नीबू का शत होता है, इसे खट्टा स्वाद देने के लिये यूज किया जाता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, वैसे तो हल्दी इसमें रंग देने के लिए ही डाली गई है, लेकिन अगर आप इसमें रंग मिलाना चाहते हैं तो डाल सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद युवराज जी.
निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I liked ur recipes a lot and specially this one is all tym gr8. But I don't want to deep fry the chivda or put too much oil.
so pls suggest an alternate to deep frying.
निशा: पोहा को डीप फ्राई करने से ही वो फूलता है. पर आप कम तेल में भी इसे फ्राई कर सकती हैं, लेकिन पोहा फूलेगा नहीं.
मेने इसमें जीरा अजवाइन पुदीना और पानीपुरी मसाला भी try किया।
market product जैसा बना।
मा
निसा मैडम में पेसे से फार्मासिस्ट हूँ और लोगो के लिए दवा बनाता हूँ। शनिवार और रविवार को आपकी recipes देख कर कुछ नया करने का सोचता हूँ।
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नरहारी जी, मेरी वेबसाइट पर कई तरह के स्नेक्स दिये गये हैं, आप इन्हैं ट्राई कर सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी, टाटरी इसमें मिल कर दिखाई नहीं देती, अगर टाटरी नहीं है तब थोड़ा सा अमचूर पाउडर ले लीजिये.
निशा: शुभम जी, इसमें तेल तो है ही, अगर आप ज्यादा खायेंगे तो फैट बढ़ सकता है.
kya ye ham ghare me bana sakte h?
निशा: स्रावनी जी, टाटरी नीबू के रस से बना ड्राई एसीटिक एसिड होता है, जिसे खट्टे स्वाद के लिये यूज किया जाता है.
VERY NICE NISHA MAM..YOUR ALL RECIPE TO GOOD....
निशा: वैशाली जी मैं कोशिश करती हूँ.
thanks