खट्टा मीठा पोहा नमकीन – Khatta Mitha Mix Chivda Recipe – Khatta Meetha Mixture

📅 9 सितंबर 2010 👁 4.2 लाख बार देखी गई 💬 74 कमेंट ★ 3.6 (6694)

पोहे चिवड़ा नमकीन तो अच्छा होता ही है लेकिन खट्टा मीठा मिक्स चिवडा और भी अधिक अच्छा होता है. जो लोग तीखा खाना पसन्द नहीं करते उन्हें भी यह पसन्द आता हैं. छोटे बच्चे तो इस खट्टा मीठा मिक्स चिवड़ा (Khatta Mitha Mix Chivda) बहुत चाव से खाते हैं

Read - Khatta Mitha Mix Chivda Recipe – Khatta Meetha Mixture

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khatta Mitha Mix Chivda

  • पोहा - 200 ग्राम
  • मूंगफली के दाने - 200 ग्राम
  • तेल - पोहा तलने के लिये
  • हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • चीनी - 2 टेबल स्पून
  • नमक - 1/4 छोटा चम्मच
  • टाटरी - एक चने के दाने से भी आधा टुकड़ा
  • किशमिश - 20-25 (डंठल तोड़ कर हटा दीजिये)
  • बेसन के सेव - 100 ग्राम

विधि - How to make Khatta Mitha Mix Chivda

कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाय तब एकदम गरम तेल में जितना पोहा (करीब आधा पोहा) डालिये, आग धीमी कर दीजिये और करछी से चलाते हुये पोहा को तलिये यह आकार में लगभग दुगना फूल जाता है लेकिन कलर सफेद ही रहे.  तले पोहे निकाल कर छलनी या डलिया में रखिये ताकि उससे अतिरिक्त तेल हट जाय.  सारे पोहे तल कर निकाल लीजिये.

बचे तेल में मूंगफली के दाने डालिये, ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.

चीनी, नमक और टाटरी को मिला कर मिक्सी से एकदम बारीक पीस लीजिये.
Khatta Meetha Mixture
कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हल्दी पाउडर डालिये,  बिलकुल धीमी आग पर पोहा डालिये और पोहा अच्छी तरह पीले होने तक चमचे से चलाकर मिलाते रहिये. ये पोहा पीले कलर के बड़े ही सुन्दर दिखने लगे हैं. इन पोहे को थाली में डालकर हवा में ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

एकदम ठंडे पोहे में मूंगफली दाना, बेसन के सेव और किशमिश डालिये, अब पिसा हुआ चीनी मसाला डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये. बच्चों के लिये खट्टा मीठा पोहा नमकीन तैयार है.

खट्टा मीठा नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 महिने तक खूब खाइये.

Khatta Mitha Mix Chivda Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (6694 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (74)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nisha
Mam plz give me any solution mene galti se tatri jyada daal di
NishaMadhulika
आपको और पोहा डालना होगा तभी स्वाद बैलेंस हो पाएगा.
Mrinalini
Nisha ji, मैंने खट्ठा मीठा चिवड़ा बनाया. मुझे और सभी को बहुत अच्छी लगी.क्या इसमे काजू और बदाम फ्राई कर के डाल सकती हुँ.Thanks for this recipe.

निशा: मृणालिनी जी, बिलकुल डाल सकती हैं.
siddhartha singh rajput
mam please upload the gluten free edible food recepie. I wil very grate ful to you .

निशा: सिद्धार्थ जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
poonam
tatri hota Kya hai please tel me

निशा: पूनम जी, पूनम जी, टाटरी Citric/Tartaric Acid को कहते हैं.नीबू, इमली आदि खट्टे फलों बनाया जाता है, यह क्रिस्टल की शक्ल में होता है. आम तौर पर यह किराना स्टोर्स में मिल जाता है, अगर नहीं मिल पा रहा तब इसकी जगह अमचूर पाउडर डाला जा सकता है.


Sangeeta
Kya hum desi ghee me bna skte hn..instead of oil

निशा: संगीता जी, हां, आप इसे देसी घी में भी बना सकते हैं.
Vijay chakrawarti
What is this tatri ?

निशा: विजय जी, टाटरी यानिकि सीट्रिक एसिड. यह सफेद मिश्री जैसे किस्टल की तरह दिखती है, और किराना दुकान पर आसानी से मिल जाता है.
Uday pandey
Thanks for all.

निशा: उदय जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Amit
Nisha ji chivda kade bante hai narm banane ke liye kya kare.
N.k gupta
tatri kya hota h
Or iska test kaisa hota h
निशा: एन के जी, टाटरी नीबू के सत से बना हुआ ड्राई पदार्थ है, स्वाद में खट्टा होता है, और किराना की दुकान पर आसानी से मिल जाता है.
reetu
Tatari means kya hai madam
निशा: रीतू जी, ये सूखा नीबू का शत होता है, इसे खट्टा स्वाद देने के लिये यूज किया जाता है.
nasreen khan
owo its so nice recepe & very easy i will try

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
sandeep gupta
Rang nahi dak seketa

निशा: संदीप जी, वैसे तो हल्दी इसमें रंग देने के लिए ही डाली गई है, लेकिन अगर आप इसमें रंग मिलाना चाहते हैं तो डाल सकते हैं.
yuvraj
very nice recipe i like it

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद युवराज जी.
Gayatri Santosh Narkhede
nice recipe

निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ruchi
Hello Nisha ji
I liked ur recipes a lot and specially this one is all tym gr8. But I don't want to deep fry the chivda or put too much oil.
so pls suggest an alternate to deep frying.

निशा: पोहा को डीप फ्राई करने से ही वो फूलता है. पर आप कम तेल में भी इसे फ्राई कर सकती हैं, लेकिन पोहा फूलेगा नहीं.
Banshi Dhar
i like your products.....
Yogita Dave
Please send char chevda recipe video episode june 10 2015
jyoti rath
Tatri kya hota he?
kuldeep Jaiman
आपकी recipe quick and efficient है।

मेने इसमें जीरा अजवाइन पुदीना और पानीपुरी मसाला भी try किया।

market product जैसा बना।

मा


निसा मैडम में पेसे से फार्मासिस्ट हूँ और लोगो के लिए दवा बनाता हूँ। शनिवार और रविवार को आपकी recipes देख कर कुछ नया करने का सोचता हूँ।
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

Priya.
Nishaji ... I really love your recipes.
NARHARI JAL
nisha mam nanaste apka recipe katta mitha namkeen chewda achha laga mein gharme jarur try karunga ek baat aur mein raipur c.g. me rehta hun aur yahan mixture ka busyness karna chahta hun iske liye anek veraity do you help me some for recipes ? thanks
निशा: नरहारी जी, मेरी वेबसाइट पर कई तरह के स्नेक्स दिये गये हैं, आप इन्हैं ट्राई कर सकते हैं.
pratiksha
tatri means kya madam
priyanka
tatri ki jgh kuch or use nahi ker sakte kya nisha ji....... plz jidi btaiye
निशा: प्रियंका जी, टाटरी इसमें मिल कर दिखाई नहीं देती, अगर टाटरी नहीं है तब थोड़ा सा अमचूर पाउडर ले लीजिये.
RAKESH PATIL
BAUT HE AACHA HE
shubham jain
me nanaji khatta mitha mixture kha ra hu.kya isme fat Thai.and me issey mota to nahe ho jaunga....
निशा: शुभम जी, इसमें तेल तो है ही, अगर आप ज्यादा खायेंगे तो फैट बढ़ सकता है.
srabani nahak
mam ye tatri kya hota he?
kya ye ham ghare me bana sakte h?
निशा: स्रावनी जी, टाटरी नीबू के रस से बना ड्राई एसीटिक एसिड होता है, जिसे खट्टे स्वाद के लिये यूज किया जाता है.
POOJA SAINI
HELLO NISHA MAM...
VERY NICE NISHA MAM..YOUR ALL RECIPE TO GOOD....

vaishali chavan
Nishaji aap plz diet chivda ki recipe bhi bataye.
निशा: वैशाली जी मैं कोशिश करती हूँ.
neeshu
allo lacha kaju khatta mitha namkeen banana sikhae kahi bhi nahi hai agar kisi ko recipe pata hai to [email protected] par bejhe
thanks
Rashmi Sharma
please give the english translation of the recipe as my computer doesn't have hindi fonts to save it.